शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

📅 8 जनवरी 2011 👁 12.7 लाख बार देखी गई 💬 997 कमेंट ★ 3.1 (25210)


छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.

बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.

खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.

1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.

बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.

2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.

लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.

3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.

4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.

5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.

6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.

7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में  3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.

8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.

9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.

10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.

छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (25210 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (997)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

yogi
Mere ladki 3 months ki hai WO ma ka Dudh nahi piti hum use lectodex powder dete hair ....kya yeh uske liye sahi hai... WO thodi week ha
Arvind
hii nisha Ji
Dalia ,moong dal and rice ko bhunne ka method kya h ?
and esse kitne days tk rakha ja skta h?
kya rice and dal ko wash krenge ?
Ashutosh
Hello mam
Mera beta 42 din ka hai jisko kabj ho gai hai 3din se potty nahi ki hai koi sujhav bataye plz...

निशा: आशुतोष जी, इस विषय की बेहतर जानकारी आपको डॉक्टर ही दे पाएगा.
Ankita
Mera beta 4mont. Ka hai use kya dena chahiye
Ridhima
Hello,
Can you share some other recipies for 7 month old baby....
Your recipies r really perfect...
Thanks..
simarn
Mam mera baby 1 saal 6 month Ka hai or WO toilet kam jata hai or gas bhi nhi aati usko to normal baby kitne din tk bina toilet gye reh skte hain .........or mam iska pet bhi kus tight sa rehta hai khana bhi kam khata hai sirf cow ke a dudh peeta hai........

निशा: सिमरन जी, इस विषय की जानकारी आपको डॉक्टर बेहतर दे पाएगा.
Elizabeth
Hello mam my question is that My six months old baby he is always constipated I gave him water after meal and also I gave him gripe water daily but I feel he is having constipation and some abdominal pain oftenly so what should I do for him kindly sugges .
Thank you

