वनीला आइसक्रीम - Vanilla Ice Cream Vegetarian Recipe

घर में नेचुरल इन्ग्रेडिएन्ट्स से बनी बेसिक वनीला आइसक्रीम (Eggless Vanilla Ice Cream) की बात ही अलग है. आईये आज बिना किसी आइसक्रीम मेकर के वनीला आइसक्रीम बनाते हैं.
Read - Vanilla Ice Cream Vegetarian Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vanilla Ice Cream
- हैवी क्रीम - 1 कप
- फूल क्रीम दूध - 1 कप
- वनीला ऎसेंस - ½ छोटी चम्मच
- कार्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
- पाउडर चीनी - 1/2 कप (70 ग्राम)
विधि - How to Make Vanilla Ice Cream Recipe
दूध को बर्तन में डालकर गर्म करने रख दीजिए, थोड़ा सा दूध, 2-3 टेबल स्पून दूध गिलास में बचा लीजिये.
गिलास में बचे दूध में कार्न फ्लोर मिलाकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिये.
दूध में उबाल आने पर इसमें कार्न फ्लोर का घोल डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और चमचे से लगातार चलाते हुए दूध को 5-6 मिनिट गाढा़ होने तक पका लीजिए (बर्तन के तले तक चमचे को ले जाकर के चलाना है जिससे दूध बर्तन के तले पर न लगे).

दूध के गाढा़ हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए और दूध को ठंडा होने दीजिए.
क्रीम को व्हिप कर लीजिए, क्रीम के प्याले को दूसरे प्याले के ऊपर रखें जिसमें आइस क्यूब रखे हों, इलेक्ट्रिक हैन्ड ब्लेंडर की मदद से क्रीम को 2 मिनिट के लिए व्हिप करें, अब इसमें 1/2 छोटी चम्मच वनीला एसेंस डालकर 1 मिनिट के लिए व्हिप करें, अब पाउडर चीनी डालकर 1 मिनिट ओर व्हिप कर लीजिए. ठंडे किए दूध को इसमें डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिए और 1 .5 से 2 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दीजिए.
2 घंटे बाद मिश्रण को फ्रिजर से निकाल कर एक बार फिर से 3-4 मिनिट के लिए व्हिप कर लीजिए, और अब मिश्रण को कंटेनर में डालकर, 5-6 घंटे के लिए फ्रिजर में जमने के लिए रख दीजिए.
बहुत ही अच्छी वनीला आइसक्रीम (eggless vanilla ice cream recipe) जमकर तैयार है, फ्रिजर से निकाल लीजिए और ठंडी ठंडी वनीला आइसक्रीम को ड्राईफ्रूट से सजाकर कर सर्व कीजिये और खाइये.
कमेंट (276)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
hello mam in making vanilla icecream what can i use instead of electric hand blender. waiting for your reply.
cream kam dalnne se chalega plz reply
निशा: प्रियंका जी, क्रीम कम होने से आइस क्रीम सख्त बनेगी.
Mam
May Monginis foods me job pe hu Kya
Aap hame cake ka recipes mil sakta hi jo bhi Ghar pe acche se ban jay
Pliz mam
full cream milk means what ? tell me name of the milk
vanila essence saare ice-cream k flavour m dala jata h?
or
Cornflour ko kya keh k market m lenge
i tried this method but my ice cream gets hard with some ice within it.plz tell me why it is so.its not getting smooth n creamy .
निशा: सुश जी, आइसक्रीम को एअर टाइट कन्टेनर में जमने के लिये रखें, 2 घंटे बाद आइसक्रीम को फिर से फैंटे और जमायें, फिर से 2 घंटे बाद आइसक्रीम को फैंटे और जमायें, आइसक्रीम सोफ्ट बनेगी.
निशा: धन्यवाद
निशा: यूनिका जी, आइसक्रीम को एअर टाइट कन्टेनर में जमने रखें और क्रीम का यूज कीजिये, आइस नहीं जमेगी.
muje is recipe m corn flour kya hota h
ap muje btayengi
machine.
Actualy ice cream ke upar barf jam jati hein
Kuch aisa btao jo barf na jame ...