शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.
बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.
- Read this post in English - How to make Foods for Toddlers
खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.
1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.
बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.
2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.
लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.
3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.
4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.
5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.
6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.
7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में 3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.
8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.
9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.
10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.
छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.
कमेंट (997)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हर्षिता जी, सूजी की खीर, दलिया की खीर, साबूदाने की खीर बेबी को बनाकर दे सकती है, और अभी गर्मी आ रही है तो ताजा दही जमा कर बेबी दोपहर के समय दिया जा सकता है. दूध में गेहूं का या चावल का आटा घोल कर, या दोनों आटे मिलाकर लिये जा सकते हैं, बेबी के लिये स्वीट या नमकीन चीला बनाकर उसे खिलायें, ये खाना तो बेबी प्यार से खाना चाहिये.
निशा: अनिल जी हां बेबी को बोटल से गाय का दूध दिया जा सकता है, आप चाहें तो बेबी को छोटी चम्मच से दूध पिला सकते हैं.
निशा: सोनाली जी, मुझे इसके बारे में बिलकुल कुछ भी पता नहीं है.
निशा: समरीन जी, बेबी को कुछ परेशानी हो सकती है, उसे डा. को दिखाइये, और बेबी को घुटी या बोनीसन दीजिये, इस आर्टीकल में सुझाये गये खाने, बेबी को बनाकर दीजिये, बेबी स्वस्थ होगा तो खाना जरूर खायेगा और दूध भी पियेगा.
निशा: पूनम जी, बिलकुल भी प्रोब्लम नहीं है, बेबी को और भी बदल बदल कर खाना खिलायें तो ज्यादा अच्छा है.
निशा:dr. batan, आप डा. हैं, आप उसके कारण मुझसे बहतर जानते होंगे, प्लीज बेबी से रोजाना ढेर सारी बाते करें, वह बोलना सीखेगा.
निशा: अर्चना बेबी को आप अपना दूध पिला रही हैं, या फिर बाहर से लेकर दूध पिला रही है, अगर आप दूध बाहर से ले रही हैं तो बकरी का दूध मिल सके तो बेबी को पिलाइये, अगर ये दूध न मिले तो गाय का दूध बेबी को दीजिये, बेबी को पपीता और चीकू मैश्ड करके खिलायें, मूंग दाल और दलिया की पतली खिचड़ी जिसमें हींग और बटर डाल कर बेबी को दीजिये, और साथ में घुटी या बोनीसन देती रहें, बेबी को जरूर फायदा होना चाहिये.
निशा: संजीव जी, बेबी को घुटी या बोनीसन, 1 छोटी चम्मच सुबह और शाम दें और नाभि के ऊपर हींग के पानी से मलें, उससे फायदा होगा. बेबी को मैश्ड पपीता और मैश्ड चीकू खिला सकते हैं.
निशा: मधु जी, बेबी को चीकू मैश, पपाया मैश करके दिया जा सकता है.
निशा: प्रतिभा जी, बेबी को मुगली घुटी या बोनीसन दे सकते है, खाने में मूंग की दाल बिलकुल पतली बनाकर उसे खिलायें, दलिया की खिचड़ी दीजिये, पपीता मैश करके बेबी को खिलायें, बेबी थोड़ा पानी भी पिलायें, और डा. से अवश्य मिलें.
निशा: संध्या जी, बेबी को अब आप सोलिड फूड खिलाना शुरू का सकती हैं, लेख में बहुत सारी चीजों के बारे में बताया है, प्लीज 1-2 बार इस लेख को पढ़ लीजिये, आपको बेबी को खिलाने के लिये काफी चीजों के बारे में पता कर पायेंगी, और बेबी को अगर भूख कम लगती है यानि कि वह बहुत कम खाती है तो आप मुगली घुटी या बोनीसन बेबी को दिन में 2 सुबह और शाम दिजिये, बेबी को अच्छी भूख लगेगी और वह खाने को बड़े प्यार से खायेगी, और बेबी हैल्दी और खुस रहेगी.
निशा: मनोज जी, बेबी को सेरेलक खिलाया जा सकता है, एक दिन में 2 बार दे सकते हैं, 1-1 टेबल स्पून, गर्म दूध या गर्म पानी में बनाकर दे सकते हैं, लेकिन में यह भी कहना चाहूंगी कि आप इस आर्टीकल को पढ़ें, इसमें बेबी के लिये बहुत सारे खाने सुझाये गये हैं, आप उसे कुछ ताजा बनाकर भी खिलायें, अपने खाने से निकाल कर बेबी को कुछ अवश्य खिलायें.
निशा: प्रियंका, बेबी का वेट तो कम है, लेकिन बेबी स्वस्थ है, और सब कुछ खाता है, तो चिन्ता मत कीजिये, कुछ बच्चों में फैट कम बनती है, इस कारण एसा होता है, आप उसके खाने का समय से ध्यान रखें, ताजा खाना बनाकर अपने हाथों से खिलायें. डा. से सलाह ले सकती हैं.
निशा: ओशो जी, बहुत बहुत धन्यवाद, सारी, अभी हमारे पास डीवीडी में ये रेसिपी उपलब्ध नहीं है.
mera beta 16 month ka hai aur wo bottle se dhudh pita hai wo iss vahaj wo hamesha vimar rahta hai ,, mai bahut koshish karti hu bottle chudwakar glass mai dhuudh dene ki but pita hi nahi hai please advice and any help
निशा: नेहा जी, बेबी बोटल से दूध पीना पसन्द करता है, बहुत सारे बेबी एसा ही करते हैं, बेबी बीमार न रहे उसके लिये आप बोटल पानी में उबाल कर, बेबी का दूध उसमें भरें, बोटल का छोड़ा हुआ दूध फिर से पीने को न दें, और गिलास या कटोरी से बेबी को दूध पिलाने की कोशिश करती रहें, उसे सोलिड खाना भी खिलाती रहें, और बेबी का पूरा ध्यान रखें कि वह कोई भी चीज मुंह में न रखे, थोड़े दिन और ज्यादा देखभाल करनी है, सब कुछ ठीक हो जायेगा.
mera beta 15 month ka hai our 20 dec. ko womit huaa our dast doctor nai medicene deaa abb voo kuch naahe khaa rahaa hai bas maa kaa milk peeta hai our uss kaa weight 9.4 ho ghyaa hai mughai dar lak rahaa hai
निशा: अजय जी, डरने की कोई बात नहीं है, बच्चे बीमार हो जाते हैं, मां का दूध वह पी रहा है, बहुत अच्छा है, बेबी को पतली खिचड़ी दलिया और मूंग दाल लीजिये बराबर मात्रा में लेकर बनायें, या चावल की खिचड़ी बेबी को खिलायें, बिस्किट जो भी उसे पसन्द हों उसे खाने के लिये दीजिये,बेबी थोड़ी दीन में ही सब कुछ खाने लगेगा, और कोई भी प्रोब्लम हो बेबी को बच्चे के डाक्टर के पास अवश्य ले जायें.