वनीला आइसक्रीम - Vanilla Ice Cream Vegetarian Recipe

घर में नेचुरल इन्ग्रेडिएन्ट्स से बनी बेसिक वनीला आइसक्रीम (Eggless Vanilla Ice Cream) की बात ही अलग है. आईये आज बिना किसी आइसक्रीम मेकर के वनीला आइसक्रीम बनाते हैं.
Read - Vanilla Ice Cream Vegetarian Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vanilla Ice Cream
- हैवी क्रीम - 1 कप
- फूल क्रीम दूध - 1 कप
- वनीला ऎसेंस - ½ छोटी चम्मच
- कार्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
- पाउडर चीनी - 1/2 कप (70 ग्राम)
विधि - How to Make Vanilla Ice Cream Recipe
दूध को बर्तन में डालकर गर्म करने रख दीजिए, थोड़ा सा दूध, 2-3 टेबल स्पून दूध गिलास में बचा लीजिये.
गिलास में बचे दूध में कार्न फ्लोर मिलाकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिये.
दूध में उबाल आने पर इसमें कार्न फ्लोर का घोल डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और चमचे से लगातार चलाते हुए दूध को 5-6 मिनिट गाढा़ होने तक पका लीजिए (बर्तन के तले तक चमचे को ले जाकर के चलाना है जिससे दूध बर्तन के तले पर न लगे).

दूध के गाढा़ हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए और दूध को ठंडा होने दीजिए.
क्रीम को व्हिप कर लीजिए, क्रीम के प्याले को दूसरे प्याले के ऊपर रखें जिसमें आइस क्यूब रखे हों, इलेक्ट्रिक हैन्ड ब्लेंडर की मदद से क्रीम को 2 मिनिट के लिए व्हिप करें, अब इसमें 1/2 छोटी चम्मच वनीला एसेंस डालकर 1 मिनिट के लिए व्हिप करें, अब पाउडर चीनी डालकर 1 मिनिट ओर व्हिप कर लीजिए. ठंडे किए दूध को इसमें डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिए और 1 .5 से 2 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दीजिए.
2 घंटे बाद मिश्रण को फ्रिजर से निकाल कर एक बार फिर से 3-4 मिनिट के लिए व्हिप कर लीजिए, और अब मिश्रण को कंटेनर में डालकर, 5-6 घंटे के लिए फ्रिजर में जमने के लिए रख दीजिए.
बहुत ही अच्छी वनीला आइसक्रीम (eggless vanilla ice cream recipe) जमकर तैयार है, फ्रिजर से निकाल लीजिए और ठंडी ठंडी वनीला आइसक्रीम को ड्राईफ्रूट से सजाकर कर सर्व कीजिये और खाइये.
कमेंट (276)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रानी जी, धन्यवाद.
निशा: रानी जी, मिक्सर में डाल कर व्हिप किया जा सकता है लेकिन इलेक्ट्रिक ब्लैन्डर से ज्यादा अच्छा व्हिप होता है.
निशा: प्रदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनू जी, आइसक्रीम के लिये डेयरी पर मिलने वाली हैवी क्रीम या अमूल की फ्रेश क्रीम यूज की जाती है, आप घर में इस तरह से क्रीम या मलाई यूज कर सकते हैं, और मिक्सर में इसे ब्लैंड भी कर सकते हैं, लेकिन स्वाद और टेक्सचर का थोड़ा फरक रहता है.
निशा: असमा जी, क्रीम को व्हिप करने के लिये हैन्ड ब्लेन्डर की आवश्यकता होती है.
निशा: रेनू जी, आइसक्रीम का फ्लेवर के लिये, उस फ्लेवर में इस बेसिक आइसक्रीम में फैंट कर मिलायें, फलों के पका कर या छोटे टुकड़ों में काट के मिला जा सकता है.
निशा: अंकिता जी, कार्न फ्लोर मक्के का स्टार्च होता है, व्हिप का मतलब फैंटना होता है.
