बनाना चोकलेट आइस क्रीम – Banana Chocolate Ice Cream

📅 20 अप्रैल 2010 👁 4.4 लाख बार देखी गई 💬 163 कमेंट ★ 3.3 (7823)

Banana Chocolate Ice Cream

दिल्ली में गर्मी का पारा चढता जा रहा है, जब ठंडे से भी अधिक ठंडे का मन करे तो बनाना चोकलेट आइस क्रीम (Banana Chocolate Ice Cream) बनाईये.

आम, केले, अंगूर, सेव, लीची आदि फलों से बनी प्राकृतिक आइसक्रीम का मुकाबला एसेन्स और रंगो से बनी आइसक्रीम क्या करेगी. बम्बई में

नेचुरल्स आइसक्रीम

और दिल्ली में ज्ञानी की आइसक्रीम मुझे अधिक पसंद आतीं है.  ये सिर्फ रंग और एसेन्स से बनी नहीं होतीं.

केले की आइसक्रीम हम केला को फैंटकर भी बना सकते हैं और केले को चीनी मिलाकर भूनकर भी.  चीनी मिलाकर भूने हुये केले की आइसक्रीम (Roasted Banana Chocolate Icecream) का स्वाद केले को फैंटकर बनाई हुई आइसक्रीम से अधिक अच्छा होता है.

Read - Banana Chocolate Ice Cream Recipe In English 

Banana Chocolate Ice Cream

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Banana Chocolate Icecream

  • केला  - 2
  • चीनी - आधा कप (100 ग्राम)
  • नीबू - 1/2
  • दूध - 1 कप फुल क्रीम
  • क्रीम या ताजा मलाई - 1 कप ( 200 ग्राम)
  • चॉकलेट - 2 टेबल स्पून (कद्दूकस की हुई)

विधि - How to Make Banana Chocolate Icecream

Roasted Banana Ice Cream
केला छीलिये, काट कर नान स्टिक पैन में पकने के लिये आग पर रखिये. चीनी डालिये और चलाते हुये केले को मैश करते हुये चीनी घुलने तक पका लीजिये. जब मिश्रण का हल्का सा रंग बदल जाय, आग बन्द कीजिये. इसे ठंडा होने दीजिए. 

Roasted Banana Chocolate Ice Cream

केले का मिश्रण ठंडा होने पर इसे मिक्सर जार में डाल दीजिए. साथ में नींबू का रस और कद्दूकस किया हुआ आधे से ज्यादा चॉकलेट डालकर ग्राइंड कर लीजिए. इसमें क्रीम डालकर एक बार और अच्छे से फैंट लीजिए. इसके बाद, इसमें दूध डालकर अच्छे से मिलने तक मिक्सर में फैंट लीजिए. 

फैंटे हुए मिश्रण को एअर टाइट कन्टेनर में रखकर ढक्कन लगाकर फ्रिज  में 1 घंटे के लिये रख दीजिये.

Chocolate Ice Cream
आइसक्रीम के बर्तन को फ्रीजर से निकालिये और एक बार और मिक्सर में डालकर अच्छी तरह फैट लीजिये ताकि इसमें क्रिस्टल न रहें और एअर बबल इसके अन्दर आ जाने से ये और साफ्ट हो जायेगी. इसमें बची हुई चॉकलेट डालकर मिला दीजिए. 

आइसक्रीम को वापस कन्टेनर में डालकर ढक्कन लगाकर फ्रीजर में 4 से 8 घंटे के लिए जमने रख दीजिए. 

Banana Chocolate Ice Cream

खाने से 5 मिनिट पहले आइसक्रीम को फ्रीजर से निकाल कर रखिये और ठंडी ठंडी आइसक्रीम परोसिये और खाइये.

सुझाव:

बची हुई  चौकलेट को बाद में यानी कि आइसक्रीम को फैटने के बाद मिलाने से छोटे छोटे चौकलेट के टुकड़े मुंह में आने से आइसक्रीम का स्वाद और अच्छा लगता है.

केले को बिना पकाये भी सीधे मिक्सी में फैंटकर आइसक्रीम बना सकते हैं. 

Banana Chocolate Ice Cream Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (7823 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (163)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Aakansha
Thanks mam! Your recipe turned very good and tasty.
NishaMadhulika
Aakansha , बहुत बहुत धन्यवाद.
kamil
No any coments
nikhil
apki racapi muja bohat achi lagi kya apna banana ou sugar ko pan ma pani dala tha kya
निशा: निखिल जी, मुझे खेद है, आपका सवाल समझ नहीं आ रहा है.
Swati Sharma
Mam,KY chocolate vart me bhi kha skte hai

निशा: स्वाति जी, व्रत में चॉकलेट नही खाते.
Saif ali
mujhe ice creem khana bohut pasand h lekin ye creem hota kya h aur kaha milta h .Pl reply jaroor de

निशा: सैफ जी, क्रीम आपको किसी भी डेयरी में आसानी से उपलब्ध हो जाएगी.
Shilps
hum banana flyover kaisey change kar saktey hai. Ice cream mai banana shake jaisa taste àà raha tha Jo merey ladkey ko pata chal gaya ki banana hai..aur mai neebu daalna bhi bhul gayi thi toh usey kya fark pada hogA
निशा: शिल्प जी, आप बिना बनाना के आइसक्रीम बनायें, बनाना आइसक्रीम में हल्का बनाना फ्लेवर तो आता है, और नीबू स्वाद के लिये है अगर नहीं डाला तो कोई बात नहीं.
natasha
very nice recipe
good job.

