शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.
बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.
- Read this post in English - How to make Foods for Toddlers
खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.
1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.
बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.
2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.
लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.
3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.
4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.
5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.
6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.
7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में 3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.
8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.
9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.
10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.
छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.
कमेंट (997)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनीता जी, बेबी को दिन में 2 बार सुबह 10-11 बजे और शाम 8-9 बजे सोलिड फूड खिलाय़ें, शुरू में 1 टेबल स्पून एक बार में, एक हफ्ते बाद बेबी खाने को अच्छी तरह पचा रहा है, 2 -2 टेबल स्पून कर सकते हैं, इसी तरह बेबी के अनुसार खाना थोड़ा बढ़ाते जाये, बीच बीच में बेबी को बिस्किट्स भी खाने को देती रहें.
निशा: महेश जी, बेबी को 6 महिने तक मां का दूध ही सबसे अच्छा रहता है, लेकिन अगर बेबी का पेट मां के दूध से पूरी तरह नहीं भर पाता तब बेबी को गाय का दूध उबाल कर हल्का गरम पिलायें, गाय का दूध न मिलने पर अन्य अच्छी वैरायटी का दूध जो आप यूज कर रहे हैं, उसे उबाल कर हल्का गरम बेबी को पिलायें, बेबी को घुटी या बोनीसन दे सकते हैं जो दूध को पचाने में हैल्प करती है.
निशा: राजेन्द्र जी, बेबी के लिये इस आर्टीकल में अनेक तरह के खाने सुझाये गये है, आप उन्हैं बेबी को थोड़ा थोड़ा खिलाना शुरू कर सकते हैं, और रात के समय बेबी का ध्यान रहे उसका पेट पूरी तरह भरा होना चाहिये, उसका बैड सोफ्ट हो, बहुत अधिक कपड़े न पहले हो, कपड़े भी सोफ्ट हों, बेबी कम रोयेगी.
Meri beti 1 mah 20 din ki ha vo sirf mera dudh piti ha vo bahut patli ha usko bahut jyada gas banta ha aur pakhan4-5 din par karti ha ma use kya du jisase uska pet sahi rahe kya dabar janm ghuti dena sahi rahega please help me plzzzz
निशा: शिखा जी, आप ये घुटी बेबी को दे सकती है, बेबी का पाचन सही हो जायेगा और बेबी को दूध के अलावा सोलिड खाना भी दीजिये, बेबी खुश और स्वस्थ रहेगी.
निशा: शरमिन जी, बेबी मां का दूध दिन में 5-6 बार पीता है, बेबी को अब दिन 2 बार सोलिड खाना खिलायें, आर्टीकल में अनेक प्रकार के खाने के बारे में सुझाया गया है, ये आप बनाकर बेबी को खिलायें. शुरू में कम 2-3 चम्मच एक बार में बाद बेबी की डायट के हिसाब से खाने को बड़ा दीजिये.
निशा: आकाश जी, थोडी़ थोडी़ मात्रा में दे सकते हैं.
निशा: आरती जी, बेबी को आप अपना दूध 5 -6 बार पिलाने के साथ आर्टीकल में बहुत सारे खाने सुझाये है, उनमें से जो भी आप चाहें, ताजा बनाकर अपने हाथों से बनाकर बेबी को खिलायें, शुरू में 1-2 टेबल स्पून बाद में धीरे धीरे मात्रा बढ़ा दीजिये. दिन में 2 बार सोलिड फूड दीजिए. बेबी की रोजाना, प्यार से, बेबी ओयल से मसाज कीजिये और हल्के गरम पानी से नहलायें, बेबी अवश्य जल्दी ग्रो करेगी.
निशा: अंजली जी, कुछ बच्चे बहुत ही कम खाते हैं, लेकिन आप उसे जिद्द से न खिलायें, समय समय पर उसे खाना खिलायें और जितना खाता है खाने दीजिये, जबरदस्ती मत खिलायें, बेबी ज्यादा ठीक रहेगा, बेबी की रोजाना बेबी ओयल से मसाज करें और उसे हल्के गरम पानी से नहलायें, बेबी स्वस्थ रहेगा और जल्दी ग्रो करेगा.
निशा: अफसाना जी, इस लेख में हमने बेबी के लिये अनेक तरह के खाने सुझाये हैं, वह आप बेबी को ताजा बना कर खिलायें, बेबी की रोजाना मसाज कीजिये और हल्के गरम पानी से नहलायें, बेबी स्वस्थ रहेगी.
निशा: किरन जी, सेरेलक बेबी के 5-6 महिने के होने के बाद दिया जाता है.
निशा: निशा, बेबी को घुटी या बोनीसन दे सकते हैं, जिससे उसकका पाचन सही हो, जिससे उसे भूख लगे. बेबी की रोजाना बेबी ओयल से प्यार से मसाज करें और हल्के गरम पानी से प्यार से नहलायें, बेबी स्वस्थ रहेगी और वेट गेन करेगी.
Mera naam dipa hai aur meri baby abhi 5 months ki hui hai. I want to knw k baby ko pani(water) kab se dena chahiye?aur use cold bhi hai main steam deti hu aram hai par thoda
Kam.use kya du jise araam mile baby ko?
निशा: दीपा जी, बेबी को पानी उसके 6 महिने के होने के बाद से दिया जा सकता है, बेबी को दिन में 1-2 छोटी चम्मच शहद की दी जा सकती है, और उसे अधिक ठंड हो गई हो प्लीज डा. को अवश्य दिखायें.
