पोहा – Poha Recipe – How To Make Poha – How To Prepare Poha Recipe

पोहा (Pohe) अधिकतर मालवा और भोपाल के आस पास के इलाके में बेहद पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है. इसकी खूबी है कि यह बहुत ही कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. इसे बनाने में तेल की मात्रा बहुत कम प्रयोग होती है. यह कम तेल और कम समय में बनने वाला नाश्ता खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और हैल्दी होता है, जब भी कुछ तुरत फुरत नाश्ता बनाना हो तो आप पोहा बनाईये. सभी को अवश्य पसंद आयेगा.
Read this recipe in English - Poha Recipe – How To Make Poha

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha
- पोहे -150 ग्राम (2 1/2 कप) beaten rice or Flattened rice
- चीनी - 1 चम्मच
- नमक स्वादानुसार (3/4छोटी चम्मच)
- तेल - 1-2 टेबल स्पून
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 6-7
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च -1 -2
- मटर के दाने या मूंगफली के दाने - 1 -2 टेबल स्पून
- नींबू -एक
- हरा धनिया - एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- किशमिश - 20 - 25 (यदि आप चाहें)
- बेसन के पतले सेब- एक छोटी प्याली
How To Make Poha
पोहा साफ कर लीजिये. पोहे को थाली में डालिये और इसमें पानी डाल कर पानी को तुरन्त निकाल दीजिये जैसे कि पोहे को धो रहे हैं, या पोहे को छलनी में लेकर, पोहे के ऊपर से एक बड़ा प्याला पानी डाल दीजिये, सारा पानी निकलने के बाद. भीगे हुये पोहे में एक चम्मच चीनी एवं नमक मिला कर 15 मिनिट के लिये फरैरा करने के लिये रख दीजिये.
हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये. हरी मटर के दाने निकाल लीजिये, और हरा धनियाँ बारीक काट कर तैयार कर लीजिये. एक प्याले में बेसन के बीकानेरी पतले सेव रख लीजिये. एक प्याले में तले हुये मूंगफली के दाने भी हो तो वह भी पोहा के ऊपर डाले जा सकते हैं.

