वनीला आइसक्रीम - Vanilla Ice Cream Vegetarian Recipe

घर में नेचुरल इन्ग्रेडिएन्ट्स से बनी बेसिक वनीला आइसक्रीम (Eggless Vanilla Ice Cream) की बात ही अलग है. आईये आज बिना किसी आइसक्रीम मेकर के वनीला आइसक्रीम बनाते हैं.
Read - Vanilla Ice Cream Vegetarian Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vanilla Ice Cream
- हैवी क्रीम - 1 कप
- फूल क्रीम दूध - 1 कप
- वनीला ऎसेंस - ½ छोटी चम्मच
- कार्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
- पाउडर चीनी - 1/2 कप (70 ग्राम)
विधि - How to Make Vanilla Ice Cream Recipe
दूध को बर्तन में डालकर गर्म करने रख दीजिए, थोड़ा सा दूध, 2-3 टेबल स्पून दूध गिलास में बचा लीजिये.
गिलास में बचे दूध में कार्न फ्लोर मिलाकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिये.
दूध में उबाल आने पर इसमें कार्न फ्लोर का घोल डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और चमचे से लगातार चलाते हुए दूध को 5-6 मिनिट गाढा़ होने तक पका लीजिए (बर्तन के तले तक चमचे को ले जाकर के चलाना है जिससे दूध बर्तन के तले पर न लगे).

दूध के गाढा़ हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए और दूध को ठंडा होने दीजिए.
क्रीम को व्हिप कर लीजिए, क्रीम के प्याले को दूसरे प्याले के ऊपर रखें जिसमें आइस क्यूब रखे हों, इलेक्ट्रिक हैन्ड ब्लेंडर की मदद से क्रीम को 2 मिनिट के लिए व्हिप करें, अब इसमें 1/2 छोटी चम्मच वनीला एसेंस डालकर 1 मिनिट के लिए व्हिप करें, अब पाउडर चीनी डालकर 1 मिनिट ओर व्हिप कर लीजिए. ठंडे किए दूध को इसमें डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिए और 1 .5 से 2 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दीजिए.
2 घंटे बाद मिश्रण को फ्रिजर से निकाल कर एक बार फिर से 3-4 मिनिट के लिए व्हिप कर लीजिए, और अब मिश्रण को कंटेनर में डालकर, 5-6 घंटे के लिए फ्रिजर में जमने के लिए रख दीजिए.
बहुत ही अच्छी वनीला आइसक्रीम (eggless vanilla ice cream recipe) जमकर तैयार है, फ्रिजर से निकाल लीजिए और ठंडी ठंडी वनीला आइसक्रीम को ड्राईफ्रूट से सजाकर कर सर्व कीजिये और खाइये.
कमेंट (276)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अदिति जी, हां, इसे यूज कर सकते हैं.
निशा: मौर्य जी, घर में क्रीम के लिये दूध को बिना उबाले फ्रिज में 8-10 घंटे रख दीजिये, दूध के ऊपर जमी क्रीम को चम्मच से निकाल कर प्याली में रख लीजिये, क्रीम बन जाती है, लेकिन क्रीम डेयरी से लेना ठीक होता है.
निशा: रिचा जी, हां आप इन इन्ग्रीडियेन्ट से आइसक्रीम बना सकते हैं, मैं कन्डेन्स्ड मिल्क के साथ आइसक्रीम बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: निभा जी, माफ कीजिएगा. इस विषय में हमें कोई जानकारी नही है.
निशा: मनीष जी, GMS- Glycerol monostearate, AS 4- ALGINATE S4 ये दोनों कैमीकल्स है जो आइसक्रीम बनाने में डाले जाते हैं. GMS से आइसक्रीम सोफ्ट बनती है और as4 आइसक्रीम को स्टेबलाइज करने के लिए यूज होता है.
निशा: नूरी जी, कॉर्न फ्लोर मक्की का आटा नही होता. कॉर्न फ्लोर मक्की की स्टार्च है. हां, आपको यह कॉर्न फ्लोर के नाम से ही मार्केट में किसी भी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाएगा.
निशा: स्वाति जी, हैवी क्रींम और मिल्क मेड क्रीम में अंतर होता है. हैवी क्रीम कच्चे दूध को फैंट बनाते हैं और दूध को गाढ़ाकरके बनाते हैं, मिल्कमेड क्रीम में चीनी भी मिक्स होती है.
निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: क्रीम और मलाई में अंतर होता है. हैवी क्रीम आप बाजार से ले सकते हैं.
Please post black current ice-cream and guava ice-cream recipe
निशा: प्रेरणा जी, हम इन्हें बनाने की कोशिश करेंगे.
Kya ise expiry se bachane k koi camical aata hai
निशा: योगेश जी, इसे फ्रिज में रख कर 6 माह तक यूज कर सकते हैं.
aap ke hath main jadu hai
निशा: मिलिन्द जी, धन्यवाद.
निशा: पल्लवी जी, इसके लिए, इलैक्ट्रिक ब्लेन्डर सही रहता है.
निशा: पीहू जी, कॉर्न फ्लोर मैदा या मक्की का आटा नहीं होता. कार्न फ्लोर कार्न का स्टार्च होता है, किसी भी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: ललित जी, हां अरारोट से भी आइसक्रीम नरम ही बनेंगी.
निशा: ललित जी, व्रत में कॉर्न फ्लोर इस्तेमाल नही करते.
निशा: जे़बा जी, व्हिप का मतलब क्रीम को फैंटने से है.
निशा: बिन्नी जी, आइस क्रीम को आप फ्रीजर में 15-20 दिन और इससे भी अधिक दिन तक रख कर यूज कर सकते हैं, इतनी जल्दी खराब नहीं होती.
निशा: रोचक जी, सिर्फ दूध से बनी आइसक्रीम सोफ्ट नहीं होती.
निशा: ललित जी, कार्न फ्लोर की जगह अरारोट यूज किया जा सकता है.
निशा: राहुल जी, वनीला एसेंस के नाम से मार्केट में मिल जाता है.
main yeh recipe follow ki and ice cream bht achi bni lekin isme barf c jam jaati hai aur aisa jo hum market se ice cream laate hai usme aisa nhi hotaa
plzz mam bataie aisa kyu???
निशा: हैवी क्रीम लीजिये और आइसक्रीम को एअर टाइट डिब्बे में जमाइये तो आइसक्रीम में आइस क्रिस्टल नहीं आयेंगे. आइसक्रीम बहुत अच्छी तैयार होगी.
निशा: रैसिपी को पढे़ ओर विडियो भी देख सकते हैं आप अच्छी आइस क्रीम बना सकेंगे.