शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

📅 8 जनवरी 2011 👁 12.7 लाख बार देखी गई 💬 997 कमेंट ★ 3.1 (25210)


छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.

बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.

खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.

1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.

बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.

2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.

लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.

3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.

4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.

5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.

6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.

7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में  3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.

8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.

9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.

10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.

छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (25210 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (997)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sanu
hi. nisha ji.
meri. beti 5th saal me LG gai Lekin wo kuch b nahi khati h or patli b h activ b nahi h or ha apne hath se b nahi khati h ..plz mujhe btaiy k Mai kya karu jisse wo apne Aap apne hath se kha sake.
निशा: सानू जी, कुछ बच्चे एसे होते हैं, उसको आप अपने हाथ से ताजा खाना बनाकर खिलाती रहें, स्कूल में स्वयं खाना सीख लेगी, उसे रोजाना बनाना - आम फल भी खिलायें, और डा. से सलाह लेकर उसे भूंख के लिये सीरप दे सकती हैं.
Bhawana
Mera beta 1.6 kg. Ka hua tha ab ek saal ka h but dekhne me 6 month ka lagta h use kya khilau? Ab chalta bhi nhi h
निशा: भावना जी,बेबी को दलिया, खिचड़ी, चावल और परांठा और रोटी, बेबी को खाने के लिये उसके मनपसन्द के बिस्किट भी दीजिये, 1-2 बनाना बेबी को रोजाना खिलायें, और बेबी को बेबी ओयल से रोजाना मसाज करें, बेबी जल्दी ही चलना सीख लेगा.
shil[a
solid food ma kya kya chija ho skti ha plz tell me
निशा: शिल्पा जी, जिसमें ग्रेन्स का यूज होता है वह सोलिड फूड है, जैसे खिचड़ी, दलिया, दाल चावल, सूजी की खिचड़ी, बिस्किट आदि, प्लीज इस आर्टीकल को पढ़ लीजिये, इसमें बेबी के लिये अनेक तरह फूड के बारे में बताया है.
sonu
mera 2 year ka boy hai jo ki din bhar khelta kudta hai es vajah se vo dubla patla hai koi achha sa tonic bata dijiye
निशा: सोनू जी, स्वस्थ बेबी तो खेलेगा ही, उसे समय समय पर घर में बना ताजा खाना खिलाते रहें. टोनिक के बारे में डा. से सलाह ले सकते हैं.
Vidya yogesh tawade
Pls tell me food on 3 months baby
निशा: विद्दा जी, 3 मन्थ के बेबी को मां दूध पिलाना ही सबसे अच्छा रहता है.
shakeel
Mera beta 2 year ka h bo kuch khata nahi h
निशा: शकील जी, बेबी को हर समय खाने के लिये न कहें, जब वह खाने के लिये बोले तब उसे खाना दीजिये, और उसको घर में ताजा बना कर खिलायें, डा. से सलाह लीजिये, अगर बेबी को भूख न लग रही हो तब उसे भूख के लिये डा. की सलाह के अनुसार सीरप दीजिये, बेबी अवश्य खाना खायेगा.
puja singh
Hello,
Thankx for recipe mem hamara beby 6month ka hai kafi kamzor lagta hai plzzzzzz aap hame beby ke liye koi helthey recipe bataye
निशा: पूजा जी, आर्टीकल में बेबी के खाने के लिये अनेक सुझाव दिये गये हैं, आप ताज कुछ बनायें और बेबी को खिलायें, बेबी स्वस्थ रहना चाहिये, यदि बेबी को भूख कम लगती हो तो या खाना नहीं पचता हो तब उसे घुटी दिन में 2 बार 1 छोटी चम्मच सुबह और एक छोटी चम्मच शाम को दी जा सकती है. बेबी को रोजाना बेबी ओयल से मालिश कीजिये और गुनगुने पानी से नहलायें, बेबी स्वस्थ और मस्त रहेगा.
Vibha Jain
hi mam ... my baby is 6 months old... but she is vry week .... maine bht kuch try kiya but she is not like ... aapki receipe like suji kheer but still wo nhi khari ...pls tell me
निशा: विभा जी, बेबी को खिचड़ी, मूंग की दाल चावल या दूध दलिया बनाकर खिलायें, बेबी को नमकीन या मीठे बिस्किट भी खाने को दे सकती है, बेबी धीरे धीरे खाना सीख लेगा. दिन में 5-6 बार दूध पिलायें और बेबी की रोजाना बेबी ओइल से मालिश कीजिये, बेबी स्वस्थ और हैल्दी रहेगा.
sonalika
My baby has 23month old she does not drinking milk......plz give me same advance and alterative nutrition diet for may baby.but she has take chawal dal fruit
निशा: सोनिका जी, कुछ बच्चे दूध पसन्द नहीं करते हैं, परेशान न हों बेबी दाल चावल पसन्द करता है, उसमें थोड़ा गाय का घी या मक्खन डाल कर बेबी को खिलायें, पनीर हल्का सा रोस्ट करके नमक डालकर बेबी को दीजिये, बेबी स्वस्थ है चिन्ता की कोई बात नही है.
diya verma
hello nisha ji.. mera baby 7 month ka hai mai usko kuch b khane k liye deti hu jaise banana mesh krke, milk, suji ki khir, ya iske ilava kuch b deti hu juice b kuch bhi nhi khata, usko esa kya bna kr khilau jo use pasand aye or uska pait bhra rhe or roye na plzz help me dr.
निशा: दिया जी, बेबी को दाल दलिया या दलिया की खिचड़ी बनाकर दीजिये बेबी को नमकीन पसन्द आये, और आप जो भी कम मसाले वाली चीजें खाती हैं, बेबी को टेस्ट करायें, नमकीन और मीठे बिस्किट उसके हाथ में दीजिये, बेबी अवश्य खाना सीख लेगा. दूध भी बोयल करके हल्का गरम रहने के बाद बेबी को पिला सकती हैं, बेबी नहीं रोयेगा.
Mittal Nirmal Bhatt
Thank you so much Nishaji for your easy and healthy recepies for me my hubby and my baby....thanx a lot...:).... m fully satisfied from your all receipes...

निशा: मित्तल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shilpa
mera baby 1 year complete ho gya ha bt wo abhi chalta nhi ha aur teeth bhi nhi nikala ha usa diet ma kya kya dena chahiya jissa wo healthy ho aur chala bhi plz suggestion
निशा: शिल्पा जी, बेबी अगर मां का दूध पी रहा है तब आप सोलिड फूड अपने हाथों से बनाकर ताजा खाना बेबी को दिन में 3 बार खिलायें, बेबी को फ्रूट पल्प और बिस्किट भी खिलाते रहें, और बेबी की रोजाना बेबी ओयल से मालिश करें, बेबी जल्दी ही चलने लगेगा. बेबी के दांत थोड़े दिन में निकलने शुरू हो जायेंगे.
Akanksha
mera 3sal ka bhatija h aj hi abhi use problm ho gyi h ki wo potty nhi kr pa rha potty lg rhi but sayad uske chunne types jo bhi bolte ho ho gya h to pls kuch sollution dijiye potty n hone ki wajah s wo ro bhi rha h
निशा: आकांक्षा जी, प्लीज उसे डाक्टर के पास ले जाइये, घर में आप राई का पानी बना लीजिये वह उसे पिलायें वह उसके लिये फायदेमन्द होता है, राई को पीस कर पानी डालकर रख दीजिये साथ में थोड़ा सा नमक और हल्दी पाउडर डाल दीजिये, दूसरे दिन ये पानी बच्चे को थोड़ा थोड़ा पीने के लिये दे सकती हैं, इससे पेट का दर्द और पेट के कीड़े दोंनो में फायदा होता है.
Vibha jain
hlo mam.... meri beti 6 nd half month ki hai use m kuch b khilati hu wo psnd nhi krti ... ceralac parle g k biscuits ... jaisa aapne btaya chikoo or banana ki kheer mai y sb try kr chuki hu but ....... pls tell me wat can i do for my baby .... she is vry weak
निशा: विभा जी, कुछ बच्चे एसे होते हैं जो खाने में इस तरह करते हैं, आप बेबी को मां का दूध देते रहें और उसे हर चीज खिलाने की कोशिश करते रहें, आप जो भी खायें बेबी को भी थोड़ा सा खिलायें, धीरे धीरे बेबी खाना सीख लेगी.
imtiyaz alam
Meri 8months ki baby hai o bahut hi roti hai. khane me kya kya diya jai plz mere id par guideline de.
khansa raqueeb
Butter nuksan nhi krega5 month k bache ko
निशा: खानसा जी, थोड़ा सा बटर बेबी को दे सकते हैं, नुकसान नहीं करता.
Sonam
Hello mam...mera baby 6 mnth ka hai ..pr vo kmjor hai 6.5 kg waight hai uska.plz koi slah dejeye
निशा: सोनम जी, बेबी कमजोर है कोई बात नहीं लेकिन वह स्वस्थ होना चाहिये, बेबी को आप कुछ थोड़ा सा ताजा ताजा बनाकर दिन 2 - 3 बार खिलायें, मां का दूध तो बेबी पीयेगा ही, रोजाना बेबी ओयल से मसाज करें और नहलायें, बेबी स्वस्थ रहेगा और हैल्थ भी अच्छी रहेगी.
pawan kumar
mera beta 1 sal ka hai. apne jo diet bataya wo mai sara use khilata hu par wo khata hi ni hai. mai us sthiti me kya kru
निशा: पवन जी, कुछ बेबी एसे होते है कि खाना बहुत चुना हुआ खाते हैं, आप बेबी को थोड़ा थोड़ा खिलाने की कोशिश करते रहें, वह अवश्य कुछ कुछ खाना पसन्द करने लगेगा.
Usha
My child is 6month running ...he is nt eaten a salt making food then what i should do
निशा: ऊषा जी, बेबी को स्वीट टेस्ट पसन्द आ रहा है तब उसके खाने में हल्की शुगर डाल कर दीजिये, और कभी हल्का सा नमक डालें बेबी का टेस्ट डिवेलव हो जायेगा, और वह खाना शुरू कर देगा.
Shalini dubey
Hlo Nisha mam,I'm also ur big fan mam. Mera baby abhi 3 months complete Kiya h aur wo abhi sirf breastfeeding hi krta h... Kya Mai use juice de sakti hu ya aur b kuch de sakti hu....

