वनीला आइसक्रीम - Vanilla Ice Cream Vegetarian Recipe

घर में नेचुरल इन्ग्रेडिएन्ट्स से बनी बेसिक वनीला आइसक्रीम (Eggless Vanilla Ice Cream) की बात ही अलग है. आईये आज बिना किसी आइसक्रीम मेकर के वनीला आइसक्रीम बनाते हैं.
Read - Vanilla Ice Cream Vegetarian Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vanilla Ice Cream
- हैवी क्रीम - 1 कप
- फूल क्रीम दूध - 1 कप
- वनीला ऎसेंस - ½ छोटी चम्मच
- कार्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
- पाउडर चीनी - 1/2 कप (70 ग्राम)
विधि - How to Make Vanilla Ice Cream Recipe
दूध को बर्तन में डालकर गर्म करने रख दीजिए, थोड़ा सा दूध, 2-3 टेबल स्पून दूध गिलास में बचा लीजिये.
गिलास में बचे दूध में कार्न फ्लोर मिलाकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिये.
दूध में उबाल आने पर इसमें कार्न फ्लोर का घोल डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और चमचे से लगातार चलाते हुए दूध को 5-6 मिनिट गाढा़ होने तक पका लीजिए (बर्तन के तले तक चमचे को ले जाकर के चलाना है जिससे दूध बर्तन के तले पर न लगे).

दूध के गाढा़ हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए और दूध को ठंडा होने दीजिए.
क्रीम को व्हिप कर लीजिए, क्रीम के प्याले को दूसरे प्याले के ऊपर रखें जिसमें आइस क्यूब रखे हों, इलेक्ट्रिक हैन्ड ब्लेंडर की मदद से क्रीम को 2 मिनिट के लिए व्हिप करें, अब इसमें 1/2 छोटी चम्मच वनीला एसेंस डालकर 1 मिनिट के लिए व्हिप करें, अब पाउडर चीनी डालकर 1 मिनिट ओर व्हिप कर लीजिए. ठंडे किए दूध को इसमें डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिए और 1 .5 से 2 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दीजिए.
2 घंटे बाद मिश्रण को फ्रिजर से निकाल कर एक बार फिर से 3-4 मिनिट के लिए व्हिप कर लीजिए, और अब मिश्रण को कंटेनर में डालकर, 5-6 घंटे के लिए फ्रिजर में जमने के लिए रख दीजिए.
बहुत ही अच्छी वनीला आइसक्रीम (eggless vanilla ice cream recipe) जमकर तैयार है, फ्रिजर से निकाल लीजिए और ठंडी ठंडी वनीला आइसक्रीम को ड्राईफ्रूट से सजाकर कर सर्व कीजिये और खाइये.
कमेंट (276)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Please tell me the substitute of corn flour.
Waiting for your reply.
Thanks
निशा: सुनील जी, वनीला कस्टर्ड पाउडर लिया जा सकता है.
kare cream ko whip karne ke liye ?mixer mein
ya mathni se whip ho jayegi kya cream ?
निशा: अनीता ये आइस क्रीम 3-4 लोग एक बार में खा सकते हैं.
निशा: सिद्धी जी, अमूल की ताजा क्रीम किराना स्टोर या अमूल दूध डेयरी पर मिल जाती है, खुली क्रीम भी डेयरी पर मिलती है, आप यहा से इसे ले लिजिये, घर में क्रीम उतनी आसानी से नहीं बनती, इसके लिये स्पेशल इक्विपमेन्ट की आवश्यकता होती है.
निशा: रेनू जी, आइसक्रीम मेकर में आइसक्रीम सोफ्ट बनती है, क्यों कि उसमें मिक्सर को फैटा जाता रहता है, आप आइसक्रीम को सोफ्ट बनाने के लिये उसे जमाने के 2 घंटे बाद उसे फैंटे, जमने रखें फिर से 2 घंटे के बाद उसे फैंटे और तीसरी बार फिर फैंटे इसके बाद, आइसक्रीम बहुत ही सोफ्ट बनकर तैयार होगी.
Mam ice cream ko 2gante bad feten par tab tak to vo puri nahi jami hogi kya aise hi adhi jami ice cream ko fetein pls batain??
निशा: महक जी हां, अधूरी जमी आइसक्रीम को फैटिये और फिर से जमने के लिये रख दीजिये.
निशा: अनुप्रिया जी, हम कार्न फ्लोर यूज करते हैं जो मक्के का स्टार्च है, कस्टर्ड पाउडर यूज किया जा सकता है.
meri beti ice cream pasand karti hai aur mai use ghar p banana chahti hu aap pls batao ki heavy cream kaha milegi aur use kisi aur nam se bhi bulate hai kya
निशा: अनीता जी, हैवी क्रीम कह कर इसे देयरी से लिया जा सकता है.
Its jyoti here.mam i am not very much foody but mujhe aapki recipes bhut saral aur achi lagti h..maine phle cookies b try kiye the
Mam homemade icecream me bahar jaisi softness lane k liye kya solution ho sakta h..
Thanks
निशा: ज्योति जी, आइसक्रीम को आइसक्रीम मेकर में बनायें तो आइसक्रीम अच्छी सोफ्ट बनती है, या फिर आइसक्रीम को एअर टाइट कन्टेनर में जमने के लिये रखें और 2 घंटे बाद उसे फिर से बीट करें और जमने रखें, फिर से 2 घंटे बाद बीट करें और जमने रखें आइसक्रीम सोफ्ट बनेगी.
I need ur help
i want to know about corn floor is it arrotat which is available in market.
please reply
निशा: सुनील जी, अरारोट को किसी भी किराना स्टोर से खरीदा जा सकता है.
निशा: स्वीटी जी, ये कैमीकल्स है जो आइसक्रीम बनाने में डाले जाते हैं, इनकी वजह से आइसक्रीम सोफ्ट बनती है.
निशा: सपना जी, वनीला एसेन्स के बिना आइसक्रीम बनायें, बहुत अच्छी बनती है.
निशा: रीना जी, आइसक्रीम को एअर टाइट कन्टेनर में जमायें, आइस क्रिस्टल नहीं आयेंगे.
mujhse golgappe ki puriya phool nhi rhi or soft ban rhi h plz bataye ise banane ki vidhi..
निशा: गरिमा जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.