पोहा – Poha Recipe – How To Make Poha – How To Prepare Poha Recipe

पोहा (Pohe) अधिकतर मालवा और भोपाल के आस पास के इलाके में बेहद पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड है. इसकी खूबी है कि यह बहुत ही कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. इसे बनाने में तेल की मात्रा बहुत कम प्रयोग होती है. यह कम तेल और कम समय में बनने वाला नाश्ता खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और हैल्दी होता है, जब भी कुछ तुरत फुरत नाश्ता बनाना हो तो आप पोहा बनाईये. सभी को अवश्य पसंद आयेगा.
Read this recipe in English - Poha Recipe – How To Make Poha

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha
- पोहे -150 ग्राम (2 1/2 कप) beaten rice or Flattened rice
- चीनी - 1 चम्मच
- नमक स्वादानुसार (3/4छोटी चम्मच)
- तेल - 1-2 टेबल स्पून
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- करी पत्ता - 6-7
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च -1 -2
- मटर के दाने या मूंगफली के दाने - 1 -2 टेबल स्पून
- नींबू -एक
- हरा धनिया - एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- किशमिश - 20 - 25 (यदि आप चाहें)
- बेसन के पतले सेब- एक छोटी प्याली
How To Make Poha
पोहा साफ कर लीजिये. पोहे को थाली में डालिये और इसमें पानी डाल कर पानी को तुरन्त निकाल दीजिये जैसे कि पोहे को धो रहे हैं, या पोहे को छलनी में लेकर, पोहे के ऊपर से एक बड़ा प्याला पानी डाल दीजिये, सारा पानी निकलने के बाद. भीगे हुये पोहे में एक चम्मच चीनी एवं नमक मिला कर 15 मिनिट के लिये फरैरा करने के लिये रख दीजिये.
हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, धोइये और छोटा छोटा काट लीजिये. हरी मटर के दाने निकाल लीजिये, और हरा धनियाँ बारीक काट कर तैयार कर लीजिये. एक प्याले में बेसन के बीकानेरी पतले सेव रख लीजिये. एक प्याले में तले हुये मूंगफली के दाने भी हो तो वह भी पोहा के ऊपर डाले जा सकते हैं.

कढा़ई को गैस पर रखे़ और उसमें तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर राई के दाने डालिये, दाने कढ़कढाहट के साथ भुनने लगेंगे, करी पत्ता डाल दीजिये, इसमें कटे हुये मिर्च और हल्दी पाउडर डालिये, मटर के दाने भी इस तेल में डाल कर भून लीजिये, इस मसाले में भीगा हुआ पोहा और किशमिश डाल कर, पोहे पर हल्दी की कोटिंग अच्छी तरह आने तक मिला दीजिये, आग बन्द कर दीजिये और नीबू का रस और कतरा हुआ आधा हरा धनियां मिला दीजिये. लीजिये स्वादिष्ट पोहा बनकर तैयार है़.
पोहा को प्याले में निकाल लीजिये. ऊपर से हरा धनियाँ डाल कर सजा दीजिये. अलग से प्याले में बीकानेरी सेव रखिये. पोहा प्लेट में डालिये, ऊपर से बीकानेरी सेव डाल कर परोसिये और खाइये.
सुझाव: कांदा पोहा के लिये 1 प्याज बारीक काट लीजिये और कटी प्याज पोहा के ऊपर डाल कर परोसिये.
Poha Recipe video
कमेंट (236)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: तनवी, बहुत बहुत धन्यवाद.
What do u mean by beaten rice in poha recipe
निशा: सिम्पू, पोहा ही बीटन राइस है.
your style of recipe prepration with Hindi instruction is very impressive to me and my wife also. thanks a lot.
निशा: अंजू, किशमिशा पोहे के साथ ही डालनी हैं, किशमिश आप चाहें तो डालें और आप नहीं चाहें तो नहीं डालें.
pohe pe upar se jo masala dalta hain uski recipe bhi bataiye na. Us masale ke bina wo swad nahi aata jo THELE wale ke pohe me aata hai.
Regards, Meenakshi
निशा: अंजू, पोहा का स्वाद, खट्टा मीठा बहुत अच्छा लगता है, आप बनाइये और खाइये, आपको पसन्द आयेगा.
plllllllllllllllllllllllllllllllllzzzzzzzzzzzzzz..............
निशा: वह पोहा घर में नहीं बन पाता है.
nice
निशा: शबनम पोहा या चिवड़ा Flattened rice या beaten rice को कहते हैं. यह लगभग सभी भारतीय ग्रोसरी स्टोर्स में मिल जाता है.
thanks for poha recipe....
pls send some low calories food recepies :)
निशा: शालिनी, खट्टा मीठा पोहा इसी तरह बनता है, चीनी थोड़ी सी ज्यादा डालिये और नीबू का रस भी डालकर मिला दीजिये, खट्टा मीठा पोहा तैयार है.
this website is really good.
recipes are so easy and good.
i m daily cook one receipe in my home.
thanx
निशा: अनुप्रिया, धन्यवाद.
i loveing cooking more due to you `
निशा: सीमा, आपको बहुत बहुत प्यार.