मिक्स वेजिटेबल सूप (Mix Veg Soup)
कड़क सर्दियों के दिन, और खाने से पहले गरमा गरम सूप पीने को मिल जाय! तो आइये आज हम मिक्स वेजिटेबल सूप (Mixed Vegetable Soup) बनायें.
Read - Mix Veg Soup Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mix Veg Sour
- गाजर - 1 मीडियम आकार की (छोटी छोटी कतर लीजिये)
- फूल गोभी - एक चौथाई गोभी (एक कटोरी कतरा हुआ)
- हरे मटर के दाने - आधा कटोरी
- शिमला मिर्च - 1 मीडियम आकार की (बीज निकाल कर, बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कद्दूकस कर लीजिये या 1 छोटी चम्मच पेस्ट)
- कार्न फ्लोर - 1 बड़ा चम्मच
- मक्खन - 2 बड़े चम्मच
- काली मिर्च - आधी छोटी चम्मच
- सफेद मिर्च - आधा छोटा चम्मच
- चिल्ली सास - 1 बड़ा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- नीबू - आधा
- हरा धनियां - 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
विधि - How to Make Mix Veg Soup
सब्जिया सभी धो कर, पहले से काट ली गयीं हैं.
कार्न फ्लोर को, 2 बड़े चम्मच पानी में घोल लीजिये (गुठलियां न पड़ें).
एक भारी तले के बर्तन में, मक्खन डाल कर गरम कीजिये. अदरक का पेस्ट, सारी कटी हुई सब्जियां डाल दीजिये. सब्जियों को मक्खन में चला कर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर भूनिये. अब सब्जियों ढक कर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दें.
सब्जी में 600 ग्राम पानी, कार्न फ्लोर का घोल, काली मिर्च, सफेद मिर्च, चिल्ली सास, और नमक डालिये. सूप को उबाल आने तक लगातार चलाते रहें. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें. गैस बन्द कर दीजिये. सूप में नीबू का रस और हरा धनियां और थोडा मख्खन डाल कर मिला दीजिये.
मिक्स वेजिटेबल सूप (Mix Veg Soup) तैयार है. गरमा गरम परोसिये और पीजिये.
कमेंट (194)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
vry nyc its vert testy
Tomato soup bina makhhan ke nhi banta h kya kyo ki papa ke hart problem h abhi kuch or ho to plz bta dijiye
निशा: शशि जी, मक्खन तो टेस्ट के लिये होता है, सूप बिना मक्खन के बनाया जा सकता है. आप अपने पापा को बिना मक्खन के सूप बनाकर दीजिये, उन्हैं पसन्द आयेगा.
Hot and sour soup kaise bnate h ??
Mere hasbaend ka abhi pails ka operation hua hai kya main unhe yh soup pila skti hu
How to make hot and sour soup.? In hindi
Plzzz.!
mam plz simple soup reciepe bataiye body fat kam krne k lie
निशा: नेहा जी,मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: आकांक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, शाही पनीर की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, इसके लिये लिंक निम्न है.
निशा: त्रलोक जी, मैं बताती तो हूँ लेकिन कभी कभी रह जाता है, मैं कोशिश करूंगी कि हमेशा मैं यