शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.
बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.
- Read this post in English - How to make Foods for Toddlers
खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.
1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.
बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.
2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.
लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.
3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.
4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.
5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.
6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.
7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में 3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.
8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.
9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.
10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.
छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.
कमेंट (997)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जानवी जी, बेबी नमकीना खाना पसन्द करती है, तो आप उसे वही खाना ताजा बनाकर खिलायें, चीकू, बनाना, एपल मैश करके उसे खिलायें, खाना पचाने में मदद करने वाली कोई घुटी या बोनीजन देती रहें, इस समय बेबी के दांत निकल रहे होते हैं, इसलिये बेबी को ज्यादा परेशानी होती है. डा. से सलाह भी ले लीजिये.
First of all thanx a lot for ur recepies & suggesstions. Meri daughter 4 nd half months ki ho gyi hain. Jaisa ki maine apko pehle bataya woh shuru se hi powder ka doodh piti h. Kya me usko ab gay ka doodh start kar sakti hu or liquid or solid food jo apke article me h ab me start kar sakti hu kya? Plz. Reply
Thnx
निशा: ऊषा जी, बेबी को गाय का दूध दिया जा सकता है, सोलिड फूड में जो भी देंगी उसे एकदम छान कर दीजिये, उसमें ग्रेन्स न हों, थोड़ी थोड़ी मात्रा दिन में अभी 1-2 बार दे सकती हैं.
me babhut tang aa gayi hun n dr mana karte hai jyada cerlac mat do
निशा: कनिका जी, कुछ बेबी इसी तरह बड़े होते हैं, परेशान मत होइये, ये सब तो आपको करना ही होगा, अपना भी ध्यान रखिये.
aur ek baat aur cerlc hi diya to uske vitmins clcum aur ki kami to nahi hogi na usko...???
निशा: कनिका जी, मूंगदाल और दलिया या चावल की खिचड़ी बनाकर बेबी को खिला सकती है, मैस्ड केला, चीकू एपल का पल्प पीस कर बेबी को दे सकती हैं.
but usko cerlc dena nuksan dayak to nahi hoga na....??
qki me jis doctor se salah leti hu wo bolti hai cerlc mat do jyada...aur doodh biscit b mat do qki usme medda hota hai....
me akeli hun usko dekhne k liye koi aur hai nahi mere sath to bada mukil ho rahi hai mujhe kuch b samjh nahi aata me kya karu doctor ki sunu ya me kya karu meri b tabiyat thik nahi rahti hai me baar baar iske liye kuch bana nahi pati but doctor bolti hai ki try to aapko karna hi padega thoda thoda khilao isye...
me kya karu mujhe kuch samjh nahi aa raha me khud mently disturb ho cuki hu...kya karu kuch samjh hi nahi aa raha... plz help me plzzzzz
निशा: कनिका जी, मां का दूध सबसे अधिक पौष्टिक होता है, उसके बाद गाय का दूध और उससे बनी चीजें, अपने हाथ से बना खाना, लेकिन अगर वह बेबी को नहीं मिल पा रहा है, तो बेबी को कुछ तो खिलाना ही होता है, बेबी को बदल बदल कर खाना बनाकर दीजिये साथ में सेरेलक भी देते रहिये, और डा. से सलाह लेती रहें सब बहुत अच्छा होगा, ज्यादा टेन्सन नहीं करें, जो भी आपसे अच्छा हो सकता है बेबी के लिये करती रहें, बेबी अच्छा बड़ा होकर तैयार होगा.
निशा: nigar ji, बेबी का वजन कम है और बेबी स्वस्थ है तब चिन्ता की कोई बात नही है, बेबी को आप अपने हाथों से ताजा खाना बनाकर दीजिये, आर्टीकल में बहुत सारे खाने बेबी के लिये सुझाये हैं, बादाम भिगो कर पीस कर, दूध में डालकर, बेबी को दिये जा सकते हैं.
निशा: मनीषा जी, बेबी को खाने में चावल का माड़, जरा सी हींग बटर में डालकर गरम करके मांड़ में डालकर पिला सकती हैं, बेबी को डा. को अवश्य दिखायें.
निशा: मनीषा जी, बेबी का पेट गड़बड़ हो रहा है,बेबी को डा. को दिखायें और घर में आप चाहें तो घुटी या बोनीसन दे सकती हैं, ये बेबी को खाना पचाने में मदद करती हैं.
निशा: धरमपाल जी, बच्चे भूखे होते है, या उन्हैं कोई तकलीफ हो तो रोते हैं, बच्चे गोद में आने के लिये भी रोते हैं, बेबी को हर 2- 2 1/2 घंटे में दूध की चाहिये होता है, मां के दूध से बेबी का पेट भर रहा है तो ठीक है कभी कभी मां को दूध कम होता है और बेबी भूंख से भी रोता रहता है, आप उसकी प्रोब्लम चैक कीजिये. डा. से भी सलाह ले सकते हैं.
