बटरस्कॉच आइसक्रीम | Butter Scotch Ice Cream | Eggless Butterscotch Ice Cream

📅 15 मई 2018 👁 82.9 हज़ार बार देखी गई 💬 16 कमेंट ★ 3.0 (23)

सबकी पसंदीदा बटर स्कॉच आइसक्रीम अब घर पर आसानी से बनाकर खिलाएं और वाहवाही पाएं. 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggless Butterscotch Ice Cream

  • फ्रैश क्रीम (ताजा क्रीम)- 2 पैकट (400 मि. ली.)
  • कंडेंस्ड मिल्क - 1/2 कप (200 मि.ली.)
  • मक्खन- 2 छोटी चम्मच 
  • चीनी - 1/2 कप (100 ग्राम) 
  • काजू - 10-12 
  • बटर स्कॉच एसेन्स - 1 छोटी चम्मच (आप चाहे तो)

विधि - How to make Butter Scotch Ice Cream

बटरस्कॉच आइसक्रीम के स्वीट क्रंच बनाने के लिए एक बरतन में चीनी डालकर इसे गैस पर रखिए. चीनी के पिघलने तक इसे लगातार चलाते हुए तेज आंच पर पका लीजिए. चीनी के पूरी तरह पिघल जाते ही, गैस बंद कर दीजिए. इसमें काजू और मक्खन डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. तैयार मिश्रण को किसी प्लेट में निकाल लीजिए और इसे 15 से 20 मिनिट के लिए रख दीजिए ताकि यह जम जाए. क्रंच के जम जाने पर इसे प्लेट से निकालकर टुकड़े कर लीजिए. फिर, इसे किसी पॉलीथीन बैग में डालकर कूटकर बारीक कर लीजिए.

ताजा क्रीम को हैंड ब्लैंडर की मदद से पहले 3 मिनिट कम स्पीड पर फैंट लीजिए. फिर, इसमें कंडेंस्ड मिल्क डाल कर इसे एक बार फिर से ब्लैंडर की मदद से फैंट लीजिए. क्रीम को 5-6 मिनिट व्हिप कर लेने के बाद यह हल्की से गरम हो रही हो तो इसे ठंड़ा करने के लिए बर्फ के प्याले में रखें ओर अच्छे से व्हिप कर लीजिए. 

क्रीम अच्छे से व्हिप होने के बाद गाढ़ी और दुगुनी हो जाती है. इसमें बटर स्कॉच एसेन्स डाल दीजिए और इसे फिर से व्हिप कर लीजिए. क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क के अच्छे से व्हिप होने के बाद इस मिक्सचर को ठंडा होने के लिए फ्रीजर में 2 घंटे रख दीजिए. 

2 घंटे में मिक्सचर के सैट होने पर इसे फिर से 2 मिनिट व्हिप कर लीजिए. इसमें 4 छोटी चम्मच क्रंच डालकर इसे फिर से व्हिप कर लीजिए. फिर, इसमें 4 छोटी चम्मच क्रंच और डालकर मिक्स कर दीजिए. इस मिक्सचर को एअर-टाइट कन्टेनर में डाल लीजिए. इसके ऊपर थोड़ा सा क्रंच डालिए और ढक्कन बंद करके इसे फ्रीजर में 7 से 8 घंटे या रात भर जमने के लिए रख दीजिए. 

एकदम सॉफ्ट बटर स्कॉच आइसक्रीम जमकर तैयार है. इसे सर्व करने के लिए प्याले में निकालिए और इसके ऊपर थोड़ा सा क्रंच डाल दीजिए. इतनी सामग्री में 1 लीटर से भी अधिक यानी कि दुगुनी से भी ज्यादा आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाती है. 

सुझाव

  • क्रंच बनाने के लिए कोई भी भारी तले का बर्तन ले सकते हैं. इसके लिए नॉन स्टिक बर्तन ना लें क्योंकि चीनी बहुत अधिक तापमान पर पिघलती है और इससे बर्तन के खराब होने की आशंका रहती है. 
  • क्रीम और कन्डेंस्ड मिल्क दोनों को ही एकदम ठंडा-ठंडा तुरंत फ्रिज से निकालकर ही यूज करें.
  • कंडेंस्ड मिल्क मीठा होता है, इसलिए क्रीम में चीनी मिलाने की आवश्यकता नही है. 
  • आइसक्रीम को अधिक नरम बनाने के लिए मिक्सचर को फ्रीजर में रखकर और फिर से फैंटना जरूरी होता है. 
  • अगर आप इसमें यैलो फूड कलर डालना चाहे, तो 1 से 2 बूंदें यैलो फूड कलर की डालकर इसे व्हिप कर सकते हैं. 
  • आइसक्रीम के अच्छे से व्हिप होने के बाद इसमें क्रंच मिलाएं. अगर क्रीम पतली हो, तब क्रंच मिला दिए जाएं तो क्रंच इसमें घुलने लग जाता है और तले पर जाकर बैठ जाता है. 
  • आइसक्रीम को एअर-टाइट कन्टेनर में जमाएं. इसके ऊपर आइस क्रिस्टल नही आएंगे. 

Butter Scotch Ice Cream | बटरस्कॉच आइसक्रीम | Eggless Butterscotch Ice Cream

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (23 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (16)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

asma
mujhe apki ice cream recipe bhut pasnd aai mai bhi try krungi
NishaMadhulika
thanks you asma
Neha tiwari
Blender ki jgh hm mixer use kr sakte h ya ni
NishaMadhulika
Neha tiwari </strong जी, कर सकते हैं.
intrested
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
arachni_name
1
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद arachni_name
deepak saini
dear mam muje aapki icecream recipe bahut achi lagti muje aap se recipe seekh kar ek icecream ka busniss krana aap meri help kroge na
NishaMadhulika
deepak saini जी, माफ कीजिएगा मुझे इसके बिजनेस के बारे में कोई आईडिया नहीं है.
Brijlata agarwal
Good recipe
NishaMadhulika
Brijlata agarwal जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
mohini
THANKS MADAM FOR DELICIOUS RECIPE I LIKE IT VERY MUCH
NishaMadhulika
मोहिनी जी, मुझे खुशी है की आपको रेसिपी पसंद आई. बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
mandeep
Madam aap ne konsi cream use ki hai. Isme taza cream likhi hai. Please iska brand btao.

Thank you
NishaMadhulika
मंदीप जी, आप कोई भी ब्रांड की क्रीम उपयोग में ला सकते हैं.