वनीला आइसक्रीम - Vanilla Ice Cream Vegetarian Recipe

घर में नेचुरल इन्ग्रेडिएन्ट्स से बनी बेसिक वनीला आइसक्रीम (Eggless Vanilla Ice Cream) की बात ही अलग है. आईये आज बिना किसी आइसक्रीम मेकर के वनीला आइसक्रीम बनाते हैं.
Read - Vanilla Ice Cream Vegetarian Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vanilla Ice Cream
- हैवी क्रीम - 1 कप
- फूल क्रीम दूध - 1 कप
- वनीला ऎसेंस - ½ छोटी चम्मच
- कार्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
- पाउडर चीनी - 1/2 कप (70 ग्राम)
विधि - How to Make Vanilla Ice Cream Recipe
दूध को बर्तन में डालकर गर्म करने रख दीजिए, थोड़ा सा दूध, 2-3 टेबल स्पून दूध गिलास में बचा लीजिये.
गिलास में बचे दूध में कार्न फ्लोर मिलाकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिये.
दूध में उबाल आने पर इसमें कार्न फ्लोर का घोल डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और चमचे से लगातार चलाते हुए दूध को 5-6 मिनिट गाढा़ होने तक पका लीजिए (बर्तन के तले तक चमचे को ले जाकर के चलाना है जिससे दूध बर्तन के तले पर न लगे).

दूध के गाढा़ हो जाने पर गैस बंद कर दीजिए और दूध को ठंडा होने दीजिए.
क्रीम को व्हिप कर लीजिए, क्रीम के प्याले को दूसरे प्याले के ऊपर रखें जिसमें आइस क्यूब रखे हों, इलेक्ट्रिक हैन्ड ब्लेंडर की मदद से क्रीम को 2 मिनिट के लिए व्हिप करें, अब इसमें 1/2 छोटी चम्मच वनीला एसेंस डालकर 1 मिनिट के लिए व्हिप करें, अब पाउडर चीनी डालकर 1 मिनिट ओर व्हिप कर लीजिए. ठंडे किए दूध को इसमें डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिए और 1 .5 से 2 घंटे के लिए फ्रिजर में रख दीजिए.
2 घंटे बाद मिश्रण को फ्रिजर से निकाल कर एक बार फिर से 3-4 मिनिट के लिए व्हिप कर लीजिए, और अब मिश्रण को कंटेनर में डालकर, 5-6 घंटे के लिए फ्रिजर में जमने के लिए रख दीजिए.
बहुत ही अच्छी वनीला आइसक्रीम (eggless vanilla ice cream recipe) जमकर तैयार है, फ्रिजर से निकाल लीजिए और ठंडी ठंडी वनीला आइसक्रीम को ड्राईफ्रूट से सजाकर कर सर्व कीजिये और खाइये.
कमेंट (276)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनम जी, कार्न फ्लोर की जगह अरारोट यूज किया जा सकता है.
निशा: प्रीती जी, क्रीम को अच्छी तरह व्हिप किया हो और दूध फुल क्रीम लिया हो तब आइस क्रिस्टल जल्दी से नहीं आते.
निशा: विजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सेजल जी, क्रीम को व्हिप करके यूज करना होता है.
Thnqu very much mam ap aise hi hmare liye nai nai recepis batate rahiye Aur hum sikhte rahenge
निशा: त्रिशना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam me cream vihp karti hu to wo sahi se vihp nhi hoti me electric blender se hi Krti hu Aur usi Vidhi se jese apne btaya hai fir bhi wo sahi nhi hoti thodi gili c hi rhti hai wo parfct trh se nhi hoti plz btayiye kaha Kani rhti hai ya me kya kru plz mam rplyb
निशा: त्रिशना जी, मौसम, क्रीम की मात्रा, कमरे का तापमान सारी चीजें क्रीम व्हिप करने के लिए आवश्यक होती हैं. क्रीम को A.C रूम में व्हिप कीजिये, प्याले के नीचे बर्फ से भरा हुआ प्याला अवश्य रखें, और पहले धीरे चलायें थोड़ा थोड़ा तेज करते जायें, व्हिप करते समय क्रीम के ऊपर नजर रखनी होती है, ये सारी चीजों का ध्यान दीजिये, आप अच्छे से क्रीम व्हिप कर सकेंगी.
Me ye GMC Aur CMC kaha milta hai plz reply
निशा: तृष्णा जी, आपको ये किसी भी अच्छे ग्रोसरी स्टोर पर मिल सकता है.
निशा: गनेश जी, आइसक्रीम बनाने के लिये क्रीम को व्हिप करके यूज किया जाता है.
निशा: रीटा जी, वनिला एसेंस आपको किसी भी अच्छे ग्रोसरी स्टोर पर मिल सकता है. कॉर्न फ्लोर और अरारोट दोनो अलग होते हैं.
निशा: रिचा जी, बेस तो इसी तरह बना सकती हैं, उसमें थोड़ा स्ट्राबेरी पल्प और स्ट्राबेरी के कटे टुकड़े डालकर मिला दीजिये.
Mai jab icecream freeze hone rakhti hu, to usmai barf jam jati hai.
please icecream mai barf/ ice na jame iska solution bataye
निशा: स्वाती जी, हैवी क्रीम लेंगी, उसे अच्छी तरह व्हिप करके, आइसक्रीम को एअर टाइट डिब्बे में जमायेंगी तो आइसक्रीम में आइस क्रिस्टल नहीं आयेंगे.
निशा: हीना जी, कार्न फ्लोर की जगह कस्टर्ड पाउडर ले कर कस्टर्ड पाउडर आइसक्रीम बना सकते हैं.
निशा: अंकिता जी, क्रीम घर में नहीं बना पाते इसके लिये स्पेशल बर्तन और मशीन चाहिये होती हैं, क्रीम आप बाजार से ले लीजिये.
निशा: सबिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साक्षी जी, कर सकते हैं.
निशा: रमा जी, मेरे वेबसाइट और चैनल पर एसी बहुत सारी रेसिपी है जो घर में रखे सामन से ही बन जाती हैं, प्लीज आप उन्हैं देखें और बनायें.
निशा: कपीला जी,, आइसक्रीम के लिये डेयरी पर मिलने वाली हैवी क्रीम या अमूल की फ्रेश क्रीम यूज की जाती है, आप घर में इस तरह से क्रीम या मलाई यूज कर सकते हैं,लेकिन स्वाद और टेक्सचर का थोड़ा फरक रहता है.
निशा: निति जी, क्रीम को अधिक देर तक फैंटने से उससे बटर अलग होने लगता है, इस कारण एसा हो सकता है.
निशा: शताक्षी जी, गूगल प्ले स्टोर में हमारी एप पहले से उपलब्ध है.
निशा: रवि जी, आइसक्रीम को एअर टाइट डिब्बे में जमायें तो आइसक्रीम में आइस क्रिस्टल नहीं आयेंगे.
निशा: पूनम जी, बना सकते हैं.
What is corn flour
निशा: सुशांत जी, कार्न फ्लोर मक्की का स्टार्च होता है, ये किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: मीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूपाली जी, घर पर हैवी क्रीम नहीं बना सकते हैं.