पोहा – Poha Recipe – How To Make Poha – How To Prepare Poha Recipe

पोहा (Pohe) अधिकतर मालवा और भोपाल के आस पास के इलाके में बेहद पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है. इसकी खूबी है कि यह बहुत ही कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. इसे बनाने में तेल की मात्रा बहुत कम प्रयोग होती है. यह कम तेल और कम समय में बनने वाला नाश्ता खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और हैल्दी होता है, जब भी कुछ तुरत फुरत नाश्ता बनाना हो तो आप पोहा बनाईये. सभी को अवश्य पसंद आयेगा.
Read this recipe in English - Poha Recipe – How To Make Poha

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha
- पोहे -150 ग्राम (2 1/2 कप) beaten rice or Flattened rice
- चीनी - 1 चम्मच
- नमक स्वादानुसार (3/4छोटी चम्मच)
- तेल - 1-2 टेबल स्पून
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 6-7
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च -1 -2
- मटर के दाने या मूंगफली के दाने - 1 -2 टेबल स्पून
- नींबू -एक
- हरा धनिया - एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- किशमिश - 20 - 25 (यदि आप चाहें)
- बेसन के पतले सेब- एक छोटी प्याली
How To Make Poha
पोहा साफ कर लीजिये. पोहे को थाली में डालिये और इसमें पानी डाल कर पानी को तुरन्त निकाल दीजिये जैसे कि पोहे को धो रहे हैं, या पोहे को छलनी में लेकर, पोहे के ऊपर से एक बड़ा प्याला पानी डाल दीजिये, सारा पानी निकलने के बाद. भीगे हुये पोहे में एक चम्मच चीनी एवं नमक मिला कर 15 मिनिट के लिये फरैरा करने के लिये रख दीजिये.
हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये. हरी मटर के दाने निकाल लीजिये, और हरा धनियाँ बारीक काट कर तैयार कर लीजिये. एक प्याले में बेसन के बीकानेरी पतले सेव रख लीजिये. एक प्याले में तले हुये मूंगफली के दाने भी हो तो वह भी पोहा के ऊपर डाले जा सकते हैं.

कढा़ई को गैस पर रखे़ और उसमें तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर राई के दाने डालिये, दाने कढ़कढाहट के साथ भुनने लगेंगे, करी पत्ता डाल दीजिये, इसमें कटे हुये मिर्च और हल्दी पाउडर डालिये, मटर के दाने भी इस तेल में डाल कर भून लीजिये, इस मसाले में भीगा हुआ पोहा और किशमिश डाल कर, पोहे पर हल्दी की कोटिंग अच्छी तरह आने तक मिला दीजिये, आग बन्द कर दीजिये और नीबू का रस और कतरा हुआ आधा हरा धनियां मिला दीजिये. लीजिये स्वादिष्ट पोहा बनकर तैयार है़.
पोहा को प्याले में निकाल लीजिये. ऊपर से हरा धनियाँ डाल कर सजा दीजिये. अलग से प्याले में बीकानेरी सेव रखिये. पोहा प्लेट में डालिये, ऊपर से बीकानेरी सेव डाल कर परोसिये और खाइये.
सुझाव: कांदा पोहा के लिये 1 प्याज बारीक काट लीजिये और कटी प्याज पोहा के ऊपर डाल कर परोसिये.
Poha Recipe video
कमेंट (236)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
your receipes saves my and my family's life, i have no judgement power in kitchen makes it very hard to follow a receipe online, especially with the work "salt to taste", your receipes have precise measurement of salt that saves my life and it helps me a lot to follow when i prepare items, thanks a lot, god bless you and family:)
निशा: सीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: देवेन्द्र जी, मैं कोई कोर्स नहीं कराती. मेरा सारा काम मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर ही आप देख सकते हैं, जो आप कभी भी किसी भी समय देख सकते हैं.
निशा: तेजराम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विशाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रमाकांत जी, पोहा इसी प्रकार बनाया जाता है लेकिन पोहे को अधिक समय तक गरम रखने के लिए उसके नीचे पानी से भरा बरतन रखा जाता है, और नीबू, बारीक सेव, हरा धनियां और जो प्याज खाते हैं उन्हैं बारीक कटी प्याज डालकर देते हैं.
निशा: नर्गिस जी, पोहा में नींबू का रस से स्वाद अधिक अच्छा आता है, लेकिन आप चाहे तो अमचूर पाउडर थोड़ा सा डाल दें, ये बिना नीबू के भी अच्छा बन जाता है.
निशा: नीलम जी, पोहा इसी तरह बनाया जाता है, पोहे को बनाकर पानी भरे बर्तन जिसमें भाप बन रही हो उस पर रख लिया जाता है, ताकि पोहा गरम और मुलायम रहता है, और आपको हर समय गरम और नरम पोहा बाजार में मिल जाता है.
i am your big fan and follower
please mam aap mujhe bataye aalu poha steam method se kaise banate hai
निशा: स्म्रति जी, तेल गरम करके, राई तड़कने के बाद आलू बारीक काट कर तेल में डाल कर नरम होने तक पकायें, और हल्दी डालकर बिलकुल इसी तरह पोहा बनायें और बनने के बाद, पोहे की कढ़ाई को गरम पानी भरे बर्तन के ऊपर रख दीजिये, नीचे हल्की सी आग जला दीजिये, पोहा गरम और नरम रहेंगे.
निशा: नीति जी, धन्यवाद.
निशा: विवेक जी, धन्यवाद.
निशा: सुनील जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Mai apki bata kafi recipes bana chuki hu .sabhi ko pasnd aai..
Thank u.your too good.thank u again.
निशा: मनी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: चमन जी, पोहा मीडियम मोटा वाला लीजिये, साफ कीजिये, पानी डालकर धो लीजिये, और पानी तुरन्त निकाल दीजिये, नमक चीनी मिलाकर, 15 मिनिट फरैरा कर लीजिए, पोहा खिले खिले बनेंगे, इसके लिये आप वीडियो देखें, आप बहुत अच्छे पोहे बनायेंगे.
निशा: सा़क्षी जी, सुझाव के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, मुझे प्याज के बिना सब्जी बनाना अच्छा लगता है.
निशा: तनवीर जी, 2-3 लोगों के लिए पर्याप्त है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.