शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.
बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.
- Read this post in English - How to make Foods for Toddlers
खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.
1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.
बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.
2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.
लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.
3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.
4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.
5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.
6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.
7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में 3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.
8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.
9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.
10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.
छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.
कमेंट (997)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mere 2 month ki bachi hai......main use feed karwati hu but mere dudh bhut kam aata hai....dudh badhane ka koi desi nuska bataye pls....
Thanks in advance
निशा: मीनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद. इस लेख में हमने बेबी के लिये कई तरह खाने के सुझाव दिये है, प्लीज आप उन्हैं बनायें और बेबी को खिलायें, वह बड़े प्यार से खाना पसन्द करेगा.
mera 7 month ka sun hai wo sota bahut kam hai or kuch bhi khane se inkar kar deta hai khata pita bahut kam hai is karan wah bahut dubla patla hai plz kuch upaye bataye ......
Batai recepie se hum usko khilate the khati thi pr ab bilkul ni khati na hi dudh piti h...weight b kam ho gya h
निशा: अंजना जी, कुछ बच्चे पतले रहते है, बेबी अगर स्वस्थ है, तब चिन्ता की कोई बात नहीं है, बेबी को जो भी पसन्द हो ताजा खाना बनाकर खिलाती रहें.
निशा: रूबी जी बेबी को खिचड़ी और चीला बना कर दीजिये, कुछ नया चेन्ज करके देते रहें, उसको जो स्वाद पसन्द आये वही बनायें, लेकिन बाहर के खाने से बचायें रखें.
निशा: रूबी जी, आप इसे पिलाती रहें, और साथ में उसे अलग अलग खाना बनाकर खिलाती रहें.
निशा: इरफान जी, बेबी को 6 महिने तक मां का दूध ही ठीक है लेकिन अब आप बेबी को सोलिड देना शुरू कर सकते है,लेख में बेबी के लिये अनेक प्रकार के खाने सुझाये है, बेबी को वह बनाकर खिलाये जा सकते हैं, बेबी को जो भी पसन्द है वह अवश्य कुछ न कुछ खायेगा.
निशा: यामिनी जी, बेबी के लिये मां का दूध और इसके बाद गाय का दूध बहुत अच्छा होता है, बेबी स्वस्थ है तो आप वेट के लिये परेशान न हो, बेबी को अपने हाथों से ताजा खाना बना कर खिलाती रहें, 6 माह के बाद बेबी को सोलिड फूड चाहिये होता है, बेबी इससे वेट भी गेन करेगा, लेख में बेबी के लिये बहुत सारे खाने सुझाये गये हैं.
Mera beta 18month ka h uskeकब्ज rahite h kya karu koi elaj batiye plz
निशा: मंजू जी बेबी को संतरे का जूस, चीकू, पपीता, मैस्ड अंगूर और दही खिलाया कीजिये, और दलिया मूंग दाल की खिचड़ी, दलिया दूध और कई तरह के खाने इस लेख से देखे जा सकते हैं, ताजा बनाकर खिलायें, बोनीसन या मुगली घुटी पिला सकते हैं, ये डायजेशन में हेल्प करती है.
निशा: मयूर जी, बेबी को बोनीसन या घुटी दे सकते हैं, ये पाचन को सही करती है, जिससे बेबी को भूंख लगेगी, उसे ताजा दलिया, दाल, खिचड़ी और बहुत सारे खाने इस लेख में सुझाये हैं, बना कर दीजिये, और बेबी यदि स्वस्थ है तब परेशान न हों बेबी का वजन कभी बढ़ जायेगा, डा. से सलाह ले सकते हैं.
Mam mera beta 8month ka hai vo daant nikaal raha hai ..theek se khata nau bs mera doodh hi peeta hai..pehle vo daal dahi sb khata tha ..kya ye daanto ki vja se hi hai
निशा: तीर्थ जी, एसा हो सकता है, दांत निकलने के बाद बेबी फिर से सबकुछ खायेगा, आप उसे खिलाने की कोशिश करती रहें.
निशा: मोनिका जी, बेबी को समय से दूध और अपने हाथों से ताजा खाना तैयार करके खिलायें, इस आर्टीकल में हमने बेबी के लिये अनेक खाने के बारे में बताया है, बेबी स्वस्थ है तो वजन के लिये परेशान न हों, कुछ बच्चों का वजन कम ही रहता है.
निशा: दीपा जी, कुछ बच्चे खाने में एसे ही होते हैं, आप ज्यादा परेशान न हों बस उसे नये नये स्वाद में खाना बनाकर खिलायें, वह जितना खाये ठीक है. बाहर के जंक फूड से बेबी को हमेशा बचायें.
निशा: दिया जी, बेबी को बाहर के जन्क फूड से बचायें, घर का बना ताजा खाना बेबी को खिलायें, दूध और दूध से बने खाने, पनीर, मक्खन आदि बेबी को खिलायें. बेबी को भूख लगने के लिये डा. से कन्सन्ट कर सकते हैं.