कढा़ई को गैस पर रखे़ और उसमें तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर राई के दाने डालिये, दाने कढ़कढाहट के साथ भुनने लगेंगे, करी पत्ता डाल दीजिये, इसमें कटे हुये मिर्च और हल्दी पाउडर डालिये, मटर के दाने भी इस तेल में डाल कर भून लीजिये, इस मसाले में भीगा हुआ पोहा और किशमिश डाल कर, पोहे पर हल्दी की कोटिंग अच्छी तरह आने तक मिला दीजिये, आग बन्द कर दीजिये और नीबू का रस और कतरा हुआ आधा हरा धनियां मिला दीजिये. लीजिये स्वादिष्ट पोहा बनकर तैयार है़.
पोहा को प्याले में निकाल लीजिये. ऊपर से हरा धनियाँ डाल कर सजा दीजिये. अलग से प्याले में बीकानेरी सेव रखिये. पोहा प्लेट में डालिये, ऊपर से बीकानेरी सेव डाल कर परोसिये और खाइये.
सुझाव: कांदा पोहा के लिये 1 प्याज बारीक काट लीजिये और कटी प्याज पोहा के ऊपर डाल कर परोसिये.
Poha Recipe video
कमेंट (236)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
THANK YOU SO MAUCH
निशा: आप जरूर बना लेंगी, रेसिपी के अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.
निशा: जी बिल्कुल आप इसे ऎसे भी बना सकते हैं.
निशा: नीलम जी, आप मेरी वेबसाईट और यू ट्यूब चैनल से मेरी रेसिपी सीख सकती हैं.
निशा: आप अपने स्वादानुसार लाल मिर्च का इस्तेमाल पोहा में कर सकते हैं.
Poha kya kachche aur pakke chawal ko mila kar banta hai
निशा: रेनू जी, चावल को उबाल कर, फ्लेट करके उन्हैं सुखा कर बनाया जाता है, ये स्पेशल मशीनो से बनता है. इसे बाजार पैक और खुला दोंनो तरह खरीदा जा सकता है, और पोहे को बहुत जल्दी नाश्ते के लिये बनाया जा सकता है.
Poha alag alag nahi hotah farera .....wo chipak jate h ...aisa kyo hota h ...aur colour bi nahi aata ...h
निशा: नेतराम जी, पोहा बनाने के लिये पोहे को थाली या डोंगे में निकालें, और धोते हुये पानी उससे तुरन्त निकाल दीजिये, चीनी और नमक डालकर मिलायें और रख दीजिये, 5-6 मिनिट के बाद चमचे से चला कर उन्हैं अलग अलग कर दीजिये, 10 मिनिट के बाद दिये हुये तरीके से बनाइये, पोहा एकदम खिले खिले बनते हैं.
Pohe me konsi commpany acchi h
MAM, Mere dwara bnaya gya poha accha banta hai but kuch time bad hi sukh jata hai aur oil ki small aati hai pls help me
निशा: अंकित जी, पोहा खुला छोड़ने पर जल्दी सूखता है, इसे आप ढककर रखें, और ओइल जो आप यूज कर रहें उसे बदल कर देख सकते हैं.
its really very very very helpfull.
2-3 table spun ka kya matlab h plz answer me
निशा: विनय जी, टेबल स्पून मीन्स है, स्पून जो टेबल पर सर्व करने के लिये यूज होती है, इससे नापकर कोई भी चीज ले रहे हैं, 2 स्पून भर कर लिया तो कहेंगे 2 टेबल स्पून है, और 3 टेबल स्पून लेंगे, और 2 या 3 टेबल स्पून ले सकते हैं, ये मेजरमेन्ट है.
Kya poha ko bachcho k lunch box me pack krk dene pa kharab ho jayega?
निशा: स्मिता जी, लन्च बोक्स में पोहा दिया जा सकता है, लेकिन एकदम गरम पोहा लन्च बोक्स में न भरे, पोहे को थोड़ा ठंडा होने दीजिये और अब पैक कीजिये, पोहा बिलकुल खराब नहीं होता.
It's so simple to learn how to make a racipi very dood thanks.
I will try this receipe/preparation on Sunday., Hope the taste I am searching for will meet I will share it later on...
Mam me jab poha banate hu to vo tite bante aapne kaha ache se bhigeo pr jada bhigone se vo tute jate h or market me jo poha milte vo to kafi time tak ache narm rahete pr me jab banit hu to vo 10 minut bad me sukh kr tiye ho jateh plz batiye
निशा: मंजू जी पोहा रेसिपी बहुत जी जल्दी और आसानी से बनने वाली रेसिपी है, पोहे को छलनी में डालकर धो सकते हैं, या पोहे को थाली में डालें और 1 बड़ा प्याला पानी डाल दीजिये, थाली को तिरछा करके, अतिरिक्त पानी को निकाल दीजिये. पोहा में नमक और चीनी मिलायें और 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये, बीच में एक बार पोहा को चमचे से चला कर ऊपर नीचे कर दीजिये, प्लीज रेसिपी का वीडियो देखिये, और ट्राई कीजिये आप बहुत अच्छा पोहा बनायेंगी.
Hello....nisha ji
Me ghar me kabhi kabhi poha banati hu pr mix krte time poha apas me chipak jate h.or tut jate h...me is tarha se zarur try karungi thank u....
Hello Nisha ji
Aapki batai hui sari receipe Bahutu achhi hoti hai.mein Basen ke laddu banati hoon woh yello color Ka nahi banta kya keru.
Hii.......bahut recepi hai .........
My very much blessing to this site, wish to progress more and more.
निशा: विजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mere ghar main moongfali or matar kisi ko jyada pasand nhi h toh kya inke bina bhi pohe bnn sakte h agr bna sakte h toh pls mri id prr kya aap recepie bhej skti h ......plz plz plz..
निशा: गौरव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिशु जी, सब्जियों को हल्का सा तेल में भूनते हैं, उन्हैं थोड़ा सा नरम लेकिन क्रन्ची रखा जाता है.
very helpful
आपकी दी हुई विधि के अनुसार कईबार पोहा बनाये मगरस्वाद बैसा नही आता जैसा पोहा मार्केट के पोहा मै होता है. समझ नही आता कि क्या करू?
निशा: हिवराज जी, प्लीज आप घर में पोहा बनाते हैं और बाजार से पोहा लेकर खाते हैं, उसके स्वाद में क्या फर्क है, उसे समझते हुये कि मिठास अगर घर के पोहे में कम है तो थोड़ी शुगर ज्यादा कर सकते हैं या कुछ अलग बात है, आप कोशिश करेंगे तो बहुत जल्दी आप उस स्वाद तक पहुंच जायेंगे.