टमाटर कैचअप – Tomato Ketchup Recipe

आजकल बाजार में टमाटर बेहद सस्ते हैं. यही सही समय है घर में टमाटर कैचअप बनाने का. घर में बना टमाटर कैचअप (Tomato Ketchup) आपके सारे परिवार को बहुत पसन्द आयेगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Catchup
- टमाटर - 1 कि.ग्रा.
- चीनी - 3/4 कप
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- सोंठ पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
- सिरका - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tomato Ketchup
अच्छे लाल लाल टमाटर बाजार से ले लीजिये, टमाटर को अच्छी तरह धोइये, चार टुकड़ों में काट लीजिये.
एक बर्तन में टमाटर के टुकड़े भरिये, ढककर धीमी आग पर उबलने रख दीजिये, थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये ताकि टमाटर बर्तन के तले में लगे नहीं. टमाटर नरम हो जायं तब आग बन्द कर दीजिये.

उबाले हुये मिश्रण को मैस कीजिये और स्टील की छलनी से छान लीजिये, बचे हुये मोटे टमाटर के टुकड़े मिक्सर से बारीक पीस लीजिये और अब इसे छलनी में डालकर, चमचे से दबाते हुये अच्छी तरह छान लीजिये, छलनी में सिर्फ टमाटर के छिलके और बीज ही बचे रह जायेंगे, इसे आप हटा दीजिये.
बर्तन में छने हुये टमाटर के पल्प को आग पर गाड़ा करने के लिये रखिये. उबाल आने और पल्प को गाड़ा होने के बाद चीनी, काला नमक, सोंठ पाउडर और गरम मसाला डालिये, थोड़ी थोड़ी देर में पक रहे सास को चमचे से चलाते रहें नहीं तो टमाटर का सास बर्तन के तले में लग सकता है. टमाटर के सास को पर्याप्त गाड़ा होने तक पकने दीजिये (टमाटर सास को इतना गाड़ा कर लीजिये कि वह चमचे से गिराने पर धार के रूप में न गिरे, थक्के के रूप में गिरे). आग बन्द कर दीजिये.
टमाटर का सास (Home Made Tomato Catchup) तैयार है, टमाटर सास को ठंडा कीजिये, सिरका मिलाइये और किसी कांच की साफ सूखी बाटल में भर कर रख लीजिये. जब भी आप पकोड़े या समोसे बना रहे हैं, उनके साथ टमाटर सास निकालिये और खाइये.
सुझाव
टमाटर सास में पिसा गरम मसाला और सोंथ की जगह , टमाटर के टुकड़ों के साथ 3 इंच लम्बा अदरक का टुकड़ा छीलकर, टुकड़े करके डालिये, 20 काली मिर्च, 6-7 लोंग, 2 टुकड़ा दाल चीनी और 4 बड़ी इलाइची डालिये, इन सब को टमाटर के साथ उबलने दीजिये, टमाटर के साथ ही पीस कर छान लीजिये. छाने हुये पल्प को उपरोक्त तरीके से ही चीनी और काला नमक डाल कर टमाटर सास को गाड़ा होने तक पका लीजिये.
आपको टमाटर सास में प्याज और लहसन का स्वाद चाहिये तब कटे हुये टमाटर के साथ 3 - 4 प्याज और 10-12 लहसन की कली छील काट कर उबालिये, बिलकुल उपरोक्त तरीके से टमाटर सास बनाकर तैयार कर लीजिये.
Tomato Ketchup Recipe video in Hindi
कमेंट (358)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: संतोष जी, धन्यवाद.
निशा: योगेन्द्र जी, आप किसी भी प्रकार के सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: दीपा जी, थोड़ा टमाटर चीनी के साथ पका कर, गाढ़ा करके छान कर, सास में मिला दीजिये, दाल चीनी का फ्लेवर कम हो जायेगा. सॉस को ठंडा करने के बाद ही उसमें सिरका मिलाया जाता है.
निशा: अविनाश जी, सिरके की जगह आप नींबू का रस भी डाल सकते हैं.
निशा: नवनीत जी, कैचअप के लिये चीनी ही यूज करते हैं, कैचअप को फ्रिज में रखकर 15-20 दिन खाया जा सकता है, यदि इसमें प्रिजरवेटिव डाल दे तो आप इसे पूरे 6 माह से भी अधिक रखाकर यूज कर सकते हैं.
