बनाना चोकलेट आइस क्रीम – Banana Chocolate Ice Cream

दिल्ली में गर्मी का पारा चढता जा रहा है, जब ठंडे से भी अधिक ठंडे का मन करे तो बनाना चोकलेट आइस क्रीम (Banana Chocolate Ice Cream) बनाईये.
आम, केले, अंगूर, सेव, लीची आदि फलों से बनी प्राकृतिक आइसक्रीम का मुकाबला एसेन्स और रंगो से बनी आइसक्रीम क्या करेगी. बम्बई में
नेचुरल्स आइसक्रीम
और दिल्ली में ज्ञानी की आइसक्रीम मुझे अधिक पसंद आतीं है. ये सिर्फ रंग और एसेन्स से बनी नहीं होतीं.
केले की आइसक्रीम हम केला को फैंटकर भी बना सकते हैं और केले को चीनी मिलाकर भूनकर भी. चीनी मिलाकर भूने हुये केले की आइसक्रीम (Roasted Banana Chocolate Icecream) का स्वाद केले को फैंटकर बनाई हुई आइसक्रीम से अधिक अच्छा होता है.
Read - Banana Chocolate Ice Cream Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Banana Chocolate Icecream
- केला - 2
- चीनी - आधा कप (100 ग्राम)
- नीबू - 1/2
- दूध - 1 कप फुल क्रीम
- क्रीम या ताजा मलाई - 1 कप ( 200 ग्राम)
- चॉकलेट - 2 टेबल स्पून (कद्दूकस की हुई)
विधि - How to Make Banana Chocolate Icecream

केला छीलिये, काट कर नान स्टिक पैन में पकने के लिये आग पर रखिये. चीनी डालिये और चलाते हुये केले को मैश करते हुये चीनी घुलने तक पका लीजिये. जब मिश्रण का हल्का सा रंग बदल जाय, आग बन्द कीजिये. इसे ठंडा होने दीजिए.

केले का मिश्रण ठंडा होने पर इसे मिक्सर जार में डाल दीजिए. साथ में नींबू का रस और कद्दूकस किया हुआ आधे से ज्यादा चॉकलेट डालकर ग्राइंड कर लीजिए. इसमें क्रीम डालकर एक बार और अच्छे से फैंट लीजिए. इसके बाद, इसमें दूध डालकर अच्छे से मिलने तक मिक्सर में फैंट लीजिए.
फैंटे हुए मिश्रण को एअर टाइट कन्टेनर में रखकर ढक्कन लगाकर फ्रिज में 1 घंटे के लिये रख दीजिये.

आइसक्रीम के बर्तन को फ्रीजर से निकालिये और एक बार और मिक्सर में डालकर अच्छी तरह फैट लीजिये ताकि इसमें क्रिस्टल न रहें और एअर बबल इसके अन्दर आ जाने से ये और साफ्ट हो जायेगी. इसमें बची हुई चॉकलेट डालकर मिला दीजिए.
आइसक्रीम को वापस कन्टेनर में डालकर ढक्कन लगाकर फ्रीजर में 4 से 8 घंटे के लिए जमने रख दीजिए.

खाने से 5 मिनिट पहले आइसक्रीम को फ्रीजर से निकाल कर रखिये और ठंडी ठंडी आइसक्रीम परोसिये और खाइये.
सुझाव:
बची हुई चौकलेट को बाद में यानी कि आइसक्रीम को फैटने के बाद मिलाने से छोटे छोटे चौकलेट के टुकड़े मुंह में आने से आइसक्रीम का स्वाद और अच्छा लगता है.
केले को बिना पकाये भी सीधे मिक्सी में फैंटकर आइसक्रीम बना सकते हैं.
कमेंट (163)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निखिल जी, मुझे खेद है, आपका सवाल समझ नहीं आ रहा है.
निशा: स्वाति जी, व्रत में चॉकलेट नही खाते.
निशा: सैफ जी, क्रीम आपको किसी भी डेयरी में आसानी से उपलब्ध हो जाएगी.
निशा: शिल्प जी, आप बिना बनाना के आइसक्रीम बनायें, बनाना आइसक्रीम में हल्का बनाना फ्लेवर तो आता है, और नीबू स्वाद के लिये है अगर नहीं डाला तो कोई बात नहीं.
good job.
निशा: नताशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जी हां किया जा सकता है. लेकिन पीसेज के लिए चौकलेट बाल ला सकते हैं.
निशा: श्रद्धा जी, नीबू का प्रयोग स्वाद बड़ाने के लिये किया जाता है, अगर आप नीबू का प्रयोग नहीं करना चाहते तो मत कीजिये.
निशा: रचना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीरू जी, आपके प्रेम ओर स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नादिश जी, मिक्सर से भी कर सकते हैं लेकिन इसमें हैन्ड मिक्सर अच्छा काम करता है.
Thanks again
निशा: सन्नी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कृति जी, आपको भी धन्यवाद.
निशा: फैज़ल जी, आप आइसक्रीम को एक सप्ताह तक फ्रिजर में रख कर खा सकते हैं.
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Can we make ice cream with grapes or strawberry in same way ..??
निशा: नीनू जी. स्ट्रावेरी का प्रयोग किया जा सकता है.
निशा: जैस्सी जी, मैं जल्द ही इसे बनाऊंगी.
निशा: पूजा जी, इस रेसिपी बिना ओवन के ही बनाया गया है.
निशा: उमेश जी, पके हुए केले लेने हैं.
निशा: अनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Gibve me a how to make..
निशा: तनवी जी, मेरी वेबसाइट पर चॉकलेट केक की रेसिपी दी हुई है. आप उसे देख सकती हैं.
Nisha ji banana ko fry kitni time tk krna h.. or konse oil se krna h..
निशा: सुनील जी, बनाना को चीनी के साथ चीनी के घुलने और हल्का सा कलर बदलने तक पका लीजिये.
Cream ki jagah malai daalde to koi baat to nahi ya taste change ho jayega waise malai or cream ek hi hai
निशा: अब्दुल जी, क्रीम और मलाई अलग अलग है, क्रीम में घी की मात्रा कम होती है और मलाई में घी की मात्रा अधिक होती है, आइसक्रीम के लिये क्रीम ही यूज होती है.
mam,
ur recipes help a lot.i love the way you present the recipes.everybody admires my cooking and the credit goes to you.
long live NISHAMADHULIKA>>>>>>>>>>......
निशा: दिव्यांशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
namaste aunty,
aunty grapes, apple, aur mango ki bhi isi tarah se bnani h kya ice cream.
thank you
shalini
निशा: शालिनी जी, मेन्गो आइसक्रीम वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, एपल और ग्रेप्स की इसी प्रकार बना सकते हैं.