वनीला आइसक्रीम - Vanilla Ice Cream Vegetarian Recipe

📅 14 अगस्त 2014 👁 10.8 लाख बार देखी गई 💬 276 कमेंट ★ 3.3 (17555)


घर में नेचुरल इन्ग्रेडिएन्ट्स से बनी बेसिक वनीला आइसक्रीम (Eggless Vanilla Ice Cream) की बात ही अलग है. आईये आज बिना किसी आइसक्रीम मेकर के वनीला आइसक्रीम बनाते हैं.

Read - Vanilla Ice Cream Vegetarian Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vanilla Ice Cream

  • हैवी क्रीम - 1 कप
  • फूल क्रीम दूध - 1 कप
  • वनीला ऎसेंस - ½ छोटी चम्मच
  • कार्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
  • पाउडर चीनी - 1/2 कप (70 ग्राम)

विधि - How to Make Vanilla Ice Cream Recipe

दूध को बर्तन में डालकर गर्म करने रख दीजिए, थोड़ा सा दूध, 2-3 टेबल स्पून दूध गिलास में बचा लीजिये.
गिलास में बचे दूध में कार्न फ्लोर मिलाकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिये.

दूध में उबाल आने पर इसमें कार्न फ्लोर का घोल डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और चमचे से लगातार चलाते हुए दूध को 5-6 मिनिट गाढा़ होने तक पका लीजिए (बर्तन के तले तक चमचे को ले जाकर के चलाना है जिससे दूध बर्तन के तले पर न लगे).

दूध के गाढा़ हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए और दूध को ठंडा होने दीजिए.
क्रीम को व्हिप कर लीजिए, क्रीम के प्याले को दूसरे प्याले के ऊपर रखें जिसमें आइस क्यूब रखे हों, इलेक्ट्रिक हैन्ड ब्लेंडर की मदद से क्रीम को 2 मिनिट के लिए व्हिप करें, अब इसमें 1/2 छोटी चम्मच वनीला एसेंस डालकर 1 मिनिट के लिए व्हिप करें, अब पाउडर चीनी डालकर 1 मिनिट ओर व्हिप कर लीजिए. ठंडे किए दूध को इसमें डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिए और 1 .5 से 2 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दीजिए.

2 घंटे बाद मिश्रण को फ्रिजर से निकाल कर एक बार फिर से 3-4 मिनिट के लिए व्हिप कर लीजिए, और अब मिश्रण को कंटेनर में डालकर, 5-6 घंटे के लिए फ्रिजर में जमने के लिए रख दीजिए.

बहुत ही अच्छी वनीला आइसक्रीम (eggless vanilla ice cream recipe) जमकर तैयार है, फ्रिजर से निकाल लीजिए और ठंडी ठंडी वनीला आइसक्रीम को ड्राईफ्रूट से सजाकर कर सर्व कीजिये और खाइये.

Eggless Vanilla Ice Cream Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (17555 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (276)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sheela Pathak
what is heavy cream?

निशा: शीला जी, हैवी क्रीम में फैट की मात्रा अधिक होती है, हैवी क्रीम डेयरी पर मिल जाती है.
VINAY KUMAR
I LOVE ICE CREAM.

निशा: विनय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jassi lamba
I have read. Ur all recipes. I like the ur easy method of recipes. Thanks alot. Mam

निशा: जस्सी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
lata patil
aap ki dikhayi venila ice cream to ekdam easy & testy lag rahi hai
lekin kya hum blender ki jagaha mixer use kaise kaise kar sakte hai. kya aap bol sakti ho.

निशा: लता जी, क्रीम को व्हिप करने के लिये हैन्ड ब्लेन्डर की आवश्यकता होती है.
tanmay
हैवी क्रीम -
फूल क्रीम दूध -
ka matlab kya hota hai

निशा: तन्मय जी, हैवी क्रीम कच्चे दूध को मथ कर निकाली जाती है, बाजार में तैयार क्रीम डेयरी पर मिल जाती है.
फुल क्रीम दूध को होल मिल्क भी कहा जाता है. इसमें से क्रीम को बाहर नहीं निकाला जाता है. फुल क्रीम दूध में वसा अधिक होती है.
Milan pandey
कोनफिलोर की जगह अरारोट डाल सकतॆ हे दीदी

निशा: मिलन जी, कार्न फ्लोर की जगह अरारोट यूज किया जा सकता है.
mohit arora
mem softy icereem ko jada din tak chalana ho to.. uska kya upay hai..?
निशा: मोहित जी, आइसक्रीम को बन्द डिब्बे में फ्रीजर में रखिये और कभी भी खायें, अगर आपके यहा लाइट बराबर आ रही है, तब आइसक्रीम जल्दी खराब नहीं होती.
dilip
Good farmulla he ice creem banane ka