निशा: एलीजाबेथ जी, कृ्प्या आप बेबी के लिये डॉक्टर से सलाह लीजिये.
Teena
meri beti 14 month ki hai use kya khilana chahiye
निशा: टीना जी, बेबी के लिये आर्टीकल में अनेक प्रकार के खाने सुझाये गये हैं, आप बेबी को ताजा ताजा बनाकर खिलायें.
Priyanka
Thnx nisha ji
meri baby 6 month ki h use sardi khasi b h kya main use fruit de skti hu aur kitna aur kon kon sa.. Aur Pani kitna aur kitne bar pilana chahiye
Plz reply fast
निशा: प्रियंका जी, बेबी को फ्रूट दे सकते हैं लेकिन अभी जब तक उसे सर्दी है तब तक फ्रूट न दे तो ठीक है, बेबी को शहद में अदरक का जूस दे सकती हैं इससे उसे सर्दी में आराम मिलेगा, पानी बेबी को 5-6 बार पिलायें लेकिन सर्दी में अगर हल्का गरम पानी बेबी को देंगी तो अच्छा है, सर्दी ठीक होने के बाद बेबी को बनाना, पपाया मैश करके दीजिये, दूध अगर बोटल से पिला रही हैं तब बेबी को हमेशा हल्का गरम दूध पिलायें.
Amar singh
My baby 7 Months nonvej eating plz send
Harsha Batra
Meri beti 4 years ki h aur uska weight 11 kg h.samajh nhi aata ki kya khilaye jisse uska weight bade aur health bhi bane.thodi moti ho jaye.plz nisha mam suggest me plzzzz
निशा: हर्षा जी, कुछ बेबी पतले दुबले रहते हैं, अगर वे स्वस्थ है तब चिन्ता की कोई बात नहीं है, आप बेबी को घर में बना ताजा खाना खिलायें, जंक फूड चिप्स कुरकुरे या कोल्ड कोक या पेप्सी से दूर रखें, बेबी कभी हैल्थ ले लेगी.
ajad khan
Mam mera baby 5 month ka h dood kam pita h usake lie Khane k lie kiya best rahega plz help me mam
निशा: आजाद जी, बेबी को गाय या भैंस का दूध बोटल से चम्मच से पिला सकते हैं, बेबी को बनाना या पपाया फ्रूट खिला सकते हैं, और आर्टीकल में बेबी के लिये अनेक प्रकार के खाने सुझाये गये हैं, उन्हें बना सकते हैं.
vinod meena
mera beta 13 months ka h.wo milk nhi peeta fruits nhi khata.meetha bhi nhi khata.use kya khilaye please bataye....
निशा: विनोद जी, बेबी को दलिया की खिचड़ी, चावल की खिचड़ी, साबूदाना की खिचड़ी या दाल चावल, दाल दलिया, परांठा, आटा दाला मिला कर बनाये गये पेन केक, बिस्किटस और कुकीन खाने के लिये दीजिये.
Priyanka
My baby is six month
Kya use cerelax khilana jaruri h
निशा: प्रियंका जी, बेबी को घर में ताजा खाना बना कर दे सकती हैं, आर्टीकल में अनेक प्रकार के खाने सुझाये गये हैं, अगर आप नहीं बना पा रही हैं तब सेरेलक बेबी को दीजिये, बेबी की अच्छी हैल्थ के लिये सोलिड फूड आवश्यक है.
Vishnu Gaur
Six month bebi food eating
निशा: विष्णु जी बेबी के लिये आर्टीकल में अनेक तरह के खाने सुझाये गये हैं, बेबी को थोड़ा थोड़ा खिलना शुरू कर सकते हैं.
mrunali
Mera baby 8 month ka he use achhi sehat me liye kya khilau . & usko til se bani recipe khila sakti hu kya ?plz reply
निशा: मृ्नाली जी, बेबी के लिये आर्टीकल में अनेक प्रकार के खाने सुझाये गये हैं, वह बेबी को ताजा बनाकर खिलायें, बेबी बनी चीजें खिला सकती हैं लेकिन थोड़ा सा खिलायें.
priya
Mam vo banana aur dahi hajam na karne ki kya vajah ho sakti hai
Priya dhir
Mam meri beti 02 years ki hai Vo bahut kamjor hai uska weight 10kg hai main mujhe yeh problem hai ki usse jyada stomach ki problem rehti hai kush jaise garam cheej bengan, Shimla, ya fir garam masala hajam nahi karti hai saath main hi poti shuru kar deti hai Maine doctor se push ki aise nahi hota but aise hua hai na vo dahi, aur banana hajam karti hai usse khane se usse cold ho jata hai plz mam reply main kya karu
निशा: प्रिया जी, बेबी जो चीजें हजम नहीं कर पाती वह उसे खाने को न दें, डायजेशन के लिये बेबी को घुटी दे सकते हैं, और बेबी को बनाना, पपाया खिलाती रहें, दूध हमेशा हल्का गरम करके पिलायें, ठंड होने पर बेबी को अदरक का रस शहद में मिला कर दे सकती हैं. बेबी को पानी में न खेलने दें ठंड से बची रहेगी.
satish singh
10th month baby food .advise to me.& non veg include to baby foods.
निशा: सतीश जी, आर्टीकल में बेबी के लिये अनेक प्रकार के खाने सुझाये गये हैं, प्लीज उनमें से बेबी की पसन्द के अनुसार या आप जो भी बेबी को बनाकर खिलाना चाहते हैं खिलायें, बाहर के कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड बेबी को न दें.
