गुलाब शरबत - Gulab Sharbat Recipe

दहकती हुई गर्मी के मौसम में गुलाब का शरबत (rose sharbat ) दिल दिमाग और शरीर को ठंडक पहुंचाता है. इस समय गुलाब के फूल भी बहुतायत में मिल रहे हैं और यही समय है गुलकन्द और गुलाब का शर्बत (gulab sharbat drink) बनाने का.
Read - Gulab Sharbat Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rose Sharbat
- लाल गुलाब के फूल - लगभग 30 गुलाब)
- चुकन्दर - 1
- तुलसी के पत्ते - 20-25 पत्तियां
- पोदीना के पत्ते - 20-25 पत्तियां
- धनियां के पत्ते - एक बडी चम्मच कटा हुआ
- छोटी इलाइची - 5-6
- चीनी - 1 किग्रा. (5 कप)
- नीबू - 4
विधि - How to make Rose Sharbat
गुलाब की पंखुड़ियों को 2 बार अच्छी तरह धोकर साफ कर लीजिये, धुली पंखुड़ियों को छलनी में रखकर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये, अब गुलाब की पंखुड़ियों को सूती साफ कपड़े पर फैलाइये, दूसरे कपड़े से भी पोंछ कर पानी हटा दीजिये.
एक कप पानी उबालिये, हल्का गरम रहने पर, गुलाब पंखुड़ियों को मिक्सर में डालिये, उबला पानी डाल कर, गुलाब पंखुड़ियों को पीस लीजिये.
पिसे गुलाब पंखड़ियों को छलनी में डालिये, किसी प्याले में गुलाब रस को छान कर अलग कर लीजिये.
चुकन्दर को धोइये, छीलिये, टुकड़ों में काटिये, तुलसी, धनियां और पूदीना के पत्ते धोइये और इन सबको मिलाकर बारीक पीस लीजिये. पिसा हुआ मिश्रण और एक कप पानी, किसी बर्तन में डालिये और उबलने रखिये. उबाल आने के बाद धीमी आग पर 3-4 मिनिट तक उबलने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये और इस मिश्रण को ठंडा होने दीजिये. मिश्रण के ठंडा होने के बाद, छलनी से छानिये और इस रस को प्याले में रख लीजिये.

600 ग्राम चीनी को किसी बर्तन में डालिये, 200 ग्राम या 1 कप पानी मिलाइये, उबलने के लिये रखिये, चीनी घुलने के बाद, 1-2 मिनिट उबालिये और आग बन्द कर दीजिये और इस चाशनी को ठंडा होने दीजिये.
बची हुई चीनी में इलाइची छील कर, दाने मिलाइये और पीस लीजिये.
नीबू का रस भी एक प्याले में निकाल लीजिये.
चीनी की चाशनी में गुलाब की पंखुड़ियों का रस, चुकन्दर इत्यादि के मिश्रण का रस और नीबू का रस मिलाइये. पिसी हुई चीनी भी इसी चाशनी में डाल दीजिये, सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये. शरबत को 4-5 घंटे ढक कर रखे रहने दीजिये, ताकि सारे स्वाद मिलकर अच्छी तरह महकने लगे.
गुलाब का गाड़ा शरबत (Concentrated Rose Sharbat) तैयार है, गुलाब के शरबत को कांच की बोटल में भर कर फ्रिज में रख लीजिये. और जब भी आप शरबत बनाना चाहें तब 1 गिलास ठंडे पानी में 2 बडी चम्मच गुलाब शरबत डालिये और मिलाइये. गुलाब शरबत को अधिक ठंडा करने के लिये, थोड़ी सी 1-2 क्यूब बर्फ डाली जा सकती है. गुलाब का शरबत बहुत ही स्वादिष्ट बना है.
इस गुलाब शरबत (Gulab Sharbat) को 1 महिने तक फ्रिज में रख कर प्रयोग में ला सकते हैं.