निशा: महिमा, बेबी को दूध अच्छी तरह नहीं पच रहा है, बेबी को घुटी या बोनीसन दे सकते हैं, इससे बेबी का पाचन ठीक होगा, जो दूध बनाती है उसके लिये पानी हमेशा उबाल कर लीजिये. अगर फिर भी ठीक नहीं होते हैं तो बेबी को दूध कम करके सोलिड फूड देना शुरू कीजिये, इस आर्टीकल को पढ़कर बहुत सारे खाने बेबी के लिये बनाये जा सकते हैं.
.
निशा: खुशबू, बेबी को सबसे ज्यादा कैल्सियम दूध और दूध की बनी चीजों से मिलता है, बेबी के लिये दूध से सूजी की खीर, चावल एकदम मैस करके, चावल की खीर, दलिया दूध में बनाकर, बाजरा और मक्का के आटे से बनी महेरी सर्दी के मौसम में खिलायें, इन आटे में कैल्सियम और आयरन अच्छी मात्रा में होता है. मूंग की दाल को पतली और मैस्ड करके बेबी को खिलायें. केला मैस्ड करके बेबी को दीजिये, अच्छा ताजा खाना बेबी को मिलेगा, बेबी अच्छा स्वस्थ रहेगा. डा. से अवश्य मिलें, वे बेबी के लिये कैल्सियम सीरप की सलाह भी दे सकते हैं.
निशा: अनुपम जी, बेबी का पेट आपके दूध से अच्छा भर रहा है तो अभी कुछ और देने की आवश्यकता नहीं है, और आपका बहुत मन कर रहा है कि बेबी को कुछ खिलाया जाय तो उसके हाथ में ग्लूकोज बिस्किट दीजिये वह चूसने की कोशिश करेगा, खा सीखेगा.
Mam meri daughter 4 months ki h. Usne shuru se ji powdr ka doodh piya hain kyoki mera doodh aaya hi nhi isliye woh thodi kamjor hain. Plz bataye me usko 6 mahine se kya khilana shuru kru taki uski ma ki doodh ki kami ko pura kiya ja sake or woh strong bhi ho. Plz. Mam reply.. diet me kya kya dena chaiye. Like dry fruits, eggs fruits kis tarah dena chaiya?
निशा: ऊषा जी, इस आर्टीकल में हमने काफी तरह के खाने सुझाये हैं आप ताजा खाना बदल बदल कर बेबी के लिये बनाइये और खिलाइये, बेबी अच्छी तन्दुरुत रहेगी.
निशा: कनिका जी एसा होता है, बेबी मां का दूध बहुत पसन्द करते हैं, लेकिन आप परेशान न हो उसको समय पर सेरेलक देती रहें और उसके खाने की चीजें उसके हाथ में देती रहें, वह धीरे धीरे सब कुछ खाना सीख लेगी.
meri beti abhi 8month complt kar liya hai but wo abhi tak kuch b ghar ka bana nahi khati cerlac kha leti hai thoda n uper ka doodh b nahi piti bilkul b thoda jabrtasti ya kaise b me khilau to wo ulti kar de rahi hai khub sari me bahut pareshan ho gayi hu na koi frut kha rahi hai me kya karu...
निशा: कनिका जी, बेबी को जबरदस्ती नहीं खिलाया जा सकता, वह सेरेलक खा रही है, सोलिड फूड उसे मिल रहा है. उसके पसन्द के बिस्किट आप उसके हाथ में दीजिये, आप जो भी खाते है उसके हाथ में दीजिये, बेबी हर चीज को मुंह में ले जाता है उसको स्वाद आयेगा वह धीरे धीरे खाना सीख लेगी, तब आप उसकी मन पसन्द का खाना उसे बना कर दे सकती हैं.
निशा: मनीषा जी, बेबी मां का दूध पीता है, तब कुछ बच्चे बाहर की चीजें खाना पसन्द नहीं करते. बेबी को भूंख नहीं लग रही है, इसके लिये बेबी को घुटी या बोनीसन दे सकते हैं, ये बेबी के पाचन को सही करेगी, बेबी को भूंख लगने लगेगी, और बेबी की मालिश भी रोजाना कीजिये. बेबी के डा. से भी सलाह ले सकती हैं.
