शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.
बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.
- Read this post in English - How to make Foods for Toddlers
खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.
1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.
बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.
2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.
लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.
3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.
4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.
5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.
6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.
7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में 3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.
8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.
9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.
10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.
छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.
कमेंट (997)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mera bacha 4 Sal ka hai o bhuta hi kamzur hai use my Kay paka ke khelao
निशा: आफशा जी, बेबी को ताजा खाना खिचड़ी, दाल चावल, दाल रोटी, चीला, स्टफ्ड परांठे, मीठा परांठा कुछ भी बच्चे को खिलाइये, जो उसे पसन्द हो दूध और फल बेबी को दिन में 3 बार दीजिये, बेबी स्वस्थ रहेगा.
nishaji namste mera beta 1 yrs, 3 months ka hai.vah namkin khana pasand nahi krta vaha meetha khana pasnd karta hai aur abhi tak chalta hi nahi hai.bas kisi sahare ke sath khada karo to ho jata hai.pls main kya karu.
निशा: सीमा जी, बेबी नमकीन पसन्द नहीं करता है कोई बात नहीं आप उसे थोड़ा थोड़ा खिलाने की कोशिश करती रहें, नमकीन मीठे बिस्किट खाने के लिये दीजिये, और बेबी की मसाज रोजाना बेबी ओइल से कीजिये, वह जल्दी ही चलने लगेगा, परेशान न हों.
Mera 2 saal ka bets ache n khata ose khy khy khane ko due.
निशा: कमल जी, प्लीज ये आर्टीकल पढ़ लीजिये इसमें बेबी के लिये बहुत सारे खाने सुझाये हैं, और अब आप बेबी को चीला दाल या बेसन या चावला या आटे का या इन्हैं मिक्स करके बनायें और खिलायें. फ्रूट और दूध उसे खाने के लिये दीजिये.
Nisha ji... I realy lik ur recipes... it realy helped me in my kitchen... meri beti 3 yrs ki hai.. khane ko leker bhut choosy hai. School me lunch kabhi bhi kha kr nhi aati . Har din me usse kuch naya or diffrent hi deti hu par usse kuch pasand nhi aata...agar ap 3yr k bacho k liy diffrent lunch recipes bata dengi toh bhut help ho jayegi.. thnks..
निशा: रिद्धिमा जी, मैं इसके लिये रेसिपीज लिखने की कोशिश करूंगी.
Me aapki sooji ki kheer use bna ke khilati hu or vo bade hi sokh se khata hai..... Apki sari resipi bhut achi or heldi hai me apki sari resipi bna kar baby ko khila rahi hu........ Thankyou..so much nisha ji........
निशा: पायल जी, मुझे बहुत खुशी हो रही है, बेबी को बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
Thankyou nisha ji........ ok
Mam mera baby 2.5 mahine ka hai us ke liye ma ka dud paryapt nahi ho pata yis liye powder ka dud dena padta hai. market mai bahut product hai plz baby ke liye kon sa best rahega or kya ma ke liye bhi koyi product hai jis se dud ki matra ko badaya ja sake or ma ka swas bhi thik rahe
निशा: पूरन जी, बेबी को अमूल पाउडर मिल्क दे सकते हैं, अच्छा होता है, और मां को फुल क्रीम मिल्क 1 गिलास तो लेना ही चाहिये, साथ में दलिया दिन मे एक बार यानि कि खाने में दूध दलिया, और वेबसाइट पर गुड़ मेवा के लड्डू की रेसिपी उपलब्ध है, उन्हैं बनाकर रोजाना 2 लड्डू मदर को खिलायें, दूध जरूर बढ़ेगा.
Mera bacha 7 month ka hai mera dudh kafi achha khasa hota hai mujhe kiya usko kuchh kilana bhi chahie ya nahi plz bataie
निशा: पूजा जी ये बहुत अच्छी बात है कि बेबी के लिये आपके पास भरपूर दूध है, लेकिन फिर भी बेबी को सोलिड फूड की आवश्यकता है, आप उसे देना शुरू कर देंगी तो बेबी के लिये अच्छा होगा.
sorry mam but me aap k answer ka kab se weat Kr ri Hu but as and Ni,de re Ho plz much to javab do aap ne sab ko answer Diya h Jo muh se baad me question puch re h.
Dear Dr.