सुझाव:
आप अपने पसन्द और स्वाद के अनुसार धनिया, पोदीना या तुलसी में से किसी को भी हटा भी सकते हैं या अन्य रस जैसे अनार का रस वगैरह गुलाब शरबत में मिला सकते हैं.
कमेंट (81)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
*Kya koyi preservative milana hoga.
*Zyada din sahi rakhne ke liye kya karein.
निशा:शाहीद जी, इस शर्बत को फ्रिज में रखकर 1-2 माह से भी अधिक रख कर यूज कर सकते हैं.शर्बत के प्रिजर्वेशन के लिये सोडियम बेंजोएट का प्रयोग करते हैं.
निशा: शबनम जी, बिलकुल ये पीने के लिए ही है.
निशा: साईं जी, कॉर्न सीरप एक लिक्विड स्वीटनर है, जिसे कॉर्न स्टार्च को हाइड्रोलाइज़ करके ग्लूकोस में बदलकर बनाया जाता है. इसलिए इसे ग्लूकोस सीरप भी कहा जाता है. यह चीनी को क्रिस्टलाइज़ होने से रोकता है, इसलिए इसे केन्डीज़ और फ्रोस्टिंग में इस्तेमाल किया जाता है.
निशा: स्नेहा जी, आप इसमें थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
निशा: साईं जी, आप किस चीज में कोकम सीरप डालना चाहते हैं, ये पता नहीं चल पा रहा है.
निशा: नीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आंचल जी, आप इससे गुलाब जल और गुलकंद भी बना सकते हैं.
निशा: अतुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पोपट जी, गुलाब शर्बत को बिना प्रिजरवेटिव के फ्रिज में रखकर 1-2 महिने तक यूज किया जा सकता है.
hello mam gulab ka sharbat to qabile tareef hai thank you mam .
.
निशा: जीनत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha ji pl amla squash banane ke recipe batay
gulkand bnane ki recipe bta digiye plz all procedure ki starting se ending tak ka procedure plz
निशा: जी हां मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
i will try this..
निशा: मुकेश जी, ताजा गुलाब की पत्तियों को गरम पानी में डालें और ढककर 1/2 घंटे के लिये रख दीजिये, गुलाव का एसेन्स और कलर पानी में आ जाता है, छानिये, शुगर और नीबू का रस मिलाकर यूज कीजिये. प्त्तियों को पीसने से या उबालने से उसमें बिटर नैस आ जाती है.
maine gulab ki dry petals ko boiled water me 4 hrs k liye rakha..fir use chhan kr 1 pan me dalkr gas pr rkha..ab maine usme suger,1 bdi elaichi n red food color mix kr k boil hone diya. ab gas sim kr k ise bahut der tk pakaya..fir ise 1 bowl me nikal kr thanda hone diya..
pr ab thanda hone pr isme sugar jamne lgi.. what to do with it now..
dobara pakane pr muje is k kadwa hone ka dar h..
plz rply fast..
निशा: शीनू जी, शर्बत जमने का कारण है उसमें पानी का कम होना, थोड़ा सा पीने वाला पानी मिला कर रख दीजिये, शुगर घुलने पर शर्बत को छान कर रख लीजिये, शर्बत अच्छा है.
निशा: शुशील जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: जयति जी, ये शर्बत बिना नीबू के बनाकर दूध में डाला जा सकता है.
निशा: जाकिया जी हां इन गुलाब से भी शर्बत बनाया जा सकता है.
निशा: ज्योती जी, इस शर्बत को फ्रिज में रखकर 1 माह से भी अधिक रख कर यूज कर सकते हैं.
निशा: सुभाष मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: हरीश जी, गुलाब शर्बत की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर गुलाब शर्बत लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: मनोरमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
or jaise hi chashni mein dala its turns black.
what to do?
निशा: साक्षी जी, ये रोज वैरायटी के कारण एसा हो सकता है.