शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.
बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.
- Read this post in English - How to make Foods for Toddlers
खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.
1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.
बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.
2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.
लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.
3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.
4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.
5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.
6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.
7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में 3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.
8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.
9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.
10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.
छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.
कमेंट (997)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Hi Sir/Mam
mera baby 9+ month ka hi uske diet chart kinta hona chayie means how much quantity I can take in daily rouitne pls suggest me
Mera bata abhi 5 month ka h mujh jana k use mai kya hilao aur uska wait 5 kg h uska sahi wait kya hona chye mujh btaye aur uske teeth niklne wale h jese uske masuro mai bechani rhte h ese mai kya kru
Mere bete ka 8th month running hai....abhi kuch din pahle usey bukhar hua tha....aour kafi ultiya bhi kiya...lekin is bich wo almost 4 Din se mother feed nahi kar raha hai...mujhe bohot tension ho rahi hai wo mother feed nahi kar raha hai ialoe or please bataie ki ussey kya aahar diya jae....
Hi mam mujhe aapse ek discuss karna tha mujhe meri beti ka colour clean karna hai so pls mujhe kuch ghar ke tips bataye àpki bahut help hogi pls mam uski age 4 year ki hai main uske night main sote wakt badam oil lagati hoon pls help mam ok
Hiii nishaji meri beti 15months ki h ghar ka khana to deti hoo but main abhi tak makkhan ya ghee nahi dia...mujhe laga digest hoga ki nahi....beti ager du to kitna du?????
Hi madam ji
Mera ladaka 11month 21 day ye daad ki bajha se dudh(milk) palti kar raha hai or kamjor bhi ho raha hai
Plz koi upay batay
निशा: रुद्रा जी, प्लीज बेबी को तुरन्त किसी अच्छे डा. को दिखायें.
Mera baby bohut week hota ja raha h wo tithe bhi nikal raha h usse kya du takat ke liye wait badane ke liye pls tell me.
mam mere baby koकबज rahete h to usko सौफ़ ke dane khila sektu hu kya?
निशा: मंजू जी, सोंफ के दाने खिला सकती हैं लेकिन वह खायेगा कैसे, अगर सोंफ को पानी में उबालें और शहद मिला कर उसे पिलायें तो वह प्यार से पी सकता है, घुटी या बोनीसन बेबी को दे सकते हैं ये पाचन सही रखने में मदद करते हैं.
hello mam
mera beta 2saal ka h or vo kuch bhi nahi kata h, maine aapki sari recipes try ki h vo kuch bhi nahi kata, vo mera fedding karta h or wight 9kg h bahut hi natkat plz solve me problem or baby ko kitne time tak feeding karwana vhiye or kese chode ga
निशा: मंजू जी, बेबी को 2 साल तक आपने फीड कराया है ये बहुत ज्यादा है, अब न करायें,फीडिंग छुड़ाने के लिये आपको थोड़ा सख्त होना होगा, बेबी को गिलास से दूध पिलायें और वह जो भी पसन्द करें वह बनाकर खिलायें, फीडिंग छोड़ने पर वह सब कुछ खाने लगेगा. नटखट बच्चे तो अच्छे होते हैं.
BACCHE KA BAJAN BADANE KE LIYE DITE BATAIYE
Mam मैं कई दिनों से आपकी बताई recepies try कर रही हूँ और बहुत हद तक खुश भी हूँ कि मैं ये सब बना पा रही हूँ, मेरी बेटी 5 month की हो गई है और मैं definately आपकी बताई ये सारी रेसपीज try करने वाली हूँ,, heartly thanx to you.....keep it up
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hi meri baby girl 5 month ki hogayi hai….lekin abhitek uska weight nahi badh raha hai , wo jabhi born hui thi tabhi 2kg uska weight tha aur uska abhi weight 5 kg hai,me job pe jati hu…aur me use mahananda ka cow milk deti hu….raagi ka kheer aur dal chaval ki bhi kheer deti hu…but uska weight proper nahi badh raha hai ,pls. muzhe batao na ki kya karna padega, me use aur khane me kya du…aur vo barbar dahi ke jaise vomatting karti hai.uske liye me kya karu …..aur wo barbar vomatting kyu karti hai reason kya ho sakata hai uska.
