वनीला आइसक्रीम - Vanilla Ice Cream Vegetarian Recipe

घर में नेचुरल इन्ग्रेडिएन्ट्स से बनी बेसिक वनीला आइसक्रीम (Eggless Vanilla Ice Cream) की बात ही अलग है. आईये आज बिना किसी आइसक्रीम मेकर के वनीला आइसक्रीम बनाते हैं.
Read - Vanilla Ice Cream Vegetarian Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vanilla Ice Cream
- हैवी क्रीम - 1 कप
- फूल क्रीम दूध - 1 कप
- वनीला ऎसेंस - ½ छोटी चम्मच
- कार्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
- पाउडर चीनी - 1/2 कप (70 ग्राम)
विधि - How to Make Vanilla Ice Cream Recipe
दूध को बर्तन में डालकर गर्म करने रख दीजिए, थोड़ा सा दूध, 2-3 टेबल स्पून दूध गिलास में बचा लीजिये.
गिलास में बचे दूध में कार्न फ्लोर मिलाकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिये.
दूध में उबाल आने पर इसमें कार्न फ्लोर का घोल डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और चमचे से लगातार चलाते हुए दूध को 5-6 मिनिट गाढा़ होने तक पका लीजिए (बर्तन के तले तक चमचे को ले जाकर के चलाना है जिससे दूध बर्तन के तले पर न लगे).

दूध के गाढा़ हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए और दूध को ठंडा होने दीजिए.
क्रीम को व्हिप कर लीजिए, क्रीम के प्याले को दूसरे प्याले के ऊपर रखें जिसमें आइस क्यूब रखे हों, इलेक्ट्रिक हैन्ड ब्लेंडर की मदद से क्रीम को 2 मिनिट के लिए व्हिप करें, अब इसमें 1/2 छोटी चम्मच वनीला एसेंस डालकर 1 मिनिट के लिए व्हिप करें, अब पाउडर चीनी डालकर 1 मिनिट ओर व्हिप कर लीजिए. ठंडे किए दूध को इसमें डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिए और 1 .5 से 2 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दीजिए.
2 घंटे बाद मिश्रण को फ्रिजर से निकाल कर एक बार फिर से 3-4 मिनिट के लिए व्हिप कर लीजिए, और अब मिश्रण को कंटेनर में डालकर, 5-6 घंटे के लिए फ्रिजर में जमने के लिए रख दीजिए.
बहुत ही अच्छी वनीला आइसक्रीम (eggless vanilla ice cream recipe) जमकर तैयार है, फ्रिजर से निकाल लीजिए और ठंडी ठंडी वनीला आइसक्रीम को ड्राईफ्रूट से सजाकर कर सर्व कीजिये और खाइये.
कमेंट (276)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुपिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I really like ur recepies and have tried a lot of them and the outcome is really good.For vanilla ice cream there were a lot of icicles in the finished product.can you pls help me as to how to remove them and what can i do so that there are no icicles in future.Also it wud b great if u post the recepie for chocolate icecream.Thanx a lot!!!!
निशा: प्रिया, हैवी क्रीम लेंगी और आइसक्रीम को एअर टाइट डिब्बे में जमायेंगी तो आइसक्रीम में आइस क्रिस्टल नहीं आयेंगे.
निशा: जसबीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चिंकी जी, हां बहुत सारी रेसिपीज को फेसबुक पर नहीं डाल पाते, लेकिन आप ये रेसिपीज वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: प्रतिभा जी, वनीला आइसक्रीम के लिये डेयरी पर मिलने वाली हैवी क्रीम या अमूल की फ्रेस क्रीम ली जा सकती है.
aap DAMNKI DHOKLA aur CHOCOLATE CURD CAKE kaise banate hai ve ap sikhahiye na mam plzzzzzz....plzzzzzz....
निशा: कोमल जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सोनम, वेबसाइट फर चैनल पर बहुत सारी कचौरी रेसिपी है, चैनल पर कचौरी की प्ले लिस्ट में देखा जा सकते हैं. मैं गोल कचौरी बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: यमिता जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
or cream ko mix krne ke liye gadget na ho to kya daal matne wale ko use kr sakte hai ??????
निशा: प्रियंका जी, कार्न फ्लोर या कस्टर्ड पाउडर डाल सकते हैं. क्रीम को मिक्सर या दाल मथने वाली से मथा जा सकता है.
निशा: सोफिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद, मैं नोयडा में रहती हूँ.
निशा: सोनम जी, कचौरी की दाल को पानी सूखने तक अच्छी तरह भून लेने से और कचौरी को अच्छी गोल्डन ब्राउन तलने से कचौरी बहुत दिनों तक खराब नहीं होती.
निशा: आइशा, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
please tell me the substitute of corn flour.