शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.
बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.
- Read this post in English - How to make Foods for Toddlers
खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.
1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.
बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.
2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.
लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.
3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.
4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.
5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.
6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.
7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में 3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.
8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.
9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.
10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.
छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.
कमेंट (997)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
plp pls pls
निशा: आप उसको उसकी पसन्द के अनुसार कुछ बनाकर खिलाती रहें और कोशिश करे कि अपना दूध जल्दी जल्दी न दें इसके लिये थोड़ा आपको सख्त तो होना पड़ेगा, बेबी जल्दी ही खाना शुरू कर देगा.
निशा: अंजू जी, आप बेबी को घर में बना हुआ ताजा खाना बनाकर खिलायें, दिन 2-3 बार बेबी को दूध भी पिलायें और रोजाना बेबी के पैरों की तिल के तेल से मसाज कीजिये, बेबी जल्दी ही चलना शुरू कर देगा.
निशा: स्वाति जी, आर्टिकल में अनेक प्रकार के खाने बेबी के लिये सुझाये गये है, प्लीज आप बेबी को ताजा खाना बनाकर खिलायें, बेबी खाना खाना सीख लेता है और उसके लिये ये पौष्टिक होते हैं.
निशा: दीपाली जी, बेबी को खाने को आप जो भी खाना खाते हैं, तीखा न हो टेस्ट कराते रहें और उसके हाथ में बिस्किट दीजिये, खिचड़ी या खीर बेबी को बना कर दीजिये. बेबी धीरे धीरे खाना सीख लेगा.
निशा: आरती जी, बेबी को जो भी आप कम मसाले की चीजें खाती है उसके मुंह में डाल कर उसको स्वाद दिलाती रहें, उसके हाथ में बिस्किट भी देती रहें, बेबी धीरे धीरे खाना सीख लेगा.
निशा: निक्की जी, बेबी को घर में ताजा खाना बना कर खिलायें, सर्दी के मौसम में बेबी के लिये लाई के लड्डू, ड्राई फ्रूट बर्फी, चिक्की एसी चीजें दे सकती है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सोनम जी, बेबी को दिन में 4 -5 बार दूध दीजिये और सोलिड खाना 2 बार आधा आधा प्याली खिलाइये, बहुत से बेबी कम खाना खाते हैं तो उन्हैं उनके हिसाब से ही खिलाना होगा, पेट सही रहे उसके लिये बेबी को घुटी या बोनीसन दे सकते हैं.
निशा: शुभम जी, बेबी को दिन 4 बार दूध और 2 बार सोलिड फूड दीजिये, बेबी की डाइट के हिसाब से एक बार 100- 200 ग्राम दूध दे सकते हैं और आधा छोटी प्याली सोलिड खाना दिया जा सकता है.
meri beti 11 month ki hai but vo kuch bhi nhi khati hai or dudh to bilkul bhi nhi piti hai bas brest feed hi krti hai mai kya kru jisse vo khane lge pls tell me
निशा: डिम्पल जी, कुछ बेबी ब्रेड फीड पसन्द करते हैं और वो बाहर का खाना पसन्द नहीं करते आप ब्रेड फीड कम करते हुये बेबी को कुछ खिलायें, उसके हाथ में बिस्किट पकड़ायें, नमकीन मीठा हर खाने की चीज जो सोफ्ट हो आप उसे खायें उसे भी टेस्ट करायें, वह धीरे धीरे खाना सीखेंगी.
I love bebay
Mujhe doodh nahi ata h aise mai m kya karu
निशा: रिजवाना जी, आप दूध के साथ दलिया खायें, और दूध पीयें, पनीर खायें, समय से खाना खायें, टेन्सन न करें, दूध आना चाहिये, डा. से सलाह ले सकती हैं.
Mam mara baby 8 month ka ho gaya hi but kuch bhi nhi khata hi .plz help me dr. Ko bhi dikhya but drs. Bola ta bad mai khanya laga ga .
निशा: संध्या जी, बेबी को जो भी बिना मिर्च का आप खाती है, थोड़ा सा बेबी के मुंह में अवश्य रखें, वह मुंह से निकाल सकता है, लेकिन उसे जिस खाने का स्वाद पसन्द आयेगा वह उसे प्यार से खायेगा, उसके हाथ में बिस्किट भी दे सकती हैं, वह खाना सीखेगा.
Nisha ji meri beti two years ki hai. Uska weight 12kg hai. Usko din me kitni baar khana or milk dena chahiye for good health.
निशा: यशोदा जी, बच्चे दिन में 4-5 बार खा लेते हैं और 2 -3 बार दूध भी पीते हैं.
My baby is 8 month what eat his what quantity? ?