निशा: सतीश जी, बेबी को खाने में ताजा खाना खिचड़ी, दाल चावल, चीला, इडली, दोसा या परांठा दीजिये, फल और जूस भी बेबी को दे सकते हैं, वैसे कुछ बच्चे तेज होते हैं और कुछ थोड़ा धीरे ही बढ़ते हैं, लेकिन बेबी को बच्चों के डा. को दिखा कर उनकी सलाह लेनी चाहिये.
thanks for that one question form my side that
8 month baby give boil eggs in cold season
kindly give u r comment so that i can start to give food for my baby
waiting for u r favorable response
thanks and regards
jayant wani
निशा: जयन्त जी, बेबी को बोयल एग दिया जा सकता है.
निशा: यामिनी जी, मैं आज ही आपका सवाल देख सकी हूँ और मैंने रिप्लाइ कर दिया है आप बिलकुल परेशान न हों.
निशा: यामिनी जी, इतना छोटा बेबी कई बार पोटी करता है, घवराने की बात नहीं है और बेबी का वजन 3 किग्रा. बेबी पतला है तो बहुत सारे बेबी पतले होते हैं और ये 2-3 महिने में अच्छे दिखने लगते हैं. आप अपने डा. से भी सलाह ले सकती हैं.
निशा: मेहरूनिशा जी, आप दूध से बनी चीजें दूध दलिया,सुबह शाम दूध, पनीर खायें और दिन में 3 बार अच्छी तरह खाना खायें, टेन्सन नहीं करे, खुस रहें और फिर भी दूध पूरा न हो तो बेबी को गाय का दूध दिया जा सकता है.
निशा: राम जी, बेबी को घर का ताजा बना खाना दीजिए, दाल चावल, खिचड़ी, दलिया, रोटी दाल, चीला, इडली, दोसा, हलवा, खीर, दही, पनीर जो भी वह पसन्द करें खिलायें, ताजा एपल या अनार का जूस या फिर फल खिलायें, खाने में पतला पाचक खाना बेबी खा रहा है तो पानी कम पीये तो भी कोई प्रोबलम नही है.
निशा: बन्दना जी, बेबी को अब ठोस आहार की आवश्यकता है, उसके लिये शिशुयों के लिये आहार आर्टीकल को आप पढ़ सकती हैं, इसमें हमने बहुत तरीके के खाने बच्चे के लिये सुझाये हैं, जो बड़ी आसानी से बनाकर बेबी को दिये जा सकते हैं, आशा है कि मेरा आर्टीकल आपको मदद करेगा.
madam mera beta 3 month ka hai wo jyada dood ultha hai kayi doctor ko dikaya hai per aaram nahi mila koi solution de llz
निशा: आबिद जी, बेबी को दूध पिलाने के बाद कन्धे से लगाकर पीठ पर प्यार से हाथ फेरते हुये उसे डकार आने तक इसी तरह करते रहैं, जिससे बेबी के पेट में जो दूध पीते समय हवा गई है वह निकल जाती है, और बेबी को सुबह - शाम घुटी बाजार में तैयार मिल जाती है, मुगली घुट्टी या बोनीसन नाम से ले सकते हैं भी पिलाई जा सकती है.
Meta ladka 19 mounth ka hua hain lekin khna khata hi nahi hain khan dekhte hi eha bhagne lagta hain .
Agar wha khana nahi khayega to uska growth kaise badega .plg
निशा: जय जी, बेबी का खाना खाना तो आवश्यक लेकिन उसे क्या पसन्द है, ये आपको देखना होगा, उसके खाने को कुछ अलग तरह के बच्चे वाले बर्तन, उसके मन पसन्द कलर वाले बर्तन में परोसिये और जो उसके लिये बना रहे हैं, उसमें बेबी की पसन्द की चीज अवश्य शामिल कीजिये, आर्टीकल में बहुत सारे खाने सुझाये गये हैं.
H r u,
Nisha ji meri beti 6 month ki usko jukham laga huya hai ,use doctor ki di dawai bhi de rahe hai ,per use vo assar nahi kar rahi,aap plz.kuch sujhav de jo ghar per kar sake.PLZZZZZZZZZZ
निशा: रेखा जी, डावर का शीतोफलादि चूरन ले आइये और बेबी को शहद में मिलाकर दिन में 2 बार दीजिये, शर्दी जुखाम में बच्चे के लिये अच्छा होता है.
Mera beta 5 month 10 days ka he but sab bolte he uska wait nahi bad raha ab dr. Ne bola he ki aap sab khila sakte he aap bataiye mere baby ko healthy banane ke liye me kya khilau or kitani bar khilana chahiye .kya bacho ko bahar ka cerelack khilana sahi he ??
निशा: कानन जी, बेबी को सेरेलक दिया जा सकता है, और ताजा खाना घर पर बनाकर बेबी को दे सकते हैं, आर्टीकल में कई तरह के खाने के बारे में सुझाव दिये हैं, बेबी को बनाकर दे सकते हैं.