चिल्ली पनीर - Chili Paneer Recipe
Latest Video at YouTube Channel

चीनी रेसीपीज चीन से घूमते घामते आकर यहां एक अपना खास स्वाद बना चुकीं हैं. चीनी रेसीपीज के भारतीय रूप में चिल्ली पनीर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसीपी है. इसे आप चाहे खाने से पहले खाईये या खाने के साथ. मन करे तो वेज चाउमिन के साथ खाईये या फिर फ्राइड राइस के साथ. आपको ये हर तरह से पसंद आयेगा.
Read: Chili Paneer Recipe in English
आवश्यक सामग्री
- पनीर - 300 ग्राम
- ग्रीन कैप्सकम - 1 ( मीडियम साइज में काट लेंगे )
- रैड कैप्सकम - 1 ( मीडियम साइज में काट लेंगे )
- कार्न फ्लोर - 3-4 टेबल स्पून
- टमाटो सास - 1/4 कप
- ओलिव ओइल - 1/4 कप
- सिरका - 1 -2 छोटी चम्मच
- सोया सास - 1-2 छोटी चम्मच
- चिल्ली सास - 1-2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 ( छोटी छोटी काट लीजिये)
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- चिल्ली फ्लेक्स -1/4 छोटी चम्मच
- अजीनो मोटो - 1- 2 पिंच
- पोदीना के पत्ते - 10 -12
विधि
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये, किसी प्लेट में आधा कार्न फ्लोर लेकर पनीर के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में लपेट लीजिये. नानस्टिक कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिये, तेल गरम होने पर पनीर के टुकड़े कढ़ाई में सिकने के लिये लगा दीजिये और दोनों ओर पलट पलट कर हल्के ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये.
अब बचा हुआ तेल कढ़ाई में डालिये, गरम होने पर अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनिये, ग्रीन कैप्सकम डालकर, 1 मिनिट भूनिये. रैड कैप्सकम डालकर और 1 मिनिट भूनिये, और अब भुने हुये पनीर के टुकड़े, टमाटो सास, सोया सास, चिल्ली सास, सिरका, चिल्ली फ्लेक्स, काली मिर्च, अजीनोमोटो और नमक डालकर सारी चीजों को धीमी गैस पर ही मिक्स अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कीजिये.
बचे हुये कार्न फ्लोर को 1/4 कप में पानी में गुठलियां खतम होने तक घोलिये और चिल्ली पनीर में डालकर मिलाइये, चिल्ली पनीर को 1 मिनिट चमचे चलाते हुये पका लीजिये, पोदीना के पत्ते मोटे मोटे तोड़ कर डाल कर मिला दीजिये.

गरमा गरम बहुत ही स्वादिष्ट चिल्ली पनीर तैयार है, चिल्ली पनीर के साथ नूडल्स बनाकर परोसिये और खाइये.
अगर आप प्याज लहसन वाला चिल्ली पनीर बनाना चाहते हैं, तब एक प्याज पतला पतला काट लीजिये, 4 लहसन की कली छोटी काट लीजिये, तेल गरम होने के बाद, अदरक और हरी मिर्च डालने से पहले लहसन डालें हल्का सा भूनें, प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भूनें, अब उसी क्रम में अदरक हरी मिर्च और सारे मसाले डालते हुये चिल्ली पनीर बनाकर परोसें और खायें.
इस रेसिपी के बारे में सवाल पूछिए.