निशा: दीपा जी, 15 दिन बाद सास से पानी अलग हो रहा है, हो सकता है कि सास खराब होना शुरू हो रहा है. उसको चैक करलें. दूसरा सास गाढ़ा हो गया है तो अधिक देर तक पकने के कारण गाढ़ा हो सकता है, सास में 3-4 टेबल स्पून सिरका मिलाने से वह पतला हो जायेगा और जल्दी से खराब भी नहीं होगा.
निशा: सिरका को विनेगर कहते हैं, ये किसी भी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: यशवंत जी, धन्यवाद.
निशा: उद्यनराज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्यांका जी, आप काले नमक के बिना भी इसे बना सकती हैं.
निशा: उमेश जी, सिरका को विनेगर कहते हैं और ये किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: जया जी, केचअप के ठंडा होने के बाद ही इसमें नींबू का रस मिलाइए.
निशा: ममता जी, आप 5 से 6 नींबू का रस डाल सकती हैं. हां आप सिट्रिक एसिड भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: नीलमा जी, 2 किग्रा. टमाटर में 350 ग्राम चीनी और 3 टेबल स्पून सिरका डाला जा सकता है.
निशा: पंकज जी, आप 3 किलोग्राम टमाटर की सॉस में 1 छोटी चम्मच सोडियम बेन्जोएट डाल सकते हैं, लेकिन इसे सॉस के पूरी तरह से ठंडा होने के बाद ही डालें.
निशा: दिव्या जी, आप सिरका की जगह नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: परख जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
एक सुझाव है की आप ने जो बनाया है वो टोमेटो सोस है, टोमेटो केचप नहीं. जहां तक हमें जानकारी है वो कुछ इस प्रकार है. टोमेटो केचप में लहसुन पावडर और कांदा पावडर होता है, और टोमेटो सोस में नहीं होता. इसलिए टोमेटो केचप मीठा और तीखा होता है और टोमेटो सोस मीठा. दोनों को पहेचान ने के लिए, टोमेटो केचप के रेपर का रंग पीले और लाल होगा, जबकि टोमेटो सोस के रेपर का रंग पीले और नीले (blue) होगा. इस तरह से दोनों अलग होते है. आप जब उपवास जैसे की एकादशी, प्रदोष या व्रत करते हो तो टोमेटो केचप ना खाए, टोमेटो सोस खाए.
Sorry If we are wrong, and suggest you...
God bless you!
निशा: विशाल जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
निशा: कल्याणी जी, व्हाईट विनेगर इस्तेमाल करना है.
कुछ नॉन-वेज recipe के बारे में संभव हो तो अवश्य बताएं |
पुनः धन्यवाद !!
निशा: मिन्टू जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद. परन्तु माफ कीजिएगा, यह वेजीटेरियन रेसिपीज की वेबसाइट है, हम नॉन वेज रेसिपीज़ नही बनाते.
निशा: आदित्य जी, धन्यवाद.
Aap ye bataite Ki tomato sauce ko jyada mahino tak rakhna tab kya bina sodium benzoate k rakh sakte.
Kyunki jahan main rehti.wahan asaani se ye mil nahi raha
निशा: समीधा जी, सोडियम बेन्जोएट नही मिल रहा, तो आप इसमें सिरका भी डाल सकती है. 1 किलोग्राम सॉस में 4 से 5 टेबल स्पून सिरका डाल दीजिए.
निशा: कैचअप को बिना प्रिजरवेटिव के 15-20 दिन यूज कीजिये,फ्रिज में रखकर 2 महिने तक और भी अधिक यूज कर सकते हैं.
निशा: खान ब्रदर्स, अच्छा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Madam, prajarbetib kya hota hai.
Please jawab jarur dijiyega.
निशा: अर्जुन जी, प्रिजर्वेटिव खाने की चीजों जैसे कि सॉस, अचार, जैम इत्यादि को लंबे समय तक खाने योग्य बनाए रखने के लिए इस्तेमाल होता है, जैसे सोडियम बेन्जोएट, एसिटिक एसिड आदि प्रिजर्वेटिव्स हैं.
Please send your contact numbers.
निशा: नीरजा जी, आप 170 ग्राम चीनी डाल लीजिए.
निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू जी, सास और जैम हैल्थ के लिये खराब नहीं होते, हमेशा एक ही तरह का खाना देने के वजाय बेबी की अच्छी ग्रोथ के लिये उसे वैरायटी खाना खिलाना ज्यादा अच्छा है.