Mera beta 10 month ka h. Aapne Jo bhi aahar btaye h vo me use de sakti hu , ya 12 month ke baad se shuru karu. Plz mam rpy
निशा: मनीषा जी, ये आहार बेबी उसके 6 माह के होने के बाद से शुरू किया जा सकता है, बेबी आप ये खाना अवश्य खिलाइये.
Mera baby bahut kamjor h or me job karti hu baby 7month ka h to uske liye bazar me jo product aate h unke baare me bataye jisse uska wait bade
निशा: रितु जी, बेबी को सेरेलक दे सकती हैं, बेबी को बिस्किट नमकीन या मीठे जैसे भी बेबी खाना पसन्द करे उसे देना शुरू कीजिये, बेबी को फ्रूट पल्प केला या आम का खिलायें, आप जो भी कम मसाले से बनी चीजें खाती हैं, बेबी को टेस्ट करायें.
Meri 20 mnth ki beti ka pet bahut foola rahta h .muje kya or kitni matra m usko dena chaiye.vo kela or aam dudh k sath jada khati h kya y sahi h
निशा: जय जी, केला और आम से पेट नहीं फूलना चाहिये, बेबी को खाने दीजिये, अगर आप भैंस का दूध पिला रही हों तो उसके बदले गाय का दूध बेबी को दे सकती हैं. बेबी के साथ खेंले, बेबी का पेट कम हो जायेगा, डा. से सलाह ले सकते हैं.
Best milk for 5 month old girl baby.
mera baby 15month ka h or main use apna hi dhudh pilati hu pr ab mai chahti hu ki vo dusra dhudhbhi piye prvo nakhre krta h plz koi trika btaye
mera beta 8 mahine ka hai wo jab bi doodh peeta hai to poti kar deta hai aur muah se laar bi nikalta hai nishaji plz advise me. how to solution this .....
hi mam.meri beti 2 saal ki h vo bhout kamjor h jiski vajah se ous k pero me thodi problamh humne doctor ko dikhaya un hone bola vitami d ki our clesiym ki bhout kami h jis ki vajah se ye kamjor h our hight bhi bhout kam h plz mam meri help
Hello nisha ji.. :)
You are the best ..
Mujhe apki simple simple recipes bahut acchi lgti he..
I love you so so soooooooooooooooooooooooooooo Much..
Mujhe ye janna tha ki bccho ko di jane wali ghuti kya hoti he ?
Mene is bare me bahut suna he. Ye ghuti ghr pr bnai jati he ya market me milti he ? Kya mujhe bhi apne 2 saal ke bete ko ghuti dena chahiye ???
निशा: योगिता जी, बेबी को यदि डायजेशन प्रोब्लम हो तो घुटी दी जा सकती है, दबाइ की दुकान से इसे लिया जा सकता है, बोनीसन या मुगली घुटी, प्लीज डा. से सलाह अवश्य लीजिये.
HELLO MISS MERA 11 MONTH KA BABY CHAPATI(ROTI) JYada khushi se khata hai kya roti uske liye thik hai?
निशा: सचिन जी, बेबी को रोटी पसन्द है उसे खिलाइये, लेकिन साथ में फल बनाना या मेन्गो या एपल पेस्ट, या पपाया पेस्ट ये अवश्य खिलायें, उसके खिचड़ी या दलियां कभी कभी बनायें, और बेबी को दूध भी 3-4 बार अवश्य पिलायें, बेबी को बहुत बहुत प्यार.
Mera baby 2+ ka hai par wo kuch v nai khata or wo bohat durbal hai
निशा: नेहा जी, बेबी दूध पीता है या दूध की चीजें पसन्द करता है तो उसे दूध में सूजी खीर या चावल खीर, या जो आप खाती है उसे टेस्ट कराती रहें, उसे कोई तो स्वाद पसन्द आयेगा, अगर बेबी को भूंख नहीं लगती तो डा. से अवश्य कन्सल्ट कीजिये.
Hi nisha mam..u r genius. .thank u soo much for bestest receipe..my baby is 9 month old. .doctor tell us to give him green vegetables..so can u plz tell me more receipe about green veggies...mai kya khilau loki k ilava
निशा: स्नेहा जी, बेबी को कद्दू, तोरई, पालक, कोई भी सब्जी जो आप अपने लिये बनाते हैं वह खिलायें. बनाना और मेन्गो पल्प भी उसे खिलायें.
Agar ma ke breast me doodh ni aa ra to 3 din ke bache KO kon sa doodh pilaye Jo uske liye best ho
निशा: पूजा जी, गाय का दूध दिया जा सकता है या फिर अमूल पाउडर मिल्क गरम पानी में घोल कर दिया जा सकता है.
meri beti 2year ki hai use potty bahot tight hoti hai kaise uski potty thik se hogi plz bataye
निशा: नंदिनी जी,बेबी का अगर पेट खराब रहता है, पाचक खाना खिचड़ी और फ्रूट अधिक खिलायें दुध के वजाय दही खिलायें, खाने से काफी फर्क पढ़ेगा और डा.को भी अवश्य दिखायें.
Hi mam! My daughter is of 4yrs. She was looking really beautiful and good in color. But now since last week she is looking really dark. I got help from your site for different queries. Pl help me in this regard. Just to update we went to amusement park and we went for swim. I think it might be the reason. But please advice me how to go forward.
निशा:दीपिका जी, स्वमिंग करने से कलर डार्क होता है, इसके बन्द करने के कुछ दिन बाद, कुछ महिने भी लग सकते हैं, वापस बेबी उसी कलर में आ जायेगी, चिन्तित न हों.
Hii nishaji; my baby is 7 and half month to me use din me ak time cereleks or kela dudh or rat me dal chaval mesh karke deti hu to mujhe ye janna h use age ke hisab she kitni bar khilana chahiye" or.. Haldi food... Kya..kya khilana chahiye" plz reply" Thanku......
निशा: पायल जी, बेबी को 2 बार सोलिड फूड आप दे रही है, ठीक है आप उसे पूरा खाना खिला रही हैं,बेबी के हाथ में नमकीन या मीठे बिस्किट्स भी देते रहें वह खाना सीखेगा, बेबी को फ्रूट पल्प भी खिलायें, बेबी को बहुत बहुत प्यार.
Hi nishaji .....meri beti 1 year ki hai vo sab khatiti tikha use pasand hai.mitha kuch bhi nahi khati.yekin 10/12 dinse vo kuch bhi nahi kharahi he .usko may mug chaval ki khichdi do time khilati thi lekin vobhi nahi kha rahi hai ab or kya khila saktihu plz aap bataiye
निशा: निशाजी, बेबी को चावल और दाल या गेहूं के आटे का चीला दे सकती है, इसमें पनीर मिक्सर से फैंट कर मिकस कर लीजिये, हल्का नमक या हरा धनियां बेबी को ये बहुत पसन्द आयेगा. फ्रूट बनाना या मेन्गो या एपल के पल्प में काला नमक डालकर खिलायें, उपमा बनाकर खिलायें. दलिया और मुंग दाल की खिचड़ी खिला सकती हैं, दही भी बेबी को खिला सकते हैं.
madam
Meri baby 2 year ki hai,baby ka weight 11kg hai,kafi time SE meri baby jo kuch bhi khati hai ,khane ke baad 10 -15 minutes me vomiting kar deti hai,doctors ko dikhaya, test hue ,test normal aye,doctors ne medicine di par koi fark nahi pada.ab kuch time SE kuch bhi nahi khati, only ice cream or milk leti hai.or din me ek do baar vomiting karti hai,please aap mujhe bataiye kya kiya jaye.
Mam Meri beti eight month ki ho gai hai wo jama hua dudh ki ulti karti kripya mujhe salah de ki use mai kya kilaun aur udka rang bhi sawala hai mai iske liye kya karun
निशा: प्रीती जी, बेबी का पाचन सही नहीं है, इसके लिये बेबी को घुटी दे सकती है, और बेबी को दूध पिलाने के बाद कन्धे से चिपका कर, उसके पीठ पर हाथ फेरें, वर्प करायें. बेबी की रोजाना ओलिव ओइल से मालिश करें, इससे कलर अच्छा होता है.
Meri beti 6 months ki h pr wo kuch b mota ahar ni khati sirf dhoodh peti h. Mam mujhe btye ki mai use kese khilu.plzzz
निशा: हीर, बेबी अभी 6 मन्थ की है अब बेबी को कुछ खाने के लिये देना शुरू कीजिये, आर्टीकल में बहुत सारे खाने के बारे में बताया गया है आप जो भी चाहें दीजिये, बेबी धीरे धीरे खाना शुरू कर देगी.
Arav dob 08-01-14 8:14 am