क्या आपके मन में इस रेसिपी से जुडा़ कोई सवाल है? आप Nishamadhulika.com पर आने वाले लोगों से उसे पूछ सकते हैं : यहाँ क्लिक करें.Related Questions
Latest Questions
-
By anju, 24 May, 2013
-
By seema dubey, 24 May, 2013
-
By Kalpana Vaishnav, 24 May, 2013
-
By rachna, 24 May, 2013
-
By leena, 24 May, 2013
-
By Parul Garg, 24 May, 2013
-
By roseline, 23 May, 2013
-
By Seema, 23 May, 2013
-
By meenakshi, 23 May, 2013
-
By Mini, 23 May, 2013
Latest Recipes
- नूडल्स दोसा - Chinese Dosa Recipe
- भिन्डी नारियल मसाला - Bhindi
- हरा धनियां आलू की सब्जी - Aloo
- आलू भरी हरी मिर्च - Potato Stuffed
- बटर मिल्क बिस्किट्स - Easy
- बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo
- मावा जलेबी - Mawa Jalebi Recipe -
- सिनामन रॉल्स - Cinnamon Rolls
- बनाना पूरी - Mangalore Buns Recipe
- चमचम Bengali Chum Chum recipe |
- बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan
- कोथिम्बीर वड़ी Kothimbir Vadi
- जैम डोनट्स - Jam Doughnuts Recipe
- कैप्सिकम मार्मलेड - Bell Pepper
- खजूर का शेक - Khajoor Shake |
- पिज्जा परांठा - Pizza Paratha
- जच्चा के लिये पंजीरी - Panjiri
- गोल्डन सीरप - Homemade Golden Syrup
- जिंजर नट्स - Gingernuts Cookies
- कुरकुरी भिन्डी - Kurkuri Bhindi -
- निमकी - Nimki Recipe
- दही के कबाब - Dahi Ke Kebab Recipe
- आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipes
- तीन परता परांठा - Teen Parta
- बोम्बे - कराची हलवा - Karachi
- सोया पालक कटलेट - Palak Soya
- स्पंज रसगुल्ले - Bengali Sponge
- मशरूम बोन्डा Mushroom Bonda -
- बेसन पारे - Besan Pare Recipe
- वेजिटेबल बिरयानी - Vegetable
- लोबिया वडा - Lobia Vada - Black
- चाकलेट बर्फी - Chocolate Barfi
- कन्डेंस्ड मिल्क | Condensed milk
- इमली - Imli or Tamarind
- आंवला । Amla - Indian Goosberry
- अलसी - Alsi । Lin Seeds or Flax
- अजवाइन । Ajwain । Bishop's weed
- ईनो । Eno Fruit Salt
- सौंफ | Aniseed, Fennel seed, Saunf
- कलौंजी । Kalonji | Black Cumin
- बेकिंग पाउडर । Baking Powder
- अजी नो मोटो - Aji-No-Moto |
- बेसन का हलवा - Besan Halwa Recipe
- बेक्ड कचौरिया Baked Kachori
- धनिये की बर्फी - Dhania Barfi
- मलाई कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में -
- पालक चटनी | Palak Chutney Recipes
- बेसन की बर्फी - Besan Barfi Recipe
- पोटली समोसा - Potli Samosa Recipe
- आम का कलाकन्द - Mango Kalakand
- पिज्जा तवा पर बनाइये - Tawa Pizza




Comment(s): 89:
your chilli paneer reciepi is very yummy..................
Kya isme pudina daalna jaruri h? Aur chilli flaks kahan mil sakta h?
निशा: अपर्जिता, पोदीना डालना आवश्यक नहीं हैं, चिल्ली फ्लेक्स आप सूखी लाल मिर्च को मोटा मोटा तोड़ कर बना लीजिये.
निशा: पारस, जी हाँ, आप इसे इन्डो चाइनीज कह सकते हैं.
निशा:कौशल, ग्रीन कैप्सकम (शिमला मिर्च ) सब्जी वालों के पास मिलता है.
Nisha ji
निशा: रिया, मैं ये रैसिपी जल्दी ही अपलोड करूंगी.
upload vegetable machurian
निशा: सुनीता मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: अजीनोमोटो एक प्रकार का नमक है, जो स्वाद को बड़ाने के लिये प्रयोग में लाया जाता है. काजू- मटर रैसिपी के लिये मैं कोशिश करूंगी.
KYA ISME VINEGAR DALNA JARURI HAI?
निशा: श्यामा, आप विनेगर नहीं डालना चाहते हैं, तो मत डालिये.
निशा: सेबा, इसे परिवार के 4 सदस्य खा सकते हैं.
निशा: राधिका, चिल्ली पाउडर भी डाला जा सकता है, लाल सूखी साबुत मिर्च तोड़ कर टुकड़े कर लिये जाय, वह चिल्ली फ्लेक्स कहलाते हें.
can you pls upload the recipe of fried rice
thanks.
निशा: रक्षा, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
mam maine aapke bataye hisab se momos banaye the jo kaafi achhe bane thanks..... but mujhse momos ki chatni nahi ban payi same why?
निशा: सिमरन, जो चटनी हमने लिखी है, वह अधिक तीखी वाली चटनी नहीं है, तीखी चटनी आपको पसन्द है उसके लिये मैं अभी लिखूंगी.
निशा जी मेरी एक विनती है की आप हमें शाही पनीर की रेस्पी बताये.
शाही पनीर को हम कैसे बना सकते है?
निशा: नवज्योत जी, शाही पनीर की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, उसका लिंक निम्न है.
http://nishamadhulika.com/sabzi/taridar/shahi_paneer_recipe.html
निशा: आरती, सिरका को इंगलिश में Vinegar कहते हैं, इसे खाने में खट्टे स्वाद और प्रिजरवेटिव के लिये प्रयोग में लाया जाता है.
Thank u & bye mam.
निशा: राम्या, अवश्य, मैं चिल्ली पोटाटो की रैसिपी लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: रेनू, इसकी जगह अरारोट लिया जा सकता है.