निशा: नताशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Your name...
nishji kya hum co co powder bhi use kar sakate hai kya
निशा: जी हां किया जा सकता है. लेकिन पीसेज के लिए चौकलेट बाल ला सकते हैं.
Shraddha
Mam lemon kyo dalna chahiyechahiye ice cream me

निशा: श्रद्धा जी, नीबू का प्रयोग स्वाद बड़ाने के लिये किया जाता है, अगर आप नीबू का प्रयोग नहीं करना चाहते तो मत कीजिये.
gurmeet
Free download option bhi hona chahye thanks
Your name...BAPPA jha
Hello Madam kya me is ice cream k sath ek ice cream parlour khol Sakta hu?plz rply
rachna singh
Hello nishaji..maine ye recipe try ki...achhi bni..thank u so much recipe share krne k lye...but usme bnana ka taste jyada aa rha tha...ice cream kum mithai jyada lg rhi thi khane me
निशा: रचना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vineet
how to do milk make Kareem and what is posses make soft ice
niru aryan
Mem. Mai apki bahut badi fan hu apki recipes pad ke or dekh ke bahut kuch seekh gyi hu .....thankyou so much mem......

निशा: नीरू जी, आपके प्रेम ओर स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
nadish ji
Mix karne ka kaam hath ki jagah mixer ka use kare to kaisa hoga
निशा: नादिश जी, मिक्सर से भी कर सकते हैं लेकिन इसमें हैन्ड मिक्सर अच्छा काम करता है.
sunny
My family is really thankful to you.we have learned so many recipes in a very simple way.
Thanks again

निशा: सन्नी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kiret kaur
Thanks nisha ji.

निशा: कृति जी, आपको भी धन्यवाद.
faisal
dear aap y batayiye y banana ice cream ko ham banakar kab tak use kar sakte h

निशा: फैज़ल जी, आप आइसक्रीम को एक सप्ताह तक फ्रिजर में रख कर खा सकते हैं.
rashmi verma
Thanks... nisha ji... aap bahut h simple tarike se koi bhi recepie batati h.. jise banana very simple hota h.. many many thanks..

निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neenu gupta
Hello nishaji
Can we make ice cream with grapes or strawberry in same way ..??

निशा: नीनू जी. स्ट्रावेरी का प्रयोग किया जा सकता है.
jessy
hello mam, ur recipe banana chocolate ice cream is very jummy....i was try many time..... please mam also shear how to make mayonnaise at home

निशा: जैस्सी जी, मैं जल्द ही इसे बनाऊंगी.
pooja chaube
Bina aach me rakhe bina oven ka used ki kya bana sakte h plzzz mujhe bataeye.
निशा: पूजा जी, इस रेसिपी बिना ओवन के ही बनाया गया है.
umesh
Pka huaa kela le ya kaccha kela le

निशा: उमेश जी, पके हुए केले लेने हैं.
anil kumar
bahat hi accha hai

निशा: अनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
tanvi shroff
How to make chocolate cake.?
Gibve me a how to make..

निशा: तनवी जी, मेरी वेबसाइट पर चॉकलेट केक की रेसिपी दी हुई है. आप उसे देख सकती हैं.
Asifmohdashif
Mujhe body banani h
sunil zex

Nisha  ji banana ko fry kitni time tk krna h.. or konse oil se krna h.. 


निशा: सुनील जी, बनाना को चीनी के साथ चीनी के घुलने और हल्का सा कलर बदलने तक पका लीजिये.
abdul samad

Cream ki jagah malai daalde to koi baat to nahi ya taste change ho jayega waise malai or cream ek hi hai


निशा: अब्दुल जी, क्रीम और मलाई अलग अलग है, क्रीम में घी की मात्रा कम होती है और मलाई में घी की मात्रा अधिक होती है, आइसक्रीम के लिये क्रीम ही यूज होती है.
Divyanshi Rana

mam,


ur recipes help a lot.i love the way you present the recipes.everybody admires my cooking and the credit goes to you.


long live NISHAMADHULIKA>>>>>>>>>>......


निशा: दिव्यांशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shalini gupta

namaste aunty, 


aunty grapes, apple, aur mango ki bhi isi tarah se bnani h kya ice cream. 


thank you


shalini


 


निशा: शालिनी जी, मेन्गो आइसक्रीम वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, एपल और ग्रेप्स की इसी प्रकार बना सकते हैं.