बनाना चोकलेट आइस क्रीम – Banana Chocolate Ice Cream

दिल्ली में गर्मी का पारा चढता जा रहा है, जब ठंडे से भी अधिक ठंडे का मन करे तो बनाना चोकलेट आइस क्रीम (Banana Chocolate Ice Cream) बनाईये.
आम, केले, अंगूर, सेव, लीची आदि फलों से बनी प्राकृतिक आइसक्रीम का मुकाबला एसेन्स और रंगो से बनी आइसक्रीम क्या करेगी. बम्बई में
नेचुरल्स आइसक्रीम
और दिल्ली में ज्ञानी की आइसक्रीम मुझे अधिक पसंद आतीं है. ये सिर्फ रंग और एसेन्स से बनी नहीं होतीं.
केले की आइसक्रीम हम केला को फैंटकर भी बना सकते हैं और केले को चीनी मिलाकर भूनकर भी. चीनी मिलाकर भूने हुये केले की आइसक्रीम (Roasted Banana Chocolate Icecream) का स्वाद केले को फैंटकर बनाई हुई आइसक्रीम से अधिक अच्छा होता है.
Read - Banana Chocolate Ice Cream Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Banana Chocolate Icecream
- केला - 2
- चीनी - आधा कप (100 ग्राम)
- नीबू - 1/2
- दूध - 1 कप फुल क्रीम
- क्रीम या ताजा मलाई - 1 कप ( 200 ग्राम)
- चॉकलेट - 2 टेबल स्पून (कद्दूकस की हुई)
विधि - How to Make Banana Chocolate Icecream

केला छीलिये, काट कर नान स्टिक पैन में पकने के लिये आग पर रखिये. चीनी डालिये और चलाते हुये केले को मैश करते हुये चीनी घुलने तक पका लीजिये. जब मिश्रण का हल्का सा रंग बदल जाय, आग बन्द कीजिये. इसे ठंडा होने दीजिए.

केले का मिश्रण ठंडा होने पर इसे मिक्सर जार में डाल दीजिए. साथ में नींबू का रस और कद्दूकस किया हुआ आधे से ज्यादा चॉकलेट डालकर ग्राइंड कर लीजिए. इसमें क्रीम डालकर एक बार और अच्छे से फैंट लीजिए. इसके बाद, इसमें दूध डालकर अच्छे से मिलने तक मिक्सर में फैंट लीजिए.
फैंटे हुए मिश्रण को एअर टाइट कन्टेनर में रखकर ढक्कन लगाकर फ्रिज में 1 घंटे के लिये रख दीजिये.

आइसक्रीम के बर्तन को फ्रीजर से निकालिये और एक बार और मिक्सर में डालकर अच्छी तरह फैट लीजिये ताकि इसमें क्रिस्टल न रहें और एअर बबल इसके अन्दर आ जाने से ये और साफ्ट हो जायेगी. इसमें बची हुई चॉकलेट डालकर मिला दीजिए.
आइसक्रीम को वापस कन्टेनर में डालकर ढक्कन लगाकर फ्रीजर में 4 से 8 घंटे के लिए जमने रख दीजिए.