निशा: शिवान्शु, जी हां कार्न फ्लोर की जगह अरारोट डाला जा सकता है.
Thanks Nisha Ji
निशा: शुभम, पनीर चिल्ली का वीडियो डाल दिया गया है, चिल्ली पनीर के फोटो पर वीडियो क्लिप है, उसे क्लिक करके वीडियो देखा जा सकता है.
paneer chilli ki recepie bahut lajawab hai
निशा: पायाल, जी हां मैं कोशिश करूंगी, धन्यवाद.
निशा: मनीषा, विनेगर और सोया सास दोनों ही खट्टे होते हैं, थोड़ा ज्यादा होने से चिल्ली पनीर खट्टा हो सकता है.
paneer chilli ki recepie bahut lajawab hai.
itni asaan recepi .. i dont blve hotel mai ye 100 rupaye ki milti hai...
निशा: संजय, पिंच एक चुटकी होता है, यानि कि बहुत कम.
निशा: रजनी, आपके बेटे के जन्मदिन के लिये अग्रिम बधाई. आप 25 व्यक्तियों के लिये लगभग 2 किलो ग्राम पनीर ले सकतीं हैं. क्योंकि पार्टी में अन्य खाने के सामान भी तो होंगे.
Thankyou.
निशा: जी हां मैं जल्दी ही लिख दूंगी.
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद रश्मि, मैं कोशिश करूंगी
निशा: हनी, मटर पनीर में कोटिंग कर सकते हैं, लेकिन वह बिना कोटिंग के ही अच्छा बनता है, आप चाहे तो पनीर को कार्न फ्लोर कोट कर सेक सकती हैं.
निशा: हनी जी हां कार्न फ्लोर की ग्रेवी बनाई जा सकती है.
निशा: बबिता, आप आलिव आयल की जगह तिल का तेल या कोई भी अन्य रिफाइन्ड तेल ले लीजिये. सोया सास का अलग स्वाद और कलर होता है. सोया सास तो आजलक आराम से मार्केट में मिल जाता है
nice recipe...will try for sure ....maaza aagaya...my husband will love it suerly...Thanku...will check ur other recipes also..gr8.
I loved the way u speak...aisa laga mumma khana banana sikha rahi hain....m glued to ur site.
निशा: नितिन, ये नीबू अदरक आदि सब्जी वालों पर मिल जाती है.
निशा: वम्दना, मैं कोशिश करूंगी.
can you plz tell the recipe of chinnese bhel
निशा: वेज मंचूरियन की रेसीपी निम्न हैं वेज चिल्ली मैं लिखने की कोशिश करूंगी
How to make veg manchurian
निशा; सिमिशा, कार्न फ्लोर कार्न से बनी स्टार्च होती है, किराना स्टोर पर मिल जाता है.
.kya ye wahi kaam karta hai jo sarso ka saag banane mein karta hai..............aalan ka
निशा: अंशू आप सही समझ रही हैं.
निशा: शगुन, इस रैसिपी में कार्न फ्लोर और सोया सास डालना जरूरी है, कार्न फ्लोर की जगह अरारोट डाला जा सकता है.
निशा: रेखा, कार्नफ्लोर का घोल अधिक गाड़ा नहीं होना चाहिये.
निशा: मीनू, बहुत बहुत धन्यवाद.
aapki recipes dekhi sabhi bahut asan aur acchi hain
Soya sauce Kay hota hai
निशा: गीता, पनीर के टुकड़े को सूखे कार्न फ्लोर में लपेट कर तलना है.
it is necessary to use ajinomoto in chilli paneer
निशा: वंदना, अजीनो मोटो आवश्यक नहीं है.
you have given every minute detail.
its damn awesome
thanks so much.
निशा: घजाला आप सही समझ रही है.
निशा: हर्षल, बहुत ही आसान है, आप कोशिश करेंगे आप भी बना लेंगे.
निशा: मीनाक्षी, वही विनेगर है, जो फ्रूट में डाला जाता है.
निशा: शुरभि, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam but aap onion ka use kyu nhi krti....
निशा: मानसी, मुझे ओनियम पसन्द नहीं आती.
निशा: गजेन्द्र, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: सोनिका, पनीर को सूखे ही कार्न फ्लोर में लपेटना है.
निशा: अंकिता, ये कार्न स्टार्च है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: सीमा, कार्न फ्लोर की जगह अरारोट डाला जा सकता है, लेकिन कुछ तो चाहिये.
i like ur website very much.
plz upload some more receipe for childern without maida. it should be healthy and tresty
thank you
निशा: नीलम, जी हां अवश्य.
निशा: सुमन अजीनोमोटो आवश्यक नहीं है.
aapki paneer chilli ki recipe bahut hi achhi h
will u please tell me the recipe of cheese tomato