शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.
बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.
- Read this post in English - How to make Foods for Toddlers
खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.
1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.
बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.
2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.
लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.
3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.
4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.
5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.
6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.
7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में 3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.
8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.
9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.
10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.
छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.
कमेंट (997)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अमित जी, इसके लिये आप डा. से सलाह लें, और बेबी को ताजा खाना समय से खिलायें, जंक फूड और बाजर के ड्रिंक से दूर रखें, बेबी ठीक हो जायेगा.
निशा; सुखविन्दर जी, बेबी को समय समय घर का ताजा खाना खिलायें, बाहर के जंक फूड और ड्रिंक उसे न दें, बेबी कभी भी वेट गेन कर लेगा, और अगर बेबी स्वस्थ है तब आप वेट गेन की चिन्ता न करें.
निशा: स्वेता जी, बेबी को 6 महिने का होने तक मां का दूध ही दें तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: पूर्णिमा जी, बेबी को घर में बना बिना मसाले का खाना बेबी को दीजिये, बेबी के हाथ में बिस्किट भी दे सकती है, बेबी धीरे धीरे वेट गेन कर लेगा, परेशान न हों.
निशा: संगीता जी, अगर आपको लग रहा है कि मां के दूध से बेबी का पेट पूरी तरह से नहीं भर पर रहा है बेबी रोता है तो बेबी को आप गाय का दूध दिन में 1-2 बार अवश्य पिलायें.
निशा: सानिया जी, धन्यवाद.
निशा: अंकुश जी, आप सच कह रहे हैं, कोई भी ज्यादा चीज नुकसान दायक होती है.
Samhaj nhi ata usko kya problem h or sote time bhut hi preshan krta h
निशा: मनोज जी, बेबी अगर गुस्से में एसा करता है तो उसे प्यार से हर बात समझायें, और अगर वह एसे बिना किसी कारण के एसा करता है तो डा. से सलाह लें और मैं सुझाव के तौर पर इतना कहूंगी कि बेबी ओयल या ओलिव से बेबी के सिर की अच्छी प्यार से रोजाना मसाज करें और हल्के गरम पानी से निहलायें और देखें कि इससे कुछ परिवर्तन होता है, धन्यवाद.
निशा: विजय जी, बेबी को सोलिड फूड में खिचड़ी, दलिया, दाल, चावल, सूजी की खीर, फ्रूट पल्प जो भी आप खायें कम मसाले वाला खाना वह बेबी को खिला सकते हैं, और इस आर्टीकल को पढ़ें इसमें बेबी के लिये खाने के बारे अनेक प्रकार के खाने सुझाये गये हैं
निशा: सतपाल जी, बेबी को दलिया, खिचड़ी, खीर, परांठा या चीला सब कुछ खिलाया जा सकता है, जो भी आप कम मसाले वाला खाना खायें वह बेबी को खिला सकते हैं.
2:5 year ka ladka hai kahty samany bahut kirkir karta hai. School may jata hai . Abhi tak wo chabake khana nhi khata usi ma bhahut pareshan hai to plz muje batao ky karna chahiy. Dr ko bola to balty hai khayga .plz
निशा: आरती जी, बेबी को खाना प्यार से खिलायें और उसे प्यार से सही तरह से खाने को बोलें उसके मन पसन्द का खाना खिलायें, धीरे धीरे बेबी सही तरह से खाना सीख लेगा परेशान न हों.
निशा: दीप जी, कुछ बच्चे देर से बोलते हैं, बेबी कम बोलता है यानि कि उसके बोलने में कोई परेशानी नहीं है, आप उसके साथ बात करें वह ज्यादा बोलने लगेगा.
निशा: लक्ष्मी जी, बेबी को भूंख नहीं लग रही है, बेबी को घुटी पिला सकती हैं, इससे बेबी का पाचन सही हो जायेगा, वह जरूर से दूध पीने लगेगा.
निशा: ममता जी, अभी तो बेबी के लिये मां का दूध ही ठीक रहता है लेकिन बेबी खाने की ओर हाथ बढ़ाता है तब उसे आप बिस्किट सोफ्ट मीठे या नमकीन दे सकती है, वह तोड़कर फेंकेगा और स्वाद लेना सीखेगा.
Meri daughter 17 month ki heh..
Par thik si khana kha nahi rahi he....
Uska weghit bhi badh nahi Raha to aap muje uska food chart bhijva Shakti how???
निशा: शालिनी जी, बेबी को हर 2 - 2.5 घंटे में थोड़ा खिलाना होता है, दिन में 2-3 बार सोलिड फूड और 3-4 बार दूध, आर्टीकल में बेबी के लिये अनेक प्रकार के आहार सुझाये गये हैं, और आप जो भी खाना खाती हैं, बेबी को उसमें से थोड़ा सा खिलायें, लेकिन उसमें मसाले कम हों. बेबी को खाना पचाने के लिये घुटी दे सकते हैं, बेबी अवश्य ही खाना सीखेगी.
निशा: सोनी जी, खिचड़ी में डालकर या उससे चीला या परांठा बनाकर खिला सकते हैं.
निशा: लतिफ जी, बेबी को छोटी चम्मच या बोटल से दूध पिलाया जा सकता है, गाय का या अमूल बेबी पाउडर मिल्क यूज कर सकते हैं.
निशा: मंजू जी, मुझे हैं खेद है कि मैं आपके सवाल का जवाब समय पर नहीं दे सकी, अभी आप इसे देख सकती है, धन्यवाद.
निशा: निकिता जी, बेबी को हर खाने को टेस्ट करांते रहें, जब आप खयें तो उस खाने से बेबी के मुंह में थोड़ा अवश्य खिलायें, बेबी आपको देखकर खाने की कोशिश अवश्य करेगा, उसे जो टेस्ट पसन्द आयेगा उसे वह जरूर खायेगा.
निशा: रामा जी, बेबी को सेरेलक दिया जा सकता है, सोलिड बेबी फूड है, और प्लीज आप इस आर्टीकल को पढ़े और बेबी को घर में ताजा बना हुआ खाना भी दें, आप जो भी बिना मसाले वाला खाना खायें बेबी के मूंह में थोड़ा सा खिलायें, बेबी का टेस्ट डिवेलप होगा, वह खाना सीखेगा.
निशा: अर्चना जी,मूंग की बिना मसाले की दाल और दलिया से पौटी नहीं आता लेकिन आपको एसा लग रहा है तब आप अभी बेबी को कुछ दिन न दें, और एक - दो महिने के बाद शुरू कर सकते हैं.
निशा: उज्जवल जी, आप किसी अच्छे डॉक्टर से तुरन्त संपर्क करें.
निशा: मंजू जी, बेबी को आप डा. के व्दारा लिखी हुई दवाय़ें तो दे ही रही होंगी, खाने में घर में बना बेसन, गेहूं का आटा, बाजरा का आटा, मिला लीजिये, बेबी को नमकीन या मीठा चीला बनाकर खिलायें, इसी तरह बेबी के लिये मिक्स दलिया भी बना कर रख लें और तुरन्त थोड़ा सा दलिया बेबी को बनाकर दें, और आप जो भी खाती है बेबी को हर खाने का टेस्ट कराती रहें, खाने में मसाला कम हो बेबी के लिये, आपका बेबी जल्दी ही स्वस्थ हो जायेगा.
निशा: ऋशि जी, बेबी को सुबह दूध 9-10 बजे सोलिड दलिया, खिचड़ी, दाल चावल, सूजी की खीर या मिक्स ग्रेन खिचड़ी दे सकते हैं, इसके 2-3 घंटे में बाद दूध इसके 2 घंटे के बाद फ्रूट पल्प और इसके बाद दूध और इसके बाद फिर से सोलिड और फिर दूध इस तरह बेबी को हर 2 घंटे में कुछ खिलायें, और उसके पचने के अनुसार उसे खिलाया जाता है.
निशा: योगेश जी, 4 से 5 महीने तक बच्चे सिर्फ दूध ही पीते हैं.