निशा: शालिनी जी, 6 माह तक बच्चे को केवल माँ का दूध ही पर्याप्त होता है.
निशा: शालिनी जी, अभी बेबी के लिये सबसे अच्छा मां का दूध है, बेबी को 6 माह के बाद बाहर की चीजें देनी होती हैं, लेकिन अगर आप फ्रूट जूस देना चाहती हैं तो बेबी को अवश्य दीजिये, दाल या चावल का पानी भी दे सकती हैं.
jitendra kumar
Mam mere bache waise to swsasth hain lekin unka wajan 6yrs bada ladka and 10 month ki ladki hai pls inka wajan. Badane ke liye koi upay bataiye
निशा: जितेन्द्र जी, बच्चे स्वस्थ है ये बहुत अच्छी बात है, उन्हैं घर में बना ताजा खाना खिलायें बाहर के कुरकुरे और कोल्ड ड्रिंक से बचाये रखें, वजन कम बच्चे पतले हैं बिलकुल चिन्ता मत कीजिए.
vandna
my question is
khichri banana ke liye chval mung dlaliya bunna hai ya nahi or mung dal dholi leni hai ya sabut.
plz ans me now.

निशा: वंदना जी, दलिया कोा हल्का सा भूनकर ले लीजिये और चावल बारीक जो जल्दी पक जाते हैं और धुली मूंग दाल लीजिए.
Vijaypal
Maa ka dood n hone par bchai ko kya dena chaheai ya maa ko kya khilaye dood ban jai hindi mai
निशा: विजय जी, बेबी को अमूल या लेक्टोजन बेबी मिल्क पाउडर वाला दूध दिया जा सकता है, गाय का दूध दे सकते हैं, मां का दूध बढ़ाने के लिये मां को अच्छी डायट खानी होती है, दिन में 2 बार दूध, दूध दलिया बहुत अच्छा होता है, दूध से बनी चीजें खायें, लेकिन फिर भी कभी कभी मां को दूध कम होता है.
Shane hasan
thanx nisha ji for this recipe mera baby 7 mahine ka h Mai he sub usko khila sakti hu or 8 mahine k baby ki Kya diet
निशा: शाने जी, आप अपने बेबी को ये खाने खिला सकती हैं. अभी तो बेबी को छोटी सी प्याली में 4-5 छोटी चम्मच दलिया, खिचड़ी या दाल लीजिये, और दिन में 2-3 बार खिलायें, धीरे धीरे खाने की मात्रा बढ़ाते जायें, बेबी मां का दूध दिन में 5-6 बार पीता है. बेबी को दिन में 1-2 बार बिस्किट भी खाने को दीजिये, इस तरह बेबी खाना सीख लेता है, और उसका पेट भी भरा रहता है.
shikha pandey
Hello mam
Meri beti 5 month ki ha ab tak vo mera dudh piti ha par ab dudh kam ho raha ha jisase usaka pet nahi bharta ha gay ka dudh deti hu to vo bahut latrine karne lagti ha plz batayiye ki mai use kya du aur kya khilana sahi rahega plz mam help me. Ma pahli bar maa bani hu aur isase pahle kisi baby ka care na hi ki hu aur na hi dekhi hu mujhe bahut sari bate samjh me nahi ati ha. So please help me
