पोहा – Poha Recipe – How To Make Poha – How To Prepare Poha Recipe

पोहा (Pohe) अधिकतर मालवा और भोपाल के आस पास के इलाके में बेहद पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है. इसकी खूबी है कि यह बहुत ही कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. इसे बनाने में तेल की मात्रा बहुत कम प्रयोग होती है. यह कम तेल और कम समय में बनने वाला नाश्ता खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और हैल्दी होता है, जब भी कुछ तुरत फुरत नाश्ता बनाना हो तो आप पोहा बनाईये. सभी को अवश्य पसंद आयेगा.
Read this recipe in English - Poha Recipe – How To Make Poha

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha
- पोहे -150 ग्राम (2 1/2 कप) beaten rice or Flattened rice
- चीनी - 1 चम्मच
- नमक स्वादानुसार (3/4छोटी चम्मच)
- तेल - 1-2 टेबल स्पून
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 6-7
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च -1 -2
- मटर के दाने या मूंगफली के दाने - 1 -2 टेबल स्पून
- नींबू -एक
- हरा धनिया - एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- किशमिश - 20 - 25 (यदि आप चाहें)
- बेसन के पतले सेब- एक छोटी प्याली
How To Make Poha
पोहा साफ कर लीजिये. पोहे को थाली में डालिये और इसमें पानी डाल कर पानी को तुरन्त निकाल दीजिये जैसे कि पोहे को धो रहे हैं, या पोहे को छलनी में लेकर, पोहे के ऊपर से एक बड़ा प्याला पानी डाल दीजिये, सारा पानी निकलने के बाद. भीगे हुये पोहे में एक चम्मच चीनी एवं नमक मिला कर 15 मिनिट के लिये फरैरा करने के लिये रख दीजिये.
हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये. हरी मटर के दाने निकाल लीजिये, और हरा धनियाँ बारीक काट कर तैयार कर लीजिये. एक प्याले में बेसन के बीकानेरी पतले सेव रख लीजिये. एक प्याले में तले हुये मूंगफली के दाने भी हो तो वह भी पोहा के ऊपर डाले जा सकते हैं.

कढा़ई को गैस पर रखे़ और उसमें तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर राई के दाने डालिये, दाने कढ़कढाहट के साथ भुनने लगेंगे, करी पत्ता डाल दीजिये, इसमें कटे हुये मिर्च और हल्दी पाउडर डालिये, मटर के दाने भी इस तेल में डाल कर भून लीजिये, इस मसाले में भीगा हुआ पोहा और किशमिश डाल कर, पोहे पर हल्दी की कोटिंग अच्छी तरह आने तक मिला दीजिये, आग बन्द कर दीजिये और नीबू का रस और कतरा हुआ आधा हरा धनियां मिला दीजिये. लीजिये स्वादिष्ट पोहा बनकर तैयार है़.
पोहा को प्याले में निकाल लीजिये. ऊपर से हरा धनियाँ डाल कर सजा दीजिये. अलग से प्याले में बीकानेरी सेव रखिये. पोहा प्लेट में डालिये, ऊपर से बीकानेरी सेव डाल कर परोसिये और खाइये.
सुझाव: कांदा पोहा के लिये 1 प्याज बारीक काट लीजिये और कटी प्याज पोहा के ऊपर डाल कर परोसिये.
Poha Recipe video
कमेंट (236)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
mai yeh puchna chahti hu ki jab b mai poha banati hu vo khila khila nai banta. vo bahut chipa hua sa gol gol bolls se ban jati h.. aisa kyu hota h
.
निशा: पल्लवी जी, पोहा में पानी डालकर मत रखिये, पोहे में पानी डालिये और जल्दी से निकाल दीजिये अब नमक और चीनी मिला कर रख दीजिये, 5 मिनिट बाद चमच्च से चला दीजिये, 15 मिनिट बाद पोहा बनाइये, बहुत अच्छा पोहा बनेगा.
निशा: सूधीर जी, मेहनत से कोई भी काम किया जाय अवश्य चलता है.
निशा: दिक्षा जी, पनीर की कई तरह की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है.
निशा: दिव्या, बहुत बहुत धन्यवाद.
What to do???
निशा: श्वेता, पोहा को पानी से वास करना है, पानी तुरन्त निकाल दें, नमक और चीनी डालकर चमचे से चला कर मिला दें, और 15-20 मिनिट बाद बनायें पोहा अच्छे बनेंगे.
निशा: पोहा, पके हुये चावल को चपटा करके सुखा कर बनता है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: जगदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aur ek Quaker poha bhi bazar mein uplobdh hai kya wo lena thik rehga,
mein apne baby ko yeh lunch mein pack kerke bhejna chati hon toh pls bataye us samay tak yeh thik rahega kahne mein
i like all the dishes by you.
apne poha patla liya hai yaa mota?
निशा: समीक्षा, ये पतला पोहा है, पोहा बनाने के लिये पतला पोहा ही अच्छा होता है.
please oil free poha ki recipie bhi bataiye na .
waiting for reply
निशा: कनु, पोहा में सरसों के दाने को तड़काने के लिये 1 छोटी चम्मच तेल डालने की आवश्यकता है, इतना तेल तो यूज किया जा सकता है.
निशा: सोनिया, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya pohe me chini dalna zaroori hai???
निशा: सुमन, चीनी डालने से पोहा का स्वाद बहुत अच्छा आता है.