निशा: अविनाश जी, इस आर्टौकल में बेबी के लिये अनेक प्रकार के खाने सुझाये गये हैं, बेबी को वह बनाकर खिलाइये, घर का अपने हाथों से बनाया गया बेबी के लिये बहुत अच्छा होता है.
निशा: ज्योती जी, बेबी अब सब कुछ खा सकती है और आप उसे दाल चावल, खिचड़ी, परांठा, चीला, खीर, हलवा और फ्रूट सभी कुछ खिलायें, बेबी के लिये भूख लगे, उसके लिये डा. से कन्सल्ट करके सीरप लिखवा लीजिये, बेबी अवश्य जल्दी से बढ़ेगी.
निशा: शिल्पा जी, लेख में बेबी के लिये अनेक तरह के खाने सुझाये गये है, आप उन्हैं बदल बदल कर बना कर, बनाकर बेबी को खिलायें, बेबी जब बड़ा हो जायेगा, और बोलना सीख लेगा तब वह आपको बताया करेगा कि उसे क्या खाना है.
निशा; गौरी जी, बेबी को मां का दूध, कम हो तो गाय का धूध और घर में बनाकर ताजा खाना खिलायें बेबी के लिये बहुत अच्छा होता है.
MERA LADKA 5SAL KA HAI USKA WEIGHT 10 KG HAI O SAHI HAI KYA. MERA LADKA PATLABHI BOHAT HAI TO USKE LIYE KONSA AAHAR DENA HAI YA KONSA TONIC DU O BATAIYE.
निशा: पूर्णिमा जी, बेबी को घर में बना हुआ ताखा खाना दीजिये, डा. से टानिक लिखवा सकते है, वह दीजिये ताकि बेबी को भूखं अच्छी तरह लगे.
निशा: अंशुल जी, बेबी को 1 या 2 बार ही पोटी जाना चाहिये. आप उसे अपने हाथ से बनाकर ताखा खाना खिलायें, खाना पचाने के लिये घुटी दीजिये, बेबी का पोटी रुटीन सही होना चाहिये.
निशा: प्राची जी, आप बेबी को सोलिड खाना खिलाना शुरू कर दीजिये, आर्टीकल में अनेक प्रकार के खाने के बारे में सुझाया गया है, बेबी को आप थोड़ा सा कुछ भी बनाकर दिन में 2-3 बार खिलायें और 4-5 बार दूध पिलायें, बेबी को खाना पचाने के लिये घुटी दी जा सकती है.
निशा: पूर्णिमा जी, कुछ बच्चे एसे होते हैं, उसकी जिद आप बिलकुल भी पूरी न करें, अगर वह चिढ़ रहा है तो न् ध्यान दे, घर का ताजा बना हुआ खाना बेबी को खिलायें बेबी सही रहेगा.
Mera aapse y puchna chati hu mera baby 9 month ka h wo sota bahut kam h plz reply
निशा: जोया जी, बेबी दूध अच्छी तरह पीता है और अच्छी तरह खेलता है, अपनी पूरी एक्टिवटी करता है, तब बेबी पूरी तरह स्वस्थ है, बेबी के कमरे में एकदम शान्ती रखें, और बहुत ही कम रोशनी रखें, इस समय सर्दी के मौसम में गरम कपड़े पहने हों, बेबी 10-12 घंटे सोता है, और सब कुछ ठीक है तो कोई बात नहीं, परेशन न हों.
निशा: रश्मि जी, बेबी को दिन में 3-4 बार दूध और 2-3 बार सोलिड फूड बेबी की डायट के अनुसार दिया जाता है.
निशा: समीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीला जी, प्लीज देखिये, क्या बेबी पेट भर दूध पी रहा है, कभी एसा होता है कि बेबी भूखा रहने की वजह से भी सो नहीं पाता है, और आप डा.से भी सलाह ले सकती हैं.
निशा: आनन्द जी, बेबी का पाचन प्रोब्लम हो तो बेबी को घुटी या बोनीसन पिला कर देखें, उसे चावल और मूंग की दाल का पानी दें और जो भी वह पसन्द करें थोड़ा थोड़ा खाने को दीजिये, और बेबी को डा. को अवश्य दिखायें.
निशा: मीना जी, बेबी अब बड़ा है, उसे ब्रेस्ट फीड की आवश्यकता नहीं है, आप उसे उसके मन पसन्द का बना कर खिलायें, वह अवश्य खायेगा.
निशा: मीना जी, बेबी कुछ अलग स्वाद पसन्द करता है, वह जो स्वाद पसन्द करता है उसे उसी के साथ घर में बनी चीजें खाने को दीजिये, धीरे धीरे वह इन चीजों को पसन्द करने लगेगा.
निशा: रीता जी, आप बच्चे को थोडी़-थोडी़ मात्रा में जितना खिलाना चाहें खिला सकती हैं.
निशा: कनु जी, मदर को दूध दलिया और दूध से बनी चीजें खाने को कहिये, वह हैल्दी खाना खायें, और बेबी बेबी को समय समय पर दूध पिलाने की कोशिश करती रहें, बेबी को गाय का बेबी मिल्क पाउडर वाला मिल्क दिया जा सकता है.
निशा: सरवेश जी, बेबी को दूध पिलाने के बाद कन्धे से चिपकाये, एक हाथ से सिर हमेशा थामे रहें, दूसरे हाथ से बेबी के पीठ पर हाथ फेरते रहें और बेबी को बर्प लेने दीजिये, एसा करने बेबी बाद दूध मुंह से बाहर नहीं निकालेगा.