शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.
बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.
- Read this post in English - How to make Foods for Toddlers
खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.
1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.
बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.
2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.
लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.
3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.
4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.
5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.
6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.
7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में 3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.
8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.
9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.
10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.
छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.
कमेंट (997)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रूबी जी, आप बिलकुल परेशान न हो, उसे मीठा अच्छा नहीं लगता कोई बात नहीं, नमकीन खाना उसे खाने दीजिये, फ्रूट पल्प या जूस और दूध उसे देती रहें, वजन की चिन्ता मत कीजिये, शुरू में तेजी से और बाद में बच्चों का वजन धीमे बढ़ता है.
निशा: रूबी आप बेबी को दाल चावल खिलाती है, अच्छा खाना है बेबी के लिये, उसके लिये आप कभी दलिया बनायें, और दूध में डालकर खिलायें या साबूदाना की खीर, या सूजी की खीर, दही भी बेबी को खिलायें, फल छोटे छोटे काट कर बेबी को खाने को दीजिये, घर में जो भी आप ताजा बनायें बेबी को खिलायें, चावल का आटा, गेहूं का आटा और मूंग की दाल का आटा बराबर मिक्स करके रख लीजिये, थोड़ा घोलिये और बेबी को चीला बनाकर खिलाइये, बेबी अच्छे से ग्रो करेगा, परेशान न हों.
निशा: स्वाति जी बेबी के लिये मदर का दूध सबसे ज्यादा अच्छा होता है, होम मेड जूस या फूड बहुत अच्छा रहता है, बेबी को देते रहें.
निशा: सरिता जी, बेबी को बिस्किट्स, और फ्रूट्स मैश करके, आप जो भी बनाती हैं, उसमें से उसे थोड़ा तोड़कर खिलाती रहें, बेबी धीरे धीरे खाना सीख लेगा, परेशान न हों कुछ बेबी अपनी पसन्द से ही खाते हैं.
निशा: कवीरा जी, बेबी को सिर्फ दूध ही नहीं, सोलिड खाना भी खिलायें, दलिया बनाकर दूध में खिला सकते हैं, चावल आप खाते हैं, उसमें से थोड़े से चावल लीजिये दूध डालिये और मिक्सर बारीक कर लीजिये, थोड़ी सी चीनी मिलाइये और बेबी को दीजिये, सूजी की खीर भी बेबी को दे सकते हैं. गर्मी के मौसम में बेबी को दही खिलायें, और इस आर्टीकल को पढ़े बेबी के लिये बहुत सारे खाने सुझाये गये है.
निशा: किरन जी, बेबी को सिर्फ अपना दूध ही दीजिये, और कुछ भी नहीं.
my son is 2.6 year old Each time he vomits i will feed him again and he will refuse and finally have a little. Nowadays he almost stopped vomitting on pureed food (of cerelac consistency) but he vomits if u try to give him solid food , biscuits , chips , anything not pureed in mixie. Till now i am grinding food in Mixie and giving him. I tried having solid particles in the food like mashed rice.But he is vomitting every time i try this. He want' s to have finger food like adults, but even he bites biscuit and don' t know how to swallow and vomits it out whatever he had previously also. So i am afraid to give him anything solid. He is very active otherwise and he has achieved other mile stones also in time.And he is extremely sensitive about food smell. he can not accept new food.
I consulted nmany doctors regarding vomitting they say that pediatric GERD and he has to outgrow by himself. Regarding solid food they say keep trying and give him fatty foods like cheese. I don' t know how to give him cheese and ghee. He does not like that and vomits. Is there anything be done for his problem. Please advice ... ?
Please share your experiences and provide each and every bit of advice which will be useful for lot of other moms who suffer like this.
Thanks
Faisal
निशा: Faisalji, मुझे इस बारे में कुछ ज्यादा नहीं पता, डा. की सलाह ठीक है. मैं बस इतना ही कह सकती हूँ कि बेबी, फूड पेस्ट बनाकर ले रहा है, पसन्द कर रहा है, तब आप उसे उसी तरह देते रहें, पनीर का थोड़ा टुकड़ा उसके पसन्दीदा खाने में मैश करके खिलायें, घी या बटर थोड़ा सा उसके खाने में मिलायें, धीरे धीरे ये प्रोब्लम दूर हो जायेगी.
pacha nh pata h m use kya Du jisse wh potty nh kre doc. Ki med. Deti hu jb tk to band rhti h fir potty challu ho jati h isse 2month s uska wait increase nh ho rha h 7 kg hi uska wait h usse m besan s bani chije khila skti hu k nhor fruits m use kya du
Uski maa ko dudh nhi aata or hamne sare desi ilaj kr liye ap koi solutions batao or sath me ye bata do ke baby ko hum kya de jisse hamari baby kamjor na ho pls mam help me pls pls pls
निशा: यामिनी जी, बेबी को सोलिड फूड दिया जा सकता है, बेबी का वजन ठीक है.
Mere putra ki age 05 saal 03 maah hai Uska Weight And Hight Kitni Honi Chaiye.
निशा: गुड़िया जी, बेबी दूध नहीं पीता है लेकिन खाने में वह सब कुछ खाता है, बेबी स्वस्थ्य है, तब आप बिलकुल चिन्ता मत कीजिये, बेबी को दूध पसन्द नहीं आ रहा है, उसे पनीर या दूध में चावल या दलिया या साबूदाने या सूजी की खीर बनाकर दीजिये, इस तरह से बेबी को दूध का न्यूट्रीशन दिया जा सकता है.