पोहा – Poha Recipe – How To Make Poha – How To Prepare Poha Recipe

पोहा (Pohe) अधिकतर मालवा और भोपाल के आस पास के इलाके में बेहद पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है. इसकी खूबी है कि यह बहुत ही कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. इसे बनाने में तेल की मात्रा बहुत कम प्रयोग होती है. यह कम तेल और कम समय में बनने वाला नाश्ता खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और हैल्दी होता है, जब भी कुछ तुरत फुरत नाश्ता बनाना हो तो आप पोहा बनाईये. सभी को अवश्य पसंद आयेगा.
Read this recipe in English - Poha Recipe – How To Make Poha

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha
- पोहे -150 ग्राम (2 1/2 कप) beaten rice or Flattened rice
- चीनी - 1 चम्मच
- नमक स्वादानुसार (3/4छोटी चम्मच)
- तेल - 1-2 टेबल स्पून
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 6-7
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च -1 -2
- मटर के दाने या मूंगफली के दाने - 1 -2 टेबल स्पून
- नींबू -एक
- हरा धनिया - एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- किशमिश - 20 - 25 (यदि आप चाहें)
- बेसन के पतले सेब- एक छोटी प्याली
How To Make Poha
पोहा साफ कर लीजिये. पोहे को थाली में डालिये और इसमें पानी डाल कर पानी को तुरन्त निकाल दीजिये जैसे कि पोहे को धो रहे हैं, या पोहे को छलनी में लेकर, पोहे के ऊपर से एक बड़ा प्याला पानी डाल दीजिये, सारा पानी निकलने के बाद. भीगे हुये पोहे में एक चम्मच चीनी एवं नमक मिला कर 15 मिनिट के लिये फरैरा करने के लिये रख दीजिये.
हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये. हरी मटर के दाने निकाल लीजिये, और हरा धनियाँ बारीक काट कर तैयार कर लीजिये. एक प्याले में बेसन के बीकानेरी पतले सेव रख लीजिये. एक प्याले में तले हुये मूंगफली के दाने भी हो तो वह भी पोहा के ऊपर डाले जा सकते हैं.

कढा़ई को गैस पर रखे़ और उसमें तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर राई के दाने डालिये, दाने कढ़कढाहट के साथ भुनने लगेंगे, करी पत्ता डाल दीजिये, इसमें कटे हुये मिर्च और हल्दी पाउडर डालिये, मटर के दाने भी इस तेल में डाल कर भून लीजिये, इस मसाले में भीगा हुआ पोहा और किशमिश डाल कर, पोहे पर हल्दी की कोटिंग अच्छी तरह आने तक मिला दीजिये, आग बन्द कर दीजिये और नीबू का रस और कतरा हुआ आधा हरा धनियां मिला दीजिये. लीजिये स्वादिष्ट पोहा बनकर तैयार है़.
पोहा को प्याले में निकाल लीजिये. ऊपर से हरा धनियाँ डाल कर सजा दीजिये. अलग से प्याले में बीकानेरी सेव रखिये. पोहा प्लेट में डालिये, ऊपर से बीकानेरी सेव डाल कर परोसिये और खाइये.
सुझाव: कांदा पोहा के लिये 1 प्याज बारीक काट लीजिये और कटी प्याज पोहा के ऊपर डाल कर परोसिये.
Poha Recipe video
कमेंट (236)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जिया जी हां चिवड़ा को ही पोहा बोालते हैं.
निशा: रूबी जी, मटर को उबालने की आवश्यकता नहीं हैं, वह तो तेल में ही हल्की सी कुक कर लेते हैं.
निशा: इंदू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mujhe a bataye ki steam se poha kese pakayajata hai aur iski puri bidhi bataye plz.....i wait thanks
Poha khane ke bat... Sub bolte hai
Kay bat hai ....me ko bhi banana
cekao
Thanku ....
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आदिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
For taste change I added onion at first to oil and fried them before adding poha...
निशा: सरत जी, बहुत बहुत धन्यवाद
poha to heart patiant
निशा: हरीम जी, पोहा हर्ट पेसेन्ट को दिया जा सकता है, ये तो बहुत ही कम फैट वाला खाना है.
Poha is called 'Bajil' in Tulu. A humble breakfast item, we add cocunut and jaggery with a little seasoning occasionally. As a child,I loved to add tea into it and slurp it up....desi delights!!!
निशा: मलाइका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
regard
narendra
निशा: मोहित जी, छैना के लिये गाय का या ताजा भैंस का या अमूल का फुल क्रीम दूध ले लीजिये, मिलाबटी दूध से बना छैना अच्छा नहीं बनता है, प्लीज वीडियो को ध्यान से देखिये कि छैना किस तरह बनाया है, थो़ड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जाती है.
निशा: साधना जी, अवश्य बनाइये, पोहा स्वाद में अच्छा लगता है, पौष्टिक है और बहुत जल्दी बन जाता है.
निशा: प्रदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लक्ष्मी जी, तेल में राई डाल कर तड़काइये और अब पतला पतला कटा हुआ प्याज डालिये हल्का सा भूनिये, अब सारे मसाले बिलकुल इसी तरह डालकर पोहा बना लीजिये.
Hum sabzi ka poha kayse bana sakte hai kya aap bata sakti hai
निशा: प्रियंका जी, मटर, बीन्स, आलू छोटा काट लीजिये, पहले तेल में सब्जियौं को क्रन्ची होने तक भून कर निकाल लीजिये, इसके बाद जिस तरह से पोहा बनाते हैं उसी तरह बना लीजिये, और सब्जी मिक्स कर दीजिये.
निशा: नेहा, आप पोहे को बिना चीनी डाले चटपता बना सकती हैं,कभी कभी चटपटा खाना भी चाहिये, और पोहे को चीनी और कम मसाले जिस तरह का बनाया है कभी उस तरह का बनाइये, ये खट्टा मीठा पोहा कम मसाले का बहुत अच्छा लगता है.
I have made the poha
it was very good in the taste.
Thank you very much
निशा: रिशभ, बहुत बहुत धन्यवाद.
Poha ko gila krke chini aur namak daalne se vh fry to achhi se hogi na....
निशा: अल्का, पोहा को गीला करके फ्राइ नहीं किया जाता है, उसे सूखा जी फ्राइ करते हैं.
निशा: लोकेश जी, मंचूरियन की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर मंचूरियन लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: हरिश जी, कढ़ाई में तेल डालकर गरम होने के बाद कलछी से तेल को कढ़ाई में चारों और लगा दीजिये, और पोहा डालकर लगातार कलछी को कढ़ाई के तले तक ले जाते हुये चलाइये, कढ़ाई में पोहा नहीं चिपकेगा.
hope u will be doing fine .... mam i have made aalooo paratha in the morning according to ur receipe for that.. it was nice but it become quite hard after some time i dont know why ..? i followed ur full instruction tell me why it happen so
thank u
निशा: अंजू जी, आलू स्टफ्ट परांठे तो बाद में और मुलायम हो जाते हैं, लगता है स्टफिंग कम डाली गई है और परांठा धींमी आग पर देर तक सेका गया है, आप बनाती रहें, परांठे अपने आप ही अच्छे बनने लगेंगे, धन्यवाद.
निशा: आफरीन जी, वेबसाइट पर बहुत सारी ब्रेक फास्ट रेसिपी हैं, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.