शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

📅 8 जनवरी 2011 👁 12.7 लाख बार देखी गई 💬 997 कमेंट ★ 3.1 (25210)


छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.

बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.

खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.

1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.

बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.

2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.

लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.

3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.

4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.

5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.

6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.

7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में  3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.

8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.

9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.

10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.

छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (25210 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (997)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

neelam sharma
Mera beby 1.3 years ki hai vo bhut patli hai uske liye main kya karu k vo thodi heldi ho jaye.
निशा: नीलम जी, बेबी पतली है लेकिन बेबी एक्टिब और स्वस्थ है तो कोई चिन्ता की बात नहीं है, कुछ बच्चे पतले ही रह्ते हैं, आप बेबी को ताजा खाना बना कर खिलाती रहें, बेबी की रोजाना बेबी ओइल से मसाज करें.
Koushal sharma
Graziee milee!
Singora per questa riceta
sadiya
Nisha ji
Mera beta 19 month ka hai har mahine main 15 din bimar rehta hai luzmotion and vamating khana bhi Nhi khata sirf dudh pita h doctor ko bataya but ki fayeda nahi doctor said dhudh band karo but phir o bhuka rehta h kuch nahi khat a pleas ki haal bataye
निशा: सादिया जी, बेबी को जो भी आप खायें, खाने में मसाला कम हो थोड़ा बेबी को भी अवश्य खिलायें, बेबी के हाथ में नमकीन या मीठे बिस्किट जो भी वह पसन्द करें दीजिये, उसके लिये नमक, हींग- जीरा वाला छोटा सा परांठा बनाकर खिलायें, बेबी को सोलिड फूड भी चाहिये होता है. अगर दूध डायजेस्ट नहीं होता है तब दूध कम दीजिये या फिर दूध को डायजैस्ट करने के लिये डा. से दबा लिखवायें. बेबी की सफाई का पूरा ध्यान रखें, बेबी के हाथ 2 घंटे में धुलवायें, और हाथ को मुंह में न रखने दें, बेबी खाना खाना सीख लेगा और स्वस्थ भी रहेगा.
Shubhangi
Meri beti 1 sal ki hui he 7 march ko wo milk nhi piti khana nhi khati ese chater pater de to khati khana or mikk fruits bhi to kya kre wait badhana he helth bhi
निशा: शुभांगी जी, बेबी को कुछ अपने हाथों से ताजा बनाकर खिलायें, बाहर के चटर पटर न दें, धीरे धीरे ये कम कर सकते हैं, फलों का पल्प, बनाना, पपाया, एपल कुछ भी खिला सकती हैं.
SEEMA MISHRA
Sir/Mam
Meri beti 10 mah ki hai wo kuch khati nahi hai lekin wo active rahti hai please use khane ke liye batayen.
निशा: सीमा जी, आप खाना खायें उसी समय बेबी को अपने खाने से रोटी या चावल बेबी के मुंह में डालती रहें, हर कम मसाले वाले खाने का टेस्ट बेबी को अवश्य करायें, बेबी पहले खाना मूंह से निकाल सकता है, बाद में धीरे धीरे खाना सीख जाता है.
annu sharma
Mam my is 2 and half months old, I can't feed him because I Hv brest appcess. And I m feeding sanchi milk.but he is vomiting so plz give me good suggestions for him
निशा: अन्नू जी, आप बेबी के लिये अमूल या लेक्टोजैन पाउडर बेबी मिल्क मेडीकल शोप से मगवा लीजिये, ये बेबी के लिये अच्छा है, मुझे उम्मीद है कि बेबी इसे डायजैस्ट कर पायेगा.
prachi sharma
Mera baby 9 mnths ka hai use kya khilana chiye jisse uski.health bane he is week and he dnt drink.mother feed kese health bnaye
निशा: प्राचीजी, बेबी के लिये आर्टीकल में अनेक खाने के बारे में सुझाया गया है, आप वह बेबी को ताजा बनाकर खिलायें, बेबी के हाथ में बिस्किट खाने के लिये देते रहें लेकिन ध्यान रखें कि बेबी जमीन से उठा कर न खाये.
Riya
Hii , nisha mam, kya ap bra sakte hai JB baby ko dat teeth aana chalu ho Jay to use shee jadya Na ho ya taklif jyada Na ho to kya Krna chaiye..
निशा: रिया जी, बेबी के हाथ हमेशा साफ रखें, ध्यान रहे कि बेबी चीजों को मुंह में न ले जायें, बेबी को घुटी देती रहें, और उसे ताजा ताजा खाना बनाकर खिलाती रहें, बेबी के दांत अच्छी तरह निकल आयेगे.
ram
9m ke bhace k liya letaring k upaya
aditya kumar biswal
Baby after 6 month food
SUMAN sharma
Hi nisha ji
Meri baby 13 months ki hai..
Kuchh bhithik se nhi khati..
Wait to Thik hai uska lekin khane ko le k pareshan hu..
Kya khilau Jo WO Mann se kha le!!!
निशा: सुमन जी, जो भी हल्के मसाले का खाना आप खाती है उसमें से बेबी को थोड़ा सा अवश्य खिलायें, बेबी के हाथ में खाने की चीजें, रोटी, परांठा या बिस्किट अवश्य दें, उसे तोड़कर फेकने दीजिये, बेबी खाना जल्दी ही सीख लेगी, और बेबी के खाने के बारे में अनेक सुझाव इस आर्टीकल में दिये है, इसे पढ़ें और बेबी को ताजा ताजा अपने हाथों से बनाकर खिलायें.
sumant Kumar
6 mahine ki baby ko kya khilai aur kya naa khilai plz bataiye
निशा: सुमन्त जी, आर्टीकल में बेबी के लिये अनेक तरह के खाने सुझाये गये हैं वह आप बेबी को ताजा ताजा बनाकर खिलायें, और बेबी को मिर्च और मसाले वाली चीजें बिलकुल न खिलायें, बेबी को बाजार के कोल्ड ड्रिंक बिलकुल न पिलायें. बेबी हैल्दी और खुश रहेगा.
abhishek jaiswal
Hello mmammam mera baby 7 month ka ho gaya hai. Lekin wo abhi tk Na to ghisakta hai or Na hi baithta hai.....
निशा: अभिशेक जी, बेबी को हमेशा को गोद में न रखें, उसे बैड पर या जमीन पर साफ कपड़े के ऊपर लिटायें, उसके आसपास रंगीन खिलोने रखें, बेबी की रोजाना बेबी ओयल से मसाज करें, उसे रोजाना टब में बिठाकर निहलायें, बेबी बहुत ही जल्दी पलटना और खिसकना शुरू कर देगा, तकियों के सहारे से 1-2 मिनिट बिठा सकते हैं, बेबी जल्दी ही सारी एक्टिवैटी शुरू कर देगा.
Priya
Hello nisha g ,
Mera bby 3.5 month ka hai usko kya keval milk hi dena chahiye aur kuch kar dens chahiye to kya dun aur kis month month se pls help
निशा: प्रिया जी, बेबी को 6 महिने के बाद सोलिड फूड देते हैं, अभी आप चाहें तो बेबी को मेश्ड बनाना, मेन्गो खिला सकती हैं.
shathaz
Meri beti 7 din ki hai,paila din dhoodh nahita isliye 2 time maine lactogen pilayi,abi o meri dhoodh 1 hour milk pigayi toh b uska bhook nahi mittha ..lactogen dhiyeto chup rahtiye koi muje meri dhoodh se baby ka pate bare muje solution dheo ...
निशा: Shathaz jI, आप अपने खाने में दूध और दूध से बनी हुई चीजें अधिक यूज करें, ड्राई फ्रूट से बनी हुई चीजें खायें, और बेबी को दिन में 7-8 बार दूध पिलायें, बेबी भूखी रहती हैं तब उसे लेक्टोजैन दूध पिलायें, और अगली बार आप उसे अपना दूध पिलायें, परेशान न हों कभी एसा होता है कि मां को कम दूध आता है और बेबी का पेट नही भर पाता, एसे में बेबी को बकरी का दूध या गाय का दूध या बेबी पाउडर मिल्क देते हैं.
Akanksharaj
Hii nisha g
Meri beti 9 month ki h bhut dubli h use teeth a rahe h or wo sardi khansi se pareshan h kuch khate v ni h plz help me...
निशा: Akanksharaj jI, सर्दी के लिये बेबी को 50 ग्राम दूध में एक पीपल कूट कर डालें, उबाल आने तक उबाल लीजिये, दूध को ठंडा होने के बाद 2-3 बार में बेबी को पिला दीजिये, इससे सर्दी ठीक हो जायेगी, हल्के हाथ से बेबी की नाक साफ करते रहें, अगर बेबी को नाक जमने के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही हो तो मैडीकल शोप से यूकेलिप्टस ओयल ले आयें और उसकी 2-3 बूंदें बेबी के तकिये पर डालें उससे उसकी नाक खुल जायेगी. बेबी की रोजाना ओलिव ओयल से मसाज करें, काटन के फुल स्लीव कपड़े और पाजामा पहना कर रखें. बेबी के हाथ हमेशा साफ रहें, बेबी बहुत जल्द ठीक हो जायेगी और बेबी को घर में ताजा बना कर कुछ खिलाती रहें, इस आर्टीकल में अनेक तरह के खाने बेबी के लिये सुझाये गये हैं.
Shahwaj khan
My boy two month and twelve days .... Use vometting ho rhi hai . 2-3 bar karta hai maa ka dhudh pilane ke bad,
So please tell me thank you.
निशा: शाहवाज जी, बेबी को दूध पिलाने के बाद कन्धे से लगाकर, एक हाथ से सिर की सपोर्ट में रखें और दूसरे हाथ से पीठ को सहलाती रहें, उसे वर्प आने तक एसा करती रहें, इसके बाद बेबी को गोद में लिटायें, पेट न दबने दें, बेबी उल्टी नहीं करेगा.
Lajwanti
1 year k baby ko chapati sabji khila sakty h kya mam.
निशा: लावन्ती जी, अवश्य खिलायें, लेकिन सब्जी में मसाले कम हों और दिन में 1-2 बार थोड़ी थोड़ी खिलायें, बेबी के लिये दलिया, खिचड़ी, सूजी की खीर, दाल चावल बनाकर थोड़ा खिलाती रहें, फ्रूट पल्प खिलायें, बेबी को हैल्दी रखना है.
niharika
Meri beti 4 month ki hai kya main abhi ise kuchh khila sakti hu?
निशा: निहारिका जी, बेबी को सोलिड फूड 6 महिने के बाद देते हैं, लेकिन मेन्गो पल्प और बनाना मैस्ड, पपया मेस्ड, ताजे फलों का जूस बेबी को आप दे सकती हैं.
naresh
1/2 old child ko mazza slice fruti deni chahiye plase help me
निशा: नरेश जी, आप बेबी को ये बाजार के ड्रिंकस न पिलायें तो बहुत अच्छा है, धन्यवाद.
h.n.nighukar
Aap ki to jankari bahut badiya he dhanevad.
kishor kumar
Thanku so much mam .... my baby is very good conditation .... in this time .... so very very very thanks mam...
निशा: kishorji I am very happy to read this comment.
Pooja agarwal
Aapki sari receipe padhi Hu. But mujhe janna h ki bacche ko kab se pani pilana chahiye nisha Ji. Main apni beti ko 5month se pani de rhi Hu kyuki kolkata main avi ghub garmi h. To kya main galat Hu.pls mujhe bataiye
निशा: पूजा जी, इतनी गरमी में बेबी को आप पानी दे सकती हैं आपने ठीक किया है लेकिन ध्यान रहे कि बेबी को सादा पानी न दें, आरोह वाटर दें, धन्यवाद और बेबी को प्यार.
sangeeta
Hi mam mera baby 4 month me chal rha hai mere dhudh ke siway koi dhudh nhi pita pahle July se mujhejob par jana h se as iya kya du dudh pina shuru kar de
निशा: संगीता जी, बेबी आपका दूध पी रहा है ये तो बहुत अच्छी बात है, लेकिन आप चाहती हैं कि जुलाई से बेबी बोटल से या छोटी प्याली से दूध पीये, उसके लिये जब आप बेबी को छोड़ कर जायेंगी तब वह अवश्य रोयेगा और ऊपर का दूध पीने में परेशान होगा, आप बेबी के हाथ में बिस्किट देना शुरू कर दीजिये, मेश्ड केला खिलाना शुरू कर दीजिये, केले में थोड़ा दूध मिला कर खिला सकती हैं, इसी तरह आम के मीठे पल्प में थोड़ा दूध और चीनी मिला कर खिला सकती हैं, थोड़ा थोड़ा दूध भी बेबी को बोटल या प्याली से पिलाती रहें, आपके ओफिस जाने पर बेबी जल्दी ही एडजैस्ट कर लेगा, परेशान न हों.
Manoj kumari
Thanks for good suggestions