निशा: शिखा जी, बेबी को आप अमूल या लेक्टोजेन पाउडर मिल्क दे सकती हैं, ये आप किसी भी मैडिकल स्टोर से ले लीजिये, और डिब्बे पर दी गई नाप के अनुसार बेबी को दूध बनाकर पिलायें, मुझे उम्मीद है कि बेबी को ये दूध पचना चाहिये और मेस्ड बनाना बेबी को खिलाना शुरू कीजिये, आर्टीकल में बेबी के लिये अनेक तरह के खाने के बारे में सुझाया है वह थोड़ा थोड़ा बेबी को खिलाना शुरू कर दीजिये.
Rahul
Mera baby boy 6 month ka hu gya uske liye food bta dijiye
निशा: राहुल जी, दिये हुये आर्टीकल में बेबी के लिये अनेक प्रकार के फूड सुझाये हैं, प्लीज आप उसे पढ़ लीजिये और बेबी को ताजा ताजा बना कर खिलायें.
jyoti patil
hii madam-mera bacha 4month ka hai use kya kay khana hai plz muze batao
निशा: ज्योती जी, अभी बेबी को मां का दूध ही दीजिये, 6 माह का होने पर बेबी को सोलिड फूड खिलायें, बेबी के लिये आर्टीकल में अनेक तरह के खाने सुझाये हैं, और अभी अगर बेबी खाने के लिये कोशिश करता है तब उसे बिना मसाले वाला दाल का पानी, मेस्ड केला या आम का पल्प या सोफ्ट बिस्किट बेबी के हाथ में दे सकते हैं.
Imam uddin
Ye mera whatsapp num hai
Mujhe ye hai ki 2saal ki beby ko hepkoebymoglobin kitna hona chahye
Pls btaye
निशा: ईमाम जी, आप इन चीजों के बारे में डा. से बेहतर जानकारी ले सकते हैं.
monika sharma
mam meri beti 2 saal i ho gayi hai par wo khana ache se nhi khati
pls advice daily me kitne time uska khana du, our kya khane me du.
me morning usko milk , tea-tosh deti hu, din me daal 0chawal, eve me milk our night me milk roti , par wo sirf mitha khana sikh gayi gayi
roti our sabji to hati hi nahi .pls advice .
निशा: मोनिका जी, बेबी को मीठा खाना पसन्द है तो हल्का मीठा दूध दलिया, मीठे चावल, साबूदाना खीर, सूजी की खीर, मीठा चीला, बनाना पैनकेक अनेक प्रकार की मीठे चीजें है उसे बना कर खिलायें, बेबी को नमकीन बिस्किट और स्टफ्ड परांठे नमकीन मूंग दाल चीला भी बनाकर दीजिये, बेबी नमकीन चीजें भी बड़े प्यार से खायेगी. बेबी को 3-4 बार सोलिड फूड थोड़ा थोड़ा और 2-3 बार दूध, बनाना- एपल दिन में 1-2 बार खिलायें, बेबी सब कुछ खाना सीख जायेगी.
Saugata Kumar Palit
madam meri beti abhi 2 mahine ki hai. kya mai apne bache ko lactogen 1 de sakta hoon ya sirf maa ka doodh hi paryapt hai. doctors to bahar ka kuch bhi mana kar rahe hain.
निशा: सौगत जी, बेबी के लिये मां का दूध सबसे अच्छा होता है, बेबी के लिये मां का दूध पर्याप्त है, तब उसे और कुछ देने की आवश्यकता नहीं है, अगर बेबी के लिये मां का दूध कम हो रहा है तब लेक्टोजेन बेबी मिल्क दे सकते हैं.