मिक्स वेजिटेबल सूप (Mix Veg Soup)
कड़क सर्दियों के दिन, और खाने से पहले गरमा गरम सूप पीने को मिल जाय! तो आइये आज हम मिक्स वेजिटेबल सूप (Mixed Vegetable Soup) बनायें.
Read - Mix Veg Soup Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mix Veg Sour
- गाजर - 1 मीडियम आकार की (छोटी छोटी कतर लीजिये)
- फूल गोभी - एक चौथाई गोभी (एक कटोरी कतरा हुआ)
- हरे मटर के दाने - आधा कटोरी
- शिमला मिर्च - 1 मीडियम आकार की (बीज निकाल कर, बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कद्दूकस कर लीजिये या 1 छोटी चम्मच पेस्ट)
- कार्न फ्लोर - 1 बड़ा चम्मच
- मक्खन - 2 बड़े चम्मच
- काली मिर्च - आधी छोटी चम्मच
- सफेद मिर्च - आधा छोटा चम्मच
- चिल्ली सास - 1 बड़ा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- नीबू - आधा
- हरा धनियां - 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
विधि - How to Make Mix Veg Soup
सब्जिया सभी धो कर, पहले से काट ली गयीं हैं.
कार्न फ्लोर को, 2 बड़े चम्मच पानी में घोल लीजिये (गुठलियां न पड़ें).
एक भारी तले के बर्तन में, मक्खन डाल कर गरम कीजिये. अदरक का पेस्ट, सारी कटी हुई सब्जियां डाल दीजिये. सब्जियों को मक्खन में चला कर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर भूनिये. अब सब्जियों ढक कर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दें.
सब्जी में 600 ग्राम पानी, कार्न फ्लोर का घोल, काली मिर्च, सफेद मिर्च, चिल्ली सास, और नमक डालिये. सूप को उबाल आने तक लगातार चलाते रहें. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें. गैस बन्द कर दीजिये. सूप में नीबू का रस और हरा धनियां और थोडा मख्खन डाल कर मिला दीजिये.
मिक्स वेजिटेबल सूप (Mix Veg Soup) तैयार है. गरमा गरम परोसिये और पीजिये.
कमेंट (194)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विद्या, सूप को गाढ़ा करने के लिये कार्न फ्लोर डालते हैं वह तुरन्त पक कर सूप को गाढ़ा कर देता है, चावल का आटा डाल सकते हैं लेकिन उसे देर तक पकाना होगा.
निशा: मिक्स वेज रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वेबसाइट के होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: प्रगति, अरारोट एरोरूट प्लांट होता है उसकी रूट से बनता है.
aapki receipe bahot achi he par muje diet vegetable soup receipe chahiye to reduce weight lose...
so plz upload it or mail me if possible...
maine abhi vagitable soup ke bare main pada par main ye puchna chahti hun ki vagitable ko pakane ke baad mix kare ya fir pakane se pahle.
kayoki ye soup meri choti si beti ke liye banana hai.
निशा: करमजीत, सब्जियों को पहले में बटर में हल्का सा पका लिया और बाद पानी कार्न फ्लोर मिक्स करके सूप बना लीजिये.
निशा: स्वेता, स्वीट कार्न सूप वेबसाइट पर उपलब्ध है, होम पेज पर दिये गये सर्च बटन पर स्वीट कार्न वेजिटेबल सूप लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: शहनाज, जी हां कर सकते हैं.
निशा: जशन, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीवा, आप को मक्खन न पसन्द हो तो आप बिना मक्खन के भी सूप बना सकती हैं.
निशा: केपी, चिल्ली सास नहीं डालना चाहती हैं, तो मत डालिये सोयासास डालने की आवश्यकता नहीं है, यदि आप सोयासास पसन्द करती हैं तब डाल सकती हैं.
निशा: श्रुति आप इसकी जगह काली मिर्च प्रयोग कर लीजिये
निशा: आयुष, अगर आप बिलकुल फैट नहीं चाहते, तब मक्खन न डालकर सब्जियों को थोड़ा सा पानी डालकर नरम कर लीजिये, फैट फ्री सूप तैयार हो जायेगा.
निशा: निशिका, अरारोट और कार्न फ्लोर दोंनों ही सेफ हैं, साबूदाने को भिगो कर पीस कर प्रयोग में लाइये.
निशा: मेघा, आप मैदा भी यूज कर सकती हैं.
निशा: शिखा, आप सूप को ओनियन डालकर बनाइये, ओनियन का सूप भी अच्छा बनता है.