निशा: दिलीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
meena
icecrram me ice bahut as raha hai kyo plz...reply

निशा: मीना जी, हैवी क्रीम लेंगी और आइसक्रीम को एअर टाइट डिब्बे में जमायें, 2 घंटे के बाद मिश्रण को व्हिप कर दीजिये, फिर से 2 घंटे बाद व्हिप कर दीजिये, एसा 3 बार कीजिये, बहुत अच्छी आइसक्रीम बनेगी, आइसक्रीम में आइस क्रिस्टल नहीं आयेंगे.
Megha
agar corn floor na ho to uske badle kon kon sa chij use kiya ja skta h?

निशा: मेघा जी, कस्टर्ड पाउडर डाल सकते हैं.
sandeep rajput
Mai kosish kiya par Kyo bana nai
Bhumi Rhytham Pathak
All Are Very Nice Recipe

निशा: भूमि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maihul mourya
कार्न फ्लाैर क्या है |

निशा: मेहुल जी, यह कॉएन का स्ट्रार्च होता है जो आसानी से आपको किसी भी अच्छे किराना स्टोर पर मिल जाता है.
Khushboo
Meri homemade Ice-cream me bahut jyada ice crystals jjam.jate he kya karu ki Ice-cream.soft bane

निशा: खुश्बु जी, आइसक्रीम को 2 घंट जमने के बाद यदि फिर से फैट दें और एसा 3 बार कर लिया जाय तो बहुत ही सोफ्ट आइसक्रीम बनती है.
[email protected]
Hello nisha ji,
Kiya hum non dairy whipp cream use kr skte hai, icecream k liye
jiya
He
Mam i am a ur big fan
Mai aapki recipe hmesha try krti hu or sabko bahot pasand aati h thanks for the recipe mam

निशा: जिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pallavi
Nishaji, kya hum heavy cream k jagah par malai nhi use kr sakte? Aur ice cream soft q nhi jamti ?

निशा: पल्लवी जी, पल्लवी जी, आइसक्रीम क्रीम से अच्छी बनती है.
Renu bansal
Creem ka badle kya use kar a

निशा: रेनू जी, आइसक्रीम क्रीम से ही अच्छी बनती है.
supriya ojha
Meri new new sadi huyi h or mujhe kuchh bnana nahi aata tha bt aapke wajah se Maine sabka dil jit liya thanku soooo much nisha g

निशा: सुप्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
amit ray
agar electric hand blender nahi hoto
kya kare

निशा: अमित जी, मिक्सर में डाल कर व्हिप किया जा सकता है लेकिन इलेक्ट्रिक ब्लैन्डर से ज्यादा अच्छा व्हिप होता है.
nancy
Main kai baar ice cream video dekh k baba chuki hun par phir b his Farah market me ice cream multi hai us tarah nahi ban rahi hai
निशा: नेन्सी जी, अगर आइसक्रीम के लिये आइसक्रीम मेकर यूज किया जाय तब आइसक्रीम बिलकुल बाजार जैसी बन जाती है, या मिक्सर को जमाने के बाद हर 2 घंटे के बाद उसे व्हिप करें, एसा 3 बार करें, और इसके बाद, 6-7 घंटे में बहुत अच्छी आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाती है.
priyanka gupta
Good recipient I will try in home your recipient making good

निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ankit mishra
less the icecream
Shiba Singh(Shiva)
thnkz Nisha mam, u make mah intrest in cooking, keep posting :)

निशा: साहिबा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Amrita
Hello mam,
Pleas tell me the substitute of corn flour.
Waiting for your reply.
Thanks'

निशा: अमृता जी, कार्न फ्लोर के बदले आप कस्टर्ड पाउडर डाल सकते हैं.
sana sultana
Heavy cream kisa kheta hai mam boliye please .

निशा: सना जी, हैवी क्रीम, कच्चे दूध को मथ कर निकाली जाती है, बाजार में तैयार क्रीम डेयरी पर मिल जाती है.
Hitesh
What is the meaning of vahip

निशा: हितेश जी, व्हिप का मतलब फैंटना
taniya sharma
how to make cream for ice cream?

निशा: तान्या जी, घर पर हैवी क्रीम नहीं बना सकते हैं.
Rekha sali
madam apki vanila ice cream recipe achhi par ek dhudh se kitani ice cream taiyar hogi isaki matra kese badaye
kavita
Hello mam. Cream ko mixer main whip kiya to chalega kya.
Plz rep me

निशा: कविता जी, मिक्सर में व्हिप नहीं करना.