निशा: आराधना जी, बेबी के लिये आर्टीकल में अनेक प्रकार के खाने सुझाये गये है. बेबी को एक बार में 4 टेबल स्पून खिचड़ी या दलिया या फ्रूट पल्प दिया जा सकता है, दिन में 2-3 बार सोलिड फूड और 4-5 बार दूध, बेबी के हाथ में बिस्किट भी दे सकते है, वह उसे खुद खाकर बहुत खुश होता है और खाना सीखता है.
meri beti 4 ki hone wali hai, bt uska weight uske age ke hasab se km hai hai, weight gain ke liye kaisa food du usey,
निशा: सविता जी, बेबी को दूध के साथ घर का ताजा बना खाना खिलायें, केला, सेब और आम फल खिलाते रहें, बाहर के कुरकुरे और कोल्ड ड्रिंक से बचायें, बेबी स्वस्थ रहेगी और कभी भी वेट गेन कर लेगी.
Mera baby 15 manth ka h helthy ke liye kya khilayen
निशा: विपिन जी, बेबी को दूध के साथ, केला मैश करके और घर में कुछ कुछ ताजा बनाकर देती रहें, आर्टीकल में बेबी के लिये अनेक तरह के खाने सुझाये हैं.
I like my kid's and l caer vary wall
Please call mi priyaji my baby problem wo abhi 9 mahine ki hai abhi tak usne gardan ( HEAD ) nahi utha paa rahi kya problem wo sakati hai abhi wo thik se khadi bhi nahi ho rahi hai
Merababy11monthkahaiaurwo5-6dinkebaadlatringkarkahaimaikyakarun?
निशा: गोपाल जी, बेबी को घुटी या बोनीसन रोजाना कुछ दिन देकर देख सकते हैं, और डा. से सलाह अवश्य लीजिये.
Baby ko jab injection lagta hai tab usko gad hojati hai tab kya karna hoga ke gad galjaye
निशा: आरिफ जी, जिस समय इन्जैक्सन लगाया जाता है, उस समय कोटन से उसको थोड़ी देर मला जाय तो इस तरह गांठे नहीं बनती, और प्लीज आप डाक्टर से सलाह अवश्य लीजिये.
mera baby 7 month ka he me job karti hu 8 harh tak apna duth nahi pila sakti to me khane me use kya du
निशा: दक्षा जी, आप बेबी को गाय या भैंस का दूध बोयल करके दे सकती हैं, और बेबी को सोलिड खाना भी खिला सकती है, प्लीज आर्टीकल को एक बार पढ़ लीजिये, आपके पास बहुत सारे आइडिये आ जायेंगे बेबी को खाना खिलाने के लिये, बहुत बहुत धन्यवाद.
Feed suggestion my boy baby is one year,food recipt FRITES AND VEGETABLE? SO easy.recipt.further time table.ple reques
निशा: jyoti jI, there are so many recipies in this article, please make and give your baby, baby will love it. thanks a lot.
My baby 5month ka hai..water kb se or kaisa du.??
निशा: शीलू जी, बेबी को 6 माह का होने के बाद वाटर छोटी चम्मच से या छोटी गिलसिया या बोटल किसी से भी पिलाया जा सकता है.
Hello mam
Mene aapke lagbhag sare recipe try kiye hain bt meri 2 year nd 6 month ki beti hain Jo kam khana khati hain dudh bhi nhi piti esliye me ushe jab WO so jati hain tab dudh ki bottle muh pe lagati hun to us samy pi leti hain.
Kya sote samy dudh bottle pilana sahi hain pls advise me..
निशा: गीत जी हां बेबी को इस तरह दूध पिला सकते हैं, और उसको कुछ कुछ ताजा बनाकर भी खिलाती रहें.
Hi nisha aunty
Mera baby one year ka hai aur bhut weak hai mujhe usko kya dena chahiye.. plzzzzzz help me
निशा: जिया जी, बेबी कमजोर है लेकिन स्वस्थ है, बेबी को घर में बनाकर ताजा खिचड़ी, दाल दलिया, दाल चावल, आटे का चीला, सूजी की खीर, साबूदाना खिर और खिचड़ी और प्लीज आर्टीकल को पढ़ लीजिये इसमें बेबी के खाने के लिये बहुत सारी चीजें सुझाई गई है, उन्हैं आप बेबी को खिलायें, बेबी कभी हैल्दी हो जायेगा
मेरा बेटा १७ महीने का हो गया है लेकिन खाना बिलकुल न के बराबर खता है तथा कुछ कमजोर भी है लेकिन पानी बहुत पिता है कृप्या उसके खाने के बारे में कुछ सहायता करे
धनबाद
My child 1 year 6 month ka hai feeding chat plj send
निशा: गौरव जी, आर्टीकल में बेबी के खाने के लिये कई प्रकार के खाने सुझाये गये हैं, आप इससे अच्छी जानकारी ले सकते हैं.