निशा: स्मिता जी, बेबी के लिये दूध गरम करके उसे ठंडा करें, हल्का गरम दूध बेबी को पिलायें, और ठीक आप खीर बेबी को खिला रही है, फ्रूट पल्प बनाना या चीकू या आम का दे सकती हैं, और चिन्ता न करें बेबी का वेट बढ़ जायेगा, वह स्वस्थ रहनी चाहिये. बेबी को दूध पिलाने के बाद उसे कंधे से लगायें और एक हाथ से बेबी को सभांलें दूसरे हाथ पीठ पर प्यार से घुमाते रहें, उसे बर्प अवश्य दिलाये, और बेबी को घुटी या बोनीसन भी दी जा सकती है, बेबी पेट से बार बार दही नहीं निकालेंगी.
hii meri beti 27august ko nine month ki ho gyi hai or woh creache jati hai mai roj kya kya khane mein de sakti hu plz reply me
निशा: रोजी जी, इस आर्टीकल में बेबी के लिये अनेक प्रकार के खाने सुझाये हैं, आप बेबी को ताजा बनाकर खिलायें, प्लीज आर्टीकल को पढ़ लीजिये, उसमें बेबी के खाने के बारे में अच्छी जानकारी है.
mera baby five year ka hai but not healthy very thin so plz how todo special care i mean kis cheez ki jyada dhyan de. PLZ TEL ME
निशा: काजल जी, बेबी पतला है और स्वस्थ है तो परेशान न हों, कुछ बच्चे पतले ही रह्ते हैं, लेकिन बेबी को बाहर के चिप्स, कुरकुरे और कोल्डड्रिंक मत खाने दीजिये, घर में बेबी के लिये ताजा खाना आप अपने हाथों से बनायें और खिलायें, और उसके साथ अधिक से अधिक अपना समय बितायें, बेबी बेबी को बहुत बहुत प्यार.
Crow ka milk bache k liye kesa h hindi me bateiye 2 month ka child h
निशा: लक्ष्मी जी, गाय का दूध बेबी के लिये बहुत अच्छा होता है.
meri bati 3 saal ki hai kuch khati nahi hai uska wait 10kg hai dwa deti hu par uaka wait nahi bad raha hai aur kuch nahi khati bataye me kya karu
निशा: साधना जी, कुछ बच्चे एसे होते हैं जिनके खाने में नखरे होते हैं, बेबी जो भी कहे आप उसे बना कर खिलायें, उसे बाजार के चिप्स कुरकुरे और कोल्ड ड्रिंक से दूर रखें, चिन्ता न करें, बेबी स्वस्थ रहनी चाहिये.
nice post wishes from websitedesigndubai.ae
Mere bacche ko 10 mahina ho gaya hai sayad daant araha hai dast jaa raha hai kya karu
निशा: रामा जी, बेबी को डा. को दिखाइये, उसे समय से खाना और पानी पिलाते रहें, बेबी को ORS थोड़े थोड़े समय बाद पिलायें, और सफाई का ध्यान रखें, बेबी कोई भी चीज मुंह में न रखे.
hi nisha , meri baby 6 month ki hai or mein job krti hu isiliye mein usko din mein feed nai de pati or wo bottle se piti nhi. spoon se thoda bht piti hai isiliye usse banana mash krke ns ceralac nd parle biscuit dud mein mash krke dete hai. or rat ko meri feed leti h. par din m bht kam dud piti h spoon se or phle se kamjor b ho gai h. toh batao mein kya kru.....
निशा: गुरुप्रीत जी, बेबी को चम्मच से दूध पिलायें, और छोटे से गिलास से या छोटी सी कटोरी में थोड़ा दूध डालकर बेबी के मुंह से लगाकर भी उसे दूध पिलाया जा सकता है, शुरू में परेशानी होगी लेकिन बाद में बेबी आसानी से दूध पीना सीख लेगी, केला मैश करके और एपल काट कर थोड़ा पकाकर, मैश करके बेबी को दे सकती है, पपाया आदि, बेबी को थोड़ा सोलिड खिलाती रहें, बेबी पतली है, स्वस्थ है, परेशान न हों वह मोटी कभी भी हो जायेगी, हर 2-3 घंटे के अन्तर में उसे कुछ कुछ खिलाती रहें, बेबी को बहुत बहुत प्यार.
