शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.
बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.
- Read this post in English - How to make Foods for Toddlers
खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.
1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.
बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.
2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.
लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.
3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.
4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.
5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.
6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.
7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में 3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.
8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.
9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.
10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.
छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.
कमेंट (997)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीना जी शिशुयों के लिये आहार में हमने अनेक प्रकार के आर्टीकल सुझाये हैं, इनमें आप जो भी चाहें बदल बदल कर अपने हाथों से ताजा बनाकर बेबी को दिन 2 -3 बार 3-4 चम्मच खिलायें, बेबी की हैल्थ अवश्य अच्छी हो जायेगी.
निशा: सूरज जी, आप बेबी को सैरेलक दे सकते हैं, और प्लीज ये आर्टीकल भी पढ़ लीजिये, इसमें बेबी के लिये अनेक प्रकार के खाने सुझाये गये हैं, जो अपने हाथ से ताजा बनाकर बेबी को खिलायें, बेबी के हैल्थ के लिये घर में बने ताजे खाने बहुत अच्छे होते हैं.
Ek Sal se upar bacho ke liye dilly healthy aahar. Sir mera bacha baho hi health me kamajor h.
निशा: चंद्रा जी, शिशुयों के लिये आहार में दिये हुये खाने के बारे में पढ़ें और ताजा खाना बेबी को बना कर खिलायें, ये बेबी की हैल्थ के लिये बहुत अच्छा होता हे.
निशा: रीना जी बेबी को अब सोलिड फूड दिया जा सकता है, इस आर्टीकल बेबी के लिये अनेक प्रकार के खाने सुझाये गये हैं, आप उन्हैं बेबी को उसकी रुचि के अनुसार ताजा ताजा बनाकर खिलायें, ये बेबी की अच्छी ग्रोथ के लिये आवश्यक हैं.
You are really awesome
How can u manage all this???
God bless u.
Regards
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, बेबी की रोजाना बेबी ओयल से मसाज करती रहें, और बेबी घर में ताजा खाना बना कर देती रहें, आर्टीकल में अनेक तरह के खाने बेबी के लिये सुझाये है, बेबी लम्बी अवश्य हो जायेगी.
निशा: राजविन्दर जी, बेबी को दाल चावल, खिचड़ी, साबूदाना खीर, राइस खीर, मूंग की दाल का चीला, बेसन का चीला, सूजी पनीर का चीला बना कर खिलायें, बेबी के स्वाद के अनुसार उसे बना कर खिलायें. बनाना शेक, मेन्गो शेक, खजूर शेक यानि कि दूध में हैल्दी फल डालकर बेबी को दीजिये, बिस्किट बेबी को कभी दिये जा सकते हैं, भूख लगने के लिए डा. की सलाह भी ले सकते हैं.
निशा: देबासिस जी, आप जो भी बिना मिर्च का खाना खायें, थोड़ा सा बेबी को अवश्य टेस्ट कराय़ें, उसके हाथ में बिस्किट पकड़ाते रहें, बेबी को मूंग की दाल दलिया, दूध दलिया, सूजी की खीर, साबूदाना की खीर थोड़ा सा बनायें बेबी को दिन में 2 बार सोलिड फूड अवश्य खिलायें, बेबी जल्दी ही खाना सीख लेगी.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, एसा बिलकुल नहीं है कि रोटी खिलाने से मोटा दिमाग हो जाता है, लेकिन बेबी को लन्च के साथ सारे दिन में कभी उसे फ्रूट कभी दूध और कभी बिस्किट्स बदल बदल कर खिलायें, दाल चावल, खिचड़ी, दलियां बेबी को खिलायें, खाने में वैरायटी मिलने बेबी का स्वास्थ्य अच्छा रहता है.
निशा: गोपाल जी, आर्टीकल में बेबी के लिये अनेक प्रकार के खाने सुझाये गये हैं, बेबी को खाना खिलाने के लिये छोटी चम्मच से उसके मुंह में बड़े प्यार से डालना होता है, और बेबी जो पसन्द आ जाती है उसे वह बड़े प्यार से खाता है, आप कोशिश कीजिये बेबी अवश्य खाना खायेगी.
Meri beti 5 years old he uska weight bade uske liye or Sardinia Na ho ESA healthy food ki recepies?
निशा: हर्षा जी, बेबी को घर में बना हुआ ताजा खाना खिलायें, और सर्दी के लिये बेबी के दूध में long pepper मीडियम आकार की 1 कूट कर डालें, दूध उबाल कर छान कर बेबी को दे दीजिये, चीनी की जगह शहद का यूज करें, बेबी की सर्दी बहुत जल्दी खतम हो जायेगी. बेबी स्वस्थ रहेगी वह वेट भी गेन करेगी.
निशा: लकी जी, आप बेबी को मैस्ड खाना खिला रही है अच्छा है उसके हाथ में परांठा, बिस्किट या जो भी आप खाते हैं देती रहें, अपने हाथ से उसके मुंह में रखें, वह धीरे धीरे खाना सीख लेगा और डा. से सलाह भी ले सकती है.
निशा: हेमन्त जी, इस आर्टीकल में बेबी के लिये अनेक तरह के खाने सुझाये गये हैं, बेबी को वह ताजा ताजा बनाकर बदल बदल कर खिलायें, बेबी स्वस्थ रहेगा.
निशा: रामबाबू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जाग्रति जी, बेबी को ताजा ताजा खिचड़ी, दलिया, मूंग दाल, सूजी खीर और आटे दाल का चीला, बना कर खिलायें, और जो आप खाते हैं, उसमें से कम मसाले वाली चीजें बेबी को खिलायें, बेबी की रोजाना बेबी ओयल से मालिश करें, और गुनगुने पानी से नहलायें, बेबी एक्टिव और स्वस्थ रहता है.
निशा: कुलवीर जी, बेबी को घर में बना हुआ ताजा खाना खिलाते रहें, फल और दूध समय समय देती रहें, बेबी स्वस्थ रहे,वेट कभी भी बढ़ जायेगा, कुछ बेबी पतले ही रह्ते हैं, आप परेशान न हों.
निशा: स्वाती जी, बेबी को दिन में 4-5 दूध और 2-3 बार सोलिड फूड दे सकते हैं.
निशा: राजेन्द्र जी, मां को दूध, दूध दलिया और दूध से बनी चीजें खानी चाहिये, इससे दूध बढ़ता है.
6 माह के शिशु को दिन में कितनी बार और कितना ठोस आहार देना शुरू करना चाहिए।
आपका रिप्लाई नीचे लिखे सवाल पर है प्लीज उसे देख लीजिये.