वनीला आइसक्रीम - Vanilla Ice Cream Vegetarian Recipe

घर में नेचुरल इन्ग्रेडिएन्ट्स से बनी बेसिक वनीला आइसक्रीम (Eggless Vanilla Ice Cream) की बात ही अलग है. आईये आज बिना किसी आइसक्रीम मेकर के वनीला आइसक्रीम बनाते हैं.
Read - Vanilla Ice Cream Vegetarian Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vanilla Ice Cream
- हैवी क्रीम - 1 कप
- फूल क्रीम दूध - 1 कप
- वनीला ऎसेंस - ½ छोटी चम्मच
- कार्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
- पाउडर चीनी - 1/2 कप (70 ग्राम)
विधि - How to Make Vanilla Ice Cream Recipe
दूध को बर्तन में डालकर गर्म करने रख दीजिए, थोड़ा सा दूध, 2-3 टेबल स्पून दूध गिलास में बचा लीजिये.
गिलास में बचे दूध में कार्न फ्लोर मिलाकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिये.
दूध में उबाल आने पर इसमें कार्न फ्लोर का घोल डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और चमचे से लगातार चलाते हुए दूध को 5-6 मिनिट गाढा़ होने तक पका लीजिए (बर्तन के तले तक चमचे को ले जाकर के चलाना है जिससे दूध बर्तन के तले पर न लगे).

दूध के गाढा़ हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए और दूध को ठंडा होने दीजिए.
क्रीम को व्हिप कर लीजिए, क्रीम के प्याले को दूसरे प्याले के ऊपर रखें जिसमें आइस क्यूब रखे हों, इलेक्ट्रिक हैन्ड ब्लेंडर की मदद से क्रीम को 2 मिनिट के लिए व्हिप करें, अब इसमें 1/2 छोटी चम्मच वनीला एसेंस डालकर 1 मिनिट के लिए व्हिप करें, अब पाउडर चीनी डालकर 1 मिनिट ओर व्हिप कर लीजिए. ठंडे किए दूध को इसमें डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिए और 1 .5 से 2 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दीजिए.
2 घंटे बाद मिश्रण को फ्रिजर से निकाल कर एक बार फिर से 3-4 मिनिट के लिए व्हिप कर लीजिए, और अब मिश्रण को कंटेनर में डालकर, 5-6 घंटे के लिए फ्रिजर में जमने के लिए रख दीजिए.
बहुत ही अच्छी वनीला आइसक्रीम (eggless vanilla ice cream recipe) जमकर तैयार है, फ्रिजर से निकाल लीजिए और ठंडी ठंडी वनीला आइसक्रीम को ड्राईफ्रूट से सजाकर कर सर्व कीजिये और खाइये.
कमेंट (276)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mam maine ice cream banai us main test to tha lekin vo smoth nahi thi usme ice ice lag raha tha to iskeliye kya kare pls reply mam urgent mere yahan guest ane wale h to muje perfect banana h sorry msg long h but pls reply.
निशा: महक जी, आइसक्रीम को 2 घंटे जमने के बाद उसे फैट लीजिये, जमने रखैये, और 2 घंटे के बाद फिर से फैट लीजिये, आइसक्रीम को एअर टाइट कन्टेनर में जमाइये, बहुत अच्छी सोफ्ट आइसक्रीम बनेगी. GMC और CMC डाल कर आइसक्रीम बनाने पर वह सोफ्ट बनती है.
निशा: शुचि जी हां किया जा सकता है.
निशा: महक जी, आप सही कह रही हैं, आप इसमें अपना फ्लेवर डालकर अपने फ्लेवर की आइसक्रीम बना सकते हैं.
निशा: महक जी, घर की आइसक्रीम होती है, आप हैन्डब्लैन्डर का यूज कर सकती हैं, आइसक्रीम के लिये CMS और GMS का यूज होता है, जिससे आइसक्रीम सोफ्ट बनती है, मैं इन्हैं डालकर आइसक्रीम बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: shreyaji, yes we can use it.
निशा: विस्मिता जी, आइसक्रीम को जमने के लिये ढककर रखते हैं.
निशा: विस्मिता जी, कार्न फ्लोर मक्की का स्टार्च होता है, ये किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है, इसकी जगह मक्की का आटा नहीं डाल सकते.
A very lovely recipe of Icecream. Thanks a lot Madam. U r so nice.
निशा: विशाखा जी हां अवश्य किया जा सकता है, लेकिन इसमें घी की मात्रा अधिक होने से उतना अच्छा नहीं लगता.
निशा: अंकिता जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: अंजुम जी, दोंनो स्टार्च हैं, लेकिन कार्न फ्लोर कार्न से बनता है और अरारोट एरोरूट प्लान्ट की जड़ो से बनता है, कार्न फ्लोर की जगह अरारोट यूज किया जा सकता है.
Kya ice cream mein heavy cream ki jaghan doodh par aane wali malai ko thanda karke blend karke use Kar sakte hain
निशा: हेतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Antar hai.? Plzzzzzzzzzz guide me.....
निशा: किरन जी, क्रीम और मक्खन दोंनो दिखने में और स्वाद में अलग होते हैं. क्रीम पतली होती है, उसमें दूध की मात्रा अधिक होती है, इसे आइसक्रीम और सब्जियों की ग्रेवी के लिये यूज किया जाता है, जब कि मक्खन गाढ़ा होता है उसमें दूध की मात्रा बहुत ही कम होती है, मक्खन को परांठे या ब्रेड के साथ खाने में यूज करते हैं.
निशा: ममता जी, कार्न फ्लोर कार्न का स्टार्च होता है, किसी भी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: घर पर हैवी क्रीम नहीं बना सकते हैं.
निशा: रुपिन्दर जी, आइसक्रीम को 2 घंट जमने के बाद यदि फिर से फैट दें और एसा 3 बार कर लिया जाय तो बहुत ही सोफ्ट आइसक्रीम बनती है.
निशा: राधिका जी, अगर वह बाजार से खरीदी हुई क्रीम है, तब उसका स्वाद आप टेस्ट कर लीजिये, अगर अच्छा है तो उसे आइसक्रीम के लिये यूज कर सकते हैं, अगर क्रीम घर में बनाई है तब वह आइसक्रीम के लिये यूज हो सकती है.
निशा: Anamsiddiui ji, आइसक्रीम को बिना कार्न फ्लोर क्रीम से, कन्डेन्स्ड मिल्क से दूध को गाढ़ा करके और फ्रूट से बनाया जा सकता है.
निशा: दिक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.