पोहा – Poha Recipe – How To Make Poha – How To Prepare Poha Recipe

पोहा (Pohe) अधिकतर मालवा और भोपाल के आस पास के इलाके में बेहद पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है. इसकी खूबी है कि यह बहुत ही कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. इसे बनाने में तेल की मात्रा बहुत कम प्रयोग होती है. यह कम तेल और कम समय में बनने वाला नाश्ता खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और हैल्दी होता है, जब भी कुछ तुरत फुरत नाश्ता बनाना हो तो आप पोहा बनाईये. सभी को अवश्य पसंद आयेगा.
Read this recipe in English - Poha Recipe – How To Make Poha

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha
- पोहे -150 ग्राम (2 1/2 कप) beaten rice or Flattened rice
- चीनी - 1 चम्मच
- नमक स्वादानुसार (3/4छोटी चम्मच)
- तेल - 1-2 टेबल स्पून
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 6-7
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च -1 -2
- मटर के दाने या मूंगफली के दाने - 1 -2 टेबल स्पून
- नींबू -एक
- हरा धनिया - एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- किशमिश - 20 - 25 (यदि आप चाहें)
- बेसन के पतले सेब- एक छोटी प्याली
How To Make Poha
पोहा साफ कर लीजिये. पोहे को थाली में डालिये और इसमें पानी डाल कर पानी को तुरन्त निकाल दीजिये जैसे कि पोहे को धो रहे हैं, या पोहे को छलनी में लेकर, पोहे के ऊपर से एक बड़ा प्याला पानी डाल दीजिये, सारा पानी निकलने के बाद. भीगे हुये पोहे में एक चम्मच चीनी एवं नमक मिला कर 15 मिनिट के लिये फरैरा करने के लिये रख दीजिये.
हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये. हरी मटर के दाने निकाल लीजिये, और हरा धनियाँ बारीक काट कर तैयार कर लीजिये. एक प्याले में बेसन के बीकानेरी पतले सेव रख लीजिये. एक प्याले में तले हुये मूंगफली के दाने भी हो तो वह भी पोहा के ऊपर डाले जा सकते हैं.

कढा़ई को गैस पर रखे़ और उसमें तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर राई के दाने डालिये, दाने कढ़कढाहट के साथ भुनने लगेंगे, करी पत्ता डाल दीजिये, इसमें कटे हुये मिर्च और हल्दी पाउडर डालिये, मटर के दाने भी इस तेल में डाल कर भून लीजिये, इस मसाले में भीगा हुआ पोहा और किशमिश डाल कर, पोहे पर हल्दी की कोटिंग अच्छी तरह आने तक मिला दीजिये, आग बन्द कर दीजिये और नीबू का रस और कतरा हुआ आधा हरा धनियां मिला दीजिये. लीजिये स्वादिष्ट पोहा बनकर तैयार है़.
पोहा को प्याले में निकाल लीजिये. ऊपर से हरा धनियाँ डाल कर सजा दीजिये. अलग से प्याले में बीकानेरी सेव रखिये. पोहा प्लेट में डालिये, ऊपर से बीकानेरी सेव डाल कर परोसिये और खाइये.
सुझाव: कांदा पोहा के लिये 1 प्याज बारीक काट लीजिये और कटी प्याज पोहा के ऊपर डाल कर परोसिये.
Poha Recipe video
कमेंट (236)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: महेश जी, पोहा में बहुत ही कम तेल लगता है, लेकिन सरसों के दाने भूनने के लिये 1 चम्मच तेल तो डालना ही होगा.
निशा: वैशाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: नितिन जी, डाल सकते हैं.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya chwida ko hi poha kaha jata hai ? Eastern U. P / Bihar me poha ka mtlb (-chiwda ke-) special recipe se samjha jata hai kewal chiwada/chiwra se nani ??
Kya 'Chwida-Matar' bananae ki vidhi 'poha' se alag hai ? Kripya detail batayein.
निशा: जी हां इसे चिड़वा भी कहा जाता है.
निशा: चंचल जी इसे हम कह सकते हैं कम तेल में पका हुआ हैल्दी खाना.
निशा: प्रतिभा जी, पोहा भोपाल और इन्दौर में बाजार में मिलता है, लेकिन इसमें थोड़ा सा ओयल यूज होता है, ओयल में मस्टर्ड सीड तड़काते हैं, और पोहा को फ्राइ कर लेते हैं.
निशा: सुप्रिया जी, कुछ स्थानों में इसे चूरा भी कहा जाता है.
निशा: मदन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: Sandhya, thank you so much for your love and affection.
निशा: संजय जी, पोहा बनाकर चावल के पुलाव के तरह खाये जाते हैं.
निहा: हरी जी, पोहा ट्रेडिशनली राई डालकर बनाते हैं, लेकि,ा आप राई नहीं यूज करते तब जीरा के साथ बना सकते हैं.
निशा: संगीता जी, आप न डालना चाहें तो नहीं डालें.
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I liked poha recipe
निशा: खुश्बु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रेमराज जी, ये हमने 150 ग्राम पोहा बनाया है, आप सारे इन्ग्रीडियेन्ट 6-7 गुना करके ले लीजिये. आप अवश्य ही अच्छे पोहा बना लेंगे.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
पोहा चावल के आलावा किसे बना सकते है
Reply Fast
निशा: पोहा बनाने की विधि ध्यान से पढे़ आप अच्छे से बना सकेंगे.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लकी जी, वे पोहा को पहले बनाते हैं और बाद गरम पानी के ऊपर रखकर उसे गरम रखते हैं.
निशा: रेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, आप रेसिपी और विडियो को अच्छे से देखें ओर उसके अनुरूप बनाने की कोशिश कीजिए. आप अवश्य ही अच्छा पोहा बनाएंगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अजय जी. मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर आपको पोहा से संबंधित कई सारी रेसपी मिल जाएंगी, धन्यवाद.