निशा: चंदा जी, आइसक्रीम को जमाने के लिये एअर टाइट डिब्बे का यूज करें, दूध फुल लीजिये और क्रीम का यूज कीजिये, अच्छी तरह से फैटा जाय. आइस क्रीम को पहले 2 घंटे के बाद फ्रीजर से निकालें और फैंटे, एसा 2-3 बार कीजिये, बहुत अच्छी आइसक्रीम बनेगी. आइसक्रीम तो जल्दी ही मेल्ट होती है.
aur cream kaunsa
निशा: प्रियंका जी, आप उसे इस्तेमाल कर सकती हैं पर हैवी क्रीम से आइस क्रिस्टल नहीं आते है और ज्यादा अच्छी बनती है.
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चंदन जी, आप अच्छे से बना लेंगे और अपने अनुभव हमारे साथ जरुर शेयर कीजिएगा.
निशा: सिद्धार्थ जी हां क्रीम कच्चे दूध को मथ कर ही निकाली जाती है.
निशा: आपको फूल क्रीम डेयरी पर मिल जायेगी,
निशाजी क्या दही की हेवी क्रीम इस्तेमाल कर सकते है क्या?
निशा: नियति जी, क्रीम दूध से बनती है, आप इसे डेयरी से ले सकती हैं.
Sir m ik chote se ksbe me rhtha ho jis ki aabade 15se20 hjar h sir m iscrim ke karobaar se judna chhata hu our mere ksbe se 20-20 mil dur shr h mere ksbe me iccrim ka kaam ksa rhe ga our is ko chlane me kithne rupe lgskthe h our kon kon se mcin youje hothi h sir mere paas sirf 50 hjar rupe thak ka bjt h sir plz give me ans
निशा: संजय जी, सोरी, मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.
kya havi krim ke jgha milk ke malai dal sakte he
निशा: निशा जी, आइसक्रीम के लिये हैवी क्रीम ही लेते हैं.
nice receipe thanx for this
Nishaji. Apne mere question ka answer nahi Diya.maine vanilla ice cream banaya aur ghar ka he hard cream use kiya tha whip karne ke bad cream makhkhan ban gaya to please muje bataiye muje kya karna hoga please jaldi se answer dena
निशा: अनीषा जी, क्रीम को व्हिप करते समय ध्यान रखना है, जैसे ही क्रीम थिक हो जाय उसे फैटना बन्द कर दीजिये, अधिक देर तक फैटने से क्रीम मक्खन बन जाती है.
Hii nisha ji
Kya hm icecream me lowfat cream use kr skte h
निशा: गायत्री जी, हां अवश्य कर सकते हैं.
Nishaji Maine sapling vanilla ice cream recipe padhakar ice cream banaya to cream ko whip kiya to cream makhkhan ban gaya to whip kitna karna hai voh aap mujhe jarur batayie. Mene ghar ka hi heavy cream use kiya tha Please answer jaldi dena
Mam...mene cream wheeaped ki to usme ghee niklne lga n vo bad me cobdest milk me mix b nhi hui.. Kya krna chahiye
निशा: रिया जी, क्रीम से घी निकलने के बाद वह मिक्स नहीं होता, अगली बार क्रीम व्हिप करते समय ध्यान रखें, जैसे ही वह गाढ़ी हो जाय, व्हिप करना बन्द कर दीजिये.
Hello Mam,
Nisha mam ye वनीला ऎसेंस kya hota hai plj btaiye o ye kha milega?? plj btaiye
निशा: मनीषा जी, वनीला एसेन्स हे, जो खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाता है. किराना स्टोर से ये आसानी से लिया जा सकता है.
vanilla icecream aapki receipe dekhkar banayi par aachese jamihi nai aysa kyo huha
निशा:,मनीषा जी, आइसक्रीम को जमने में 8 घंटे लग जाते हैं, बार बार फ्रिज खुलने से समय अधिक लगता है, और अगर फ्रीजर अच्छी तरह काम नहीं कर रहा हो आइसक्रीम नहीं जमेगी.
Mam air tite container main bhi ice creastals hote hai pla kuch or batao reply jaror krna
निशा: रीना जी, आइसक्रीम अधिक दिन तक फ्रीजर में रखी हो तब भी उसमें आइस क्रिस्टल आ जाते हैं या फिर आइसक्रीम में वाटर की मात्रा अधिक हो तो भी क्रिस्टल बन जाते हैं.
plz mam explain meaning of whip
निशा: पुष्पा जी, फैटना है.