पोहा – Poha Recipe – How To Make Poha – How To Prepare Poha Recipe

पोहा (Pohe) अधिकतर मालवा और भोपाल के आस पास के इलाके में बेहद पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है. इसकी खूबी है कि यह बहुत ही कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. इसे बनाने में तेल की मात्रा बहुत कम प्रयोग होती है. यह कम तेल और कम समय में बनने वाला नाश्ता खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और हैल्दी होता है, जब भी कुछ तुरत फुरत नाश्ता बनाना हो तो आप पोहा बनाईये. सभी को अवश्य पसंद आयेगा.
Read this recipe in English - Poha Recipe – How To Make Poha

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha
- पोहे -150 ग्राम (2 1/2 कप) beaten rice or Flattened rice
- चीनी - 1 चम्मच
- नमक स्वादानुसार (3/4छोटी चम्मच)
- तेल - 1-2 टेबल स्पून
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 6-7
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च -1 -2
- मटर के दाने या मूंगफली के दाने - 1 -2 टेबल स्पून
- नींबू -एक
- हरा धनिया - एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- किशमिश - 20 - 25 (यदि आप चाहें)
- बेसन के पतले सेब- एक छोटी प्याली
How To Make Poha
पोहा साफ कर लीजिये. पोहे को थाली में डालिये और इसमें पानी डाल कर पानी को तुरन्त निकाल दीजिये जैसे कि पोहे को धो रहे हैं, या पोहे को छलनी में लेकर, पोहे के ऊपर से एक बड़ा प्याला पानी डाल दीजिये, सारा पानी निकलने के बाद. भीगे हुये पोहे में एक चम्मच चीनी एवं नमक मिला कर 15 मिनिट के लिये फरैरा करने के लिये रख दीजिये.
हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये. हरी मटर के दाने निकाल लीजिये, और हरा धनियाँ बारीक काट कर तैयार कर लीजिये. एक प्याले में बेसन के बीकानेरी पतले सेव रख लीजिये. एक प्याले में तले हुये मूंगफली के दाने भी हो तो वह भी पोहा के ऊपर डाले जा सकते हैं.

कढा़ई को गैस पर रखे़ और उसमें तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर राई के दाने डालिये, दाने कढ़कढाहट के साथ भुनने लगेंगे, करी पत्ता डाल दीजिये, इसमें कटे हुये मिर्च और हल्दी पाउडर डालिये, मटर के दाने भी इस तेल में डाल कर भून लीजिये, इस मसाले में भीगा हुआ पोहा और किशमिश डाल कर, पोहे पर हल्दी की कोटिंग अच्छी तरह आने तक मिला दीजिये, आग बन्द कर दीजिये और नीबू का रस और कतरा हुआ आधा हरा धनियां मिला दीजिये. लीजिये स्वादिष्ट पोहा बनकर तैयार है़.
पोहा को प्याले में निकाल लीजिये. ऊपर से हरा धनियाँ डाल कर सजा दीजिये. अलग से प्याले में बीकानेरी सेव रखिये. पोहा प्लेट में डालिये, ऊपर से बीकानेरी सेव डाल कर परोसिये और खाइये.
सुझाव: कांदा पोहा के लिये 1 प्याज बारीक काट लीजिये और कटी प्याज पोहा के ऊपर डाल कर परोसिये.
Poha Recipe video
कमेंट (236)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शिवानी, चीनी से इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है.
निशा: जैनीफर, अवश्य, हम ब्रेड पोहा बनायेंगे.
निशा: सुमन, हम जल्दी ही वेज मंचूरियन रैसिपी बनायेंगे.
निशा: संजना सिवई पुलाव रैसिपी वेवसाइट पर है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
Achcha ma'am ghar me cake bnane ki recipe bhi btaiye plz aor poha bhot achcha bna thank you..
निशा: इशा, जरूरी नहीं हैं, आप अपने स्वाद के अनुसार भी कुछ चीजें डाल सकती हैं, उबले आलू, किशमिश, फूल गोभी आदि.
un pohe me tamater ,pyaz or sev uper se dalte h
or pohe bilkul simple or mithe hote h plz btana kese bante h
निशा: भावना, पोहे इसी तरह से बनाये जाते हैं आप उनमें प्याज टमाटर, उबले आलू, हरे मटर, नारियल, किशमिश जो चाहें वह डालकर बना सकती हैं.
निशा: मोनू, सब्जियों की बहुत सारी रैसिपी वेवसाइट पर हैं, आप सर्च बटन पर लिखकर या सब्जियों के कालम से जाकर रैसिपी देख सकते हैं.
निशा: अलंकृता, आपको ओनियन पसन्द है तो जरूर डालिये.
too delicious...:)
thanks....
namaskar
kripaya bazar me milne wali navrattan mixture type namkeen ki recipe batayen.
निशा: गुरविन्दर, व्रत रैसिपी व्रत के नमकीन दिये हुये हैं.
your Website is too good n quite interesting. whatever comes in my minds to prepare i just visit your website. its very helpful and the language is very simple. thanks alot. GOD BLESS YOU.