खाने से 5 मिनिट पहले आइसक्रीम को फ्रीजर से निकाल कर रखिये और ठंडी ठंडी आइसक्रीम परोसिये और खाइये.
सुझाव:
बची हुई चौकलेट को बाद में यानी कि आइसक्रीम को फैटने के बाद मिलाने से छोटे छोटे चौकलेट के टुकड़े मुंह में आने से आइसक्रीम का स्वाद और अच्छा लगता है.
केले को बिना पकाये भी सीधे मिक्सी में फैंटकर आइसक्रीम बना सकते हैं.
कमेंट (163)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
mam mujha ice cream ka chota udhog lagana h kya koikankari doge Pl. 9887288502
Maine just abhi start ki hai apki recipes se khana banana try karna .
I wish ki mei achhe se bana saku ye sab
Thanks a lot
apki sari recipes bahot hi simple and easy hoti hai thanks.
निशा: वंशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam meri mom na banana icecream banai or wo bhohut tasty thii and app ka whzah sa mujha itni achi icecream khana ka liya mila esliya very very very thankyou
निशा: वंशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks.
निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधुजी हां लगभग इसी तरह बनाया जाता है, मेन्गो आइसक्रीम की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मेन्गो आइसक्रीम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: रश्मि जी, डार्क चौकलेट कम्पाउन्ड है, उसमें से ये थोड़ी सी चौकलेट कद्दूकस करके डाली है.
निशा: आंचल जी हां मेन्गो आइसक्रीम भी इसी तरह बनाई जा सकती है.
निशा: मानीषा जी, आइस क्रीम के लिये दूध अच्छा फुल क्रीम लेना चाहिये, और मिश्रण को फैटना ज्यादा होता है, मिश्रण को एक बार जमने रखें और 2 घंटे जमने के बाद इसे ब्लैन्डर से अच्छी तरह 3-4 मिनिट फैंटे, यह क्रिया 2-3 बार दुहरायें, इससे मिश्रण में एअर आ जाती है और वाटर क्रिस्टल टूट जाते हैं, बहुत ही सोफ्ट और अच्छी आइसक्रीम बन कर तैयार होती है.
Maine Ice cream banayi aur bahut hi jyada tasty bani but usme market jaisi softness kaise layein?
Please reply. Waiting for suggestion to improve.
Ek baar fir milte hain yahi..... :D
निशा: सुप्रिया जी, चौकलेट को छोड़ कर मिश्रण को जमने के लिये रख दीजिये, 2 घंटे बाद मिश्रण के बरतन को फ्रीजर से निकालिये और 3-4 मिनिट ब्लैन्डर से फैटिये, इसी तरह 2-3 बार ये क्रिया दुहराइये, अब मिश्रण में काफी हवा आ गई होती है, चौकलेट मिलाकर मिश्रण को 5-6 घंटे के लिये जमने रख दीजिये, सोफ्ट आइस क्रीम बनकर तैयार हो जायेगी, धन्यवाद.
निशा: संदीप जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: मानसी, नीबू का रस आइसक्रीम को खट्टा स्वाद देने के लिये डाला गया है, और इसे ठंडे दूध में मिलाते हैं दूध नहीं फटता, अगर आप नीबू का रस नहीं डालना चाहें तो नहीं डालें, आइसक्रीम फिर भी अच्छी बनेगी.
aapne ice-cream me dark compound use kiya h.
kya main milk compound use ker sakti hu jo molded chocolate banane ke kam aata h?
nisha ji lemon kyu dala jata h ice-cream main?
निशा: निहारिका, मिल्क कम्पाउन्ड यूज कर सकती हैं, आइसक्रीम अच्छी बनेगी लेकिन आइसक्रीम का कलर अलग रहेगा.
निशा: मिताली मैं कोशिश करूंगी.
निशा: प्रग्या जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: कल्पना, जी आप कोई भी क्रीम इसके लिये यूज कर सकती हैं.
meri mom aapki saari recipe ollow karti hai and she likes all of them
aapki batayi mango icecream bhi mom ne banayi lekin air tight box mein rakhne ke baad bhi ice cream mein ice crystals aajaten hai...uske liye koi sujhav de.....thank you :)
निशा: श्रेयासी, बहुत बहुत धन्यवाद, आइसक्रीम के लिये दूध फुल क्रीम लीजिये, दूध को थोड़ा और गाढ़ा कर लीजिये, अच्छी तरह फैटिये, अच्छी आइसक्रीम बनेगी.
jo market me ice cream milati hai brick wali wo kaise banate hai, pl bataye or bina sugar k bhi ice cream mithi banti hai wo kaise banaye samjhaye.
निशा: आइसक्रीम के लिये प्रिजरवेटिव की आवश्यकता नहीं हैं, लाइट अगर बहुत लम्बे समय के लिये नहीं जाती है, आइसक्रीम को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखा जाय तो 1 माह तक आइसक्रीम को खाया जा सकता है.
निशा: विवेक, आइसक्रीम को एक सप्ताह तक खाया जा सकता है.
निशा: वीना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशा, मलाई से आइस क्रीम में घी का स्वाद अधिक आता है, क्रीम डालिये आपको आइस क्रीम पसन्द आयेगी.