bhumika
my girl child of 17 month. she does not drink milk properly. nor take food whether any time. forcefully i have to do anything with her. kya use khilaye or kaise. bhut dubli h. weight 8.5 kg only
निशा: भूमिका जी, बेबी के साथ खाने की जबरदस्ती न करें, उसे जो आप खाते हर खाने का ओफर करें, प्यार से खिलायें, उसके लिये चीला, दोसा, खिचड़ी या दाल चावल कम मसाले वाला कुछ भी थोड़ा सा ताजा बनायें और उसे प्यारी सी प्लेट जो उसके लिये स्पेशल हो उसमें रखें, और खिलायें दिन 2 बार बनाना या पपाया फ्रूट खाने को दें वह प्यार से जितना खाती है उसे खाने दीजिये, पेट सही रहे उसके लिये बेबी घूटी दे सकती हैं.
sonam negi
Mera beta 2.10 year ka hai wo doodh or doodh se bani chej bhi nahi khata hai kya karu usse doodh kaise pilaau plzz mam bata do...
APEKSHA
मेरा लडका ८ महाका है
२ महने वह बाहरका अछा खाना खाताता लेकीन कुछ दिनोसे उसने बाहका खाना पुरा बंद करदी या उपाय बताये?
निशा: अपेक्षा जी, बेबी की तबियत खराब होने से, उसे भूंख न लगने के कारण एसा हो सकता है, बेबी को घुटी दी जा सकती है, इससे डायजेशन सही होने में मदद मिलती है और आप डा. की सलाह ले सकते हैं.
Preeti
Hello mam mene aap ke sare lekh pade hai tx to ke aap itne sahi se smjhete hai mera baby 1 sal ka hai use papita dena sahi hoga
निशा:प्रीती जी, बेबी को मैश्ड पपाया या पपाया को छोटे छोटे टुकड़े में काट कर खिलाया जा सकता है, लेकिन बस आधा प्याली, कम मात्रा में ही खिलायें और कभी आप एसा फील करें कि पपाया बेबी को देर से पच रहा है या नहीं पच रहा है तब आप उसे 5 मिनिट स्टीम करके बेबी को खिलायें.
Yamini
Maim mere beta 2 saal ka hai. Wo sb kuch khata hai lekin wo potty tiet karta jise wo kabi kabi rone b lagta hai. Mai usko kya khilao jisse uska ye problm sahi ho jaye
निशा: यामिनी जी, बेबी को कान्सटीपेशन होता है, बेबी को दलिया की खिचड़ी खिलायें, दलिया और मुंग दाल या दूध दलिया दें और फ्रूट्स केला, पपाया, एपल, बेबी को जंक फूड खाने को न दें, और आप उसे घुटी या बोनीसन दे सकती है दिन में एक बार या दो बार 1-1 छोटी चम्मच, इससे बेबी का पेट सही होना चाहिये, डाक्टर से भी सलाह ले सकती हैं.
deepa
mera baby khana nahi khati hai 14 month ki hai
निशा: दीपा जी, आप जो भी बिना मसाले और कम मसाले का खाना बनाती है, बेबी को थोड़ा सा अवश्य टेस्ट करायें, बेबी के हाथ में बिस्किट दीजिये, परांठा या चीला बनाकर दीजिये, परेशान न हों, बेबी धीरे धीरे खाना शुरू कर देगी.
laxmi
hello nisha ji maira baby 7th month ka usko kya dy khany mai plz reply
निशा: लक्ष्मी जी, बेबी सात महिने का है उसे सोलिड खाना दे सकती हैं, आर्टीकल में बेबी के लिये हमने अनेक प्रकार के खाने सुझाये हैं, आप ताजा बनाकर बेबी को खिलायें, बेबी की अच्छी हैल्थ के लिये ये आवश्यक है.
Renu tiwari
Mera boy 1year 9month kal hai kuch bhi nhi khata hai Kya karna chahiye
निशा: रेनू जी, बेबी को हर वह कम मसाले वाला खाना जो आप खाते हैं अवश्य खिलाने की कोशिश करें, उसके लिये ताजा बेसन या मिक्स आटे से या मूंग की दाल से चीला बनायें, जो बिस्किट उसे पसन्द हो दें, दाल चावल, खिचड़ी या खीर जो भी खाये बेबी को खिलायें, फल बनाना बेबी को अवश्य खिलायें, बेबी धीरे धीरे खाना सीख लेगा.
Hira
Hello MRA baby 7 month ka h ek to WO kch b nhn khata or milk pny k bad b forn womit kr dta h plizzz mjhy btaen m kya krn..
urva hayat
Hi.
Nisha Ji mera beta 18 month k h pr uski growth Aur baccho se bht kam h Vo kuch nhi khata h kuch aisa btaiye ki Vo khane lg jaye.
Priyanka
Hii.. Mere beta 20 mnts ka h. Phle vo roti sabzi, rice, Banana sab kha leta tha but ab vo kuch nhi kha rhya h bas juice pita h. Hum uske na khane se bhut preshan h. Doctor ne bhi usko bhuk lgne ke bhi dwai di thi phir bhi vo nhi kha rhya h plzz.. Kuch btaye
निशा: प्रियंका जी, बेबी की तवियत खराब होने से एसा हो सकता है, आप उसे उसके स्वाद के अनुसार कुछ कुछ खिलाते रहें, आप उसे भूंख का सीरप भी दे रहे हैं, थोड़े दिन में बेबी सब कुछ फिर से खाना शुरू कर देगा.