Mera baby 5 mnth complete kr chuki h use me kya food suggest kru.
निशा: ritz jI, बेबी की अच्छी ग्रोथ के लिये उसे 6 महिने का होने के बाद, कुछ सोलिड खाना चाहिये होता है. बेबी के लिये आर्टीकल में बहुत सारे खाने सुझाये गये हैं, प्लीज आप ये बेबी को ताजा बनाकर खिलायें, वे उसे पसन्द आयेंगे, और उसे पूरा न्यूट्रीशन देंगे.
hi mera bachcha 3 saal ka hai pr wo bhut dubla h thoda bhi sarir m thik nhi ho rha aisa kya kjilau jo mere bachche k sarir m lge
निशा: खुआबू जी, बच्चों को बाहर के खाने का बिलकुल नहीं दो और घर का बना शुद्ध खाना उन्हैं खिलायें, बच्चे स्वस्थ रहेंगे.
sir meri ek bachhi hai jo abhi 1 mahine ki hui hai sir vo apni maa ka dhudh nahi piti hai aur sir usko ultiya aur dast rahate h doctor se ham samay samay par paramarsh kare hai par usko koi fayada nahi mil raha h sir hamko kiya karna chahiye pls sir mujhe bahaye
neesha ji mera baby 6 mnths ka ho gya hai aapne yha kha hai ki butter mix krke de to hum konsa butter uske liye healthy hoga.
maim kuch docters ka khana hy .babys ko 6 month tak pani pilane ki awsykta nhi hoti kya ye shi hy tow fir baby k body me pani ki kami kese puri hoti hy aur baby ko kb sye pani pilana shuru krna chaaiy
निशा: इम्तियाज जी, बेबी मां का दूध पीता है और उसमें पानी की मात्रा काफी रहती है इसलिये डा. पानी पिलाने की मना करते हैं. बेबी को 6 माह के बाद सोलिड फूड दिया जाता है, और पानी भी देना शुरू कर देते हैं.
Thanks mam.
Mera baby 18 month ka h use vitamin ki kmi ho gai h me use khane me kya du
निशा: विजय जी, बेबी को दूध और दूध से बनी चीजें अधिक खिलायें और फल बनाना, मेन्गो भी खिलायें, घर का बना ताजा खाना बेबी को दिन में 2-3 बार खिलायें, प्लीज आर्टीकल देखें इसमें बेबी के लिये अनेक प्रकार के खाने सुझाये गये हैं.
Mem delivery ke baad beby ko hony khila sakte hai. Ya nahi khila sakte
निशा: बाबू जी, बेबी को हनी न खिलायें, और साल भर तक हनी नहीं खिलायें, बेबी को मां का दूध ही सबसे अच्छा आहार है.
hello mam. 7 months ki h use me amual dhoid me pani milakr pilati hu mam kya wi theek h ya fir amualspry b de skti hu ..mam meri beti ka dimaag fool jata h hospital me uska m r.i b krya but sb normal aya to mam ye kyu foolta h kya botel feeding se hota h
निशा: हीर जी, बेबी को अमूल दूध दे सकते हैं, और अभी आप बेबी को ठोस आहार भी दे सकती हैं. आर्टीकल में अनेक तरह के खाने बेबी के लिये सुझाये गये हैं, ये आप बेबी को ताजा बनाकर खिलायें, और दिमाग फूलने के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है, बोटल से दूध तो सारे बच्चे पीते हैं लेकिन एसा कुछ नहीं होता, आप बेबी को दूध चम्मच से या छोटी सी गिलास से पिना सिखा सकते हैं.
Thanks..... Nishaji....
mam me àapki recipe bahut dekhti hu or banati bhi hu sbko bahut pasand aati h mam mere 7 month ki baby h Usko me Kya khilau jis se uska blood bhi bee or health bhi plz reply me.
निशा: हयात जी, आर्टीकल में बेबी के लिये बहुत सारे खाने सुझाये गये हैं, प्लीज बेबी को ताजा बनाकर खिलायें, बेबी स्वस्थ रहेगा.