निशा: मनोज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anchal Gupta
Meri baby 9 months ki hai mein pure usko diapers pehna k rakhti to wo harmful hai kya baby k liye
निशा: आंचल जी, इतनी गरमी में बेबी को पूरे दिन डायपर न पहनायें, ये अच्छा नहीं है.
Priya
Mam meri beti abhi 18 days ki hai usse cold.hai kaafi,,, muh se breath.karti hai kya karu uske.liye koi ghar ka nuksa batao mam plz
निशा : प्रिया जी, सरसों के तेल में लहसन और अजवायन डालकर पकायें और तेल छान कर बेबी के सिर और चैस्ट में लगायें, बेबी की नोज साफ करें, बेबी को काटन के कपड़े पूरी तरह पहना कर रखें, यूकेलिप्टिस ओयल मेडिकल सोप पर मिल जाता है, उसकी 2-4 बूंद बेबी के पास रखे तकिये पर डालें और बेबी को मां का दूध अवश्य पिलायें. फीवर होने पर डा. को दिखायें. बेबी जल्दी स्वस्थ हो जायेगा.
Mrs deepali singh
Mera 7month ka hai usko khane me kya dena chahye.
निशा: दीपाली जी प्लीज आप ये आर्टीकल पढ़ लीजिये, इसमें बेबी के लिये अनेक प्रकार रेसिपी सुझाये गये है, बेबी को ताजा खाना खिलायें ये बेबी की ग्रोथ और हैल्थ के लिये बहुत अच्छा होता है.
Laxmi
Hello mam
Mera beta 8th month Ka hai wo cereal, khichadi, daal, chawal Ka maand kuch bhi nhi khata par spicy sabji ya daal ho TOH khata hai
Aap bataiye mai usko kis tarha Ka food du...
निशा: लक्ष्मी जी, बेबी को अधिक मसाले न खिलायें,कोई भी ज्यादा मसाले से बना खाना बेबी के मुंह में न डालें, अभी बेबी बहुत ही नाजुक है उसे नमक और घी डालकर खाने को स्वादिष्ट बनाकर खिलायें,बेबी अवश्य खायेगा.
kishor kumar
Hi Mama,
Mera Baby Six month ka hai , or today mid night se Lose motion And fiver Vi hai mujhe kuch samajh mein nh aa raha hai ,, kya hua hai so please help me mama...
निशा: किशोर जी, मुझे दुख है कि मैं आपके कमेन्ट का रिप्लाई देर से दे पा रही हूँ. प्लीज बेबी को तुरन्त डा. को दिखायें, ORS का घोल पिलायें, केला मैश करके खिलायें, मां का दूध बेबी को पिलाती रहें, बेबी की सफाई का पूरा ध्यान रखें, बेबी के हाथ हमेशा साफ रहें.