टमाटर का सूप (Tomato Soup)

टमाटर का सूप (Tamatar ka soup) बहुत ही स्वादिष्ट होता है. सर्दियां चल रहीं हैं और पीने के लिये यदि गरमागरम टमाटर सूप मिल जाय तो क्या कहने, तो आइये आज हम टमाटर का सूप (Tomato Soup) बनाते हैं.
Read - Tomato Soup Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Soup
- टमाटर - 500 ग्राम (5 से 6)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- गाजर - 1 (बारीक कटी हुई)
- ब्रोकली - 1 (बारीक कटी हुई)
- क्रीम - 2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- कॉर्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
- मक्खन - 1 टेबल स्पून
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- काली मिर्च/ सफेद मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Tomato Soup
टमाटर और अदरक को काटकर मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
इस पेस्ट को किसी बर्तन में 1/2 - 3/4 कप पानी डालिए और 7 से 8 मिनिट तक उबलने के लिए गैस पर रख दीजिए. टमाटर के उबलने के बाद, इन्हें थोड़ा सा ठंडा होने के लिए रख दीजिए. इसके बाद, उबाले हुये टमाटर के पेस्ट को छलनी से छानकर टमाटर के जूस को बर्तन में निकाल लीजिए.
किसी प्याली में कॉर्न फ्लोर और थोड़ा सा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक घोल लीजिए. बाद में, इसमें आधा कप पानी डालकर मिलाकर रख दीजिए.
पैन गरम करके इसमें 1 या 2 छोटी चम्मच मक्खन डाल दीजिए. बटर के पिघलने पर ब्रोकली और गाजर डाल कर इन्हें हल्का सा नरम होने तक भून लीजिए. इसके बाद, इन्हें ढककर रख दीजिए.
टमाटर के जूस में 3 कप पानी डालकर उबलने रख दीजिए. साथ ही कॉर्न फ्लोर घोल भी इसमें डालकर मिला दीजिए. साथ में नमक, काली मिर्च और काला नमक डालकर मिक्स कर दीजिए. सूप को ढक दीजिए और इसमें उबाल आने दीजिए. सूप में उबाल आने के बाद इसे 4 से 5 मिनिट मध्यम आंच पर और पकने दीजिए.
5 मिनिट बाद, सूप तैयार है. इसे एक प्याले में निकाल लीजिए. सूप में थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए और सूप के ऊपर थोड़ी सी क्रीम डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए.
सुझाव
सब्जियां अपनी पसंद और उपलब्धता के अनुसार फूलगोभी, बीन्स सूप में डाल सकते हैं.
कमेंट (413)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Can i use desi ghee insted of butter..?
निशा: शिखा जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव करके देख सकती हैं.
निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा मुरारी जी, धन्यवाद. आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: जीतू जी, ब्रोकली गहरे हरे रंग की गोभी सब्जी होती है. ब्रोकली सलाद, करी और सूप इत्यादि में खाई जाती है
निशा: राज जी, मुझे खुशी है की आपने इसे बनाया और आपकी रेसिपी अच्छी बनी.
निशा: अनुराधा जी, कार्न फ्लोर मक्के का स्टार्च होता है. ये आपको किसी भी किराना स्टोर पर आसानी से मिल सकता है.
निशा: राज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेखा जी, आप इसका सेवन कर सकते हैं.
निशा: रेखा जी, बच्चे जो अच्छा लगता है वही खाना चाहते हैं, आप बेबी को दूध से चावल की खीर, साबूदाने की खीर या दूध दलिया उसे खिलायें, दूध से बनी चीजें बेबी को खिलायें,बिलकुल परेशान न हों.
निशा: आप सूप को बच्चों को दे सकते हैं बस उसमें मसाले न डालें.
निशा: महीन जी, कॉर्न स्टार्च न डालने से सूप पतला बनता है.
निशा: महेन्द्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kte h plz nisha ji bataiye
निशा: गर्वित जी, कॉर्न फ्लोर की जगह अरारोट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: विशाखा जी, क्रीम तकनीकी प्रक्रिया द्वारा बनाई जाती है. इसे घर पर बनाना मुश्किल है.
can we store the soup into the fridge for next 2-3 days using??
Regard
निशा: भावेश जी, हां कर सकते हैं.
Resipe btane k lie mere friend ko pasand aya ye
निशा: हैप्पी जी, धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, सूप में थोड़ा सा कार्न फ्लोर डाल दिया जाय तो वह गाढ़ा हो जाता है.
निशा: कामिनी जी, आप इसकी जगह अरारोट का इस्तेमाल भी कर सकती हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशिष जी, आप इसे बिना कॉर्न फ्लोर के भी बना सकते हैं.
निशा: अंजलि जी, धन्यवाद.
निशा: प्रीति जी, हां अवश्य बन सकता है, लेकिन कॉर्न फ्लोर नही डालने से सूप पतला बनता है.
निशा: अनु जी, आप इसे बिना कॉर्न फ्लोर के भी बना सकती हैं पर यह पतला रह जाएगा.
निशा: रेनू जी, आप कार्न फ्लोर की जगह अरारोट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.