बनाना चोकलेट आइस क्रीम – Banana Chocolate Ice Cream

दिल्ली में गर्मी का पारा चढता जा रहा है, जब ठंडे से भी अधिक ठंडे का मन करे तो बनाना चोकलेट आइस क्रीम (Banana Chocolate Ice Cream) बनाईये.
आम, केले, अंगूर, सेव, लीची आदि फलों से बनी प्राकृतिक आइसक्रीम का मुकाबला एसेन्स और रंगो से बनी आइसक्रीम क्या करेगी. बम्बई में
नेचुरल्स आइसक्रीम
और दिल्ली में ज्ञानी की आइसक्रीम मुझे अधिक पसंद आतीं है. ये सिर्फ रंग और एसेन्स से बनी नहीं होतीं.
केले की आइसक्रीम हम केला को फैंटकर भी बना सकते हैं और केले को चीनी मिलाकर भूनकर भी. चीनी मिलाकर भूने हुये केले की आइसक्रीम (Roasted Banana Chocolate Icecream) का स्वाद केले को फैंटकर बनाई हुई आइसक्रीम से अधिक अच्छा होता है.
Read - Banana Chocolate Ice Cream Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Banana Chocolate Icecream
- केला - 2
- चीनी - आधा कप (100 ग्राम)
- नीबू - 1/2
- दूध - 1 कप फुल क्रीम
- क्रीम या ताजा मलाई - 1 कप ( 200 ग्राम)
- चॉकलेट - 2 टेबल स्पून (कद्दूकस की हुई)
विधि - How to Make Banana Chocolate Icecream

केला छीलिये, काट कर नान स्टिक पैन में पकने के लिये आग पर रखिये. चीनी डालिये और चलाते हुये केले को मैश करते हुये चीनी घुलने तक पका लीजिये. जब मिश्रण का हल्का सा रंग बदल जाय, आग बन्द कीजिये. इसे ठंडा होने दीजिए.

केले का मिश्रण ठंडा होने पर इसे मिक्सर जार में डाल दीजिए. साथ में नींबू का रस और कद्दूकस किया हुआ आधे से ज्यादा चॉकलेट डालकर ग्राइंड कर लीजिए. इसमें क्रीम डालकर एक बार और अच्छे से फैंट लीजिए. इसके बाद, इसमें दूध डालकर अच्छे से मिलने तक मिक्सर में फैंट लीजिए.
फैंटे हुए मिश्रण को एअर टाइट कन्टेनर में रखकर ढक्कन लगाकर फ्रिज में 1 घंटे के लिये रख दीजिये.

आइसक्रीम के बर्तन को फ्रीजर से निकालिये और एक बार और मिक्सर में डालकर अच्छी तरह फैट लीजिये ताकि इसमें क्रिस्टल न रहें और एअर बबल इसके अन्दर आ जाने से ये और साफ्ट हो जायेगी. इसमें बची हुई चॉकलेट डालकर मिला दीजिए.
आइसक्रीम को वापस कन्टेनर में डालकर ढक्कन लगाकर फ्रीजर में 4 से 8 घंटे के लिए जमने रख दीजिए.

खाने से 5 मिनिट पहले आइसक्रीम को फ्रीजर से निकाल कर रखिये और ठंडी ठंडी आइसक्रीम परोसिये और खाइये.
सुझाव:
बची हुई चौकलेट को बाद में यानी कि आइसक्रीम को फैटने के बाद मिलाने से छोटे छोटे चौकलेट के टुकड़े मुंह में आने से आइसक्रीम का स्वाद और अच्छा लगता है.
केले को बिना पकाये भी सीधे मिक्सी में फैंटकर आइसक्रीम बना सकते हैं.
कमेंट (163)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सागी, एअर टाइट कन्टेनर में आइसक्रीम जमायें, और बहुत अधिक दिन तक फ्रीजर में रखने पर थोड़ी बर्फ आ जाती है, परोसने से 10 मिनिट पहले आइसक्रीम को बाहर निकाल कर रख लीजिये,बर्फ को हटा दीजिये.
निशा: भावना, मलाई बोइल्ड मिल्क पर ही आती है.
निशा; रवनीत, आइस क्रीम को परोसने से 10 मिनिट पहले फ्रीजर से निकाल कर रख लीजिये, वह सोफ्ट हो जायेगी.
निशा: स्वीटी, साथ में ही डाल दीजिये और केले को मैस करते हुये पकाइये.
Thank You very much.
icing sugar
consensed milk
gelatin
lemon use krne se dudh phatega to nhi?
plz reply...
निशा: विनीता, आप उस घर वाली क्रीम भी यूज कर सकती हैं, उसमें थोड़ी फैट अधिक मिलेगी, आइसक्रीम स्वादिष्ट बनेगी, बनाइये और अपने अनुभव शेयर कीजिये, धन्यवाद.
निशा: महक, इसका वीडियो तो है.
agr apka kuch suggestin ho to btana.
निशा: जोया, यहां हम केला मिक्स दूध में, जो कि ठंडा भी है, नीबू डाल रहे हैं, दूध नहीं फटता, बल्कि नीबू का अच्छा स्वाद मिलता है.
me ye puchna chahti hu ki hum cream ki jagh milai ka use kr skte hai....plz mam reply jarur kariyega....plzzzz.
निशा: निशा. मलाई यूज की जा सकती है, लेकिन मलाई कम मात्रा में डालें.
mere paas 80% coaca chocolate rakhi hui hai jo thodi bitter lagti hai khane me..kya main use icecream me use kar sakti hu..ice cream bitter taste to nahi karegi?
निशा: नेहा, कम मात्रा में चौकलेट का प्रयोग कीजिये, अच्छी लगेगी.
निशा: हरजिन्दर, आप व्हिप क्रीम यूज कर सकती हैं, कन्डेन्स्ड मिल्क डायरेक्ट डाल सकते हैं, कन्डेन्स्ड मिल्क में चीनी काफी मात्रा में रहती है, इसके साथ चीनी नहीं डालनी होती है.
निशा: तनु, हमें चाकलेट के नन्हे नन्हे टुकडे प्रयोग करने होते हैं. किसी भी पाउडर से एसा स्वाद नहीं पायेगा.
निशा: अवश्य कर सकते हैं, लेकिन नानस्टिक में अधिक सुविधा रहती है,
Main Custard powder se Ice-cream banana chahta hoon please hamein tarika banaye.
निशा: अविनाश, स्ट्रावेरी का प्रयोग किया जा सकता है.
निशा: ड्रिंकिग चाकलेट से कलर ब्राउन हो जाता है.
निशा: डिंकिंग चोकलेट का स्वाद थोड़ा अलग होता है और यह आइसक्रीम में एकदम घुल जाती है जबकि कुकिंग चाकलेट के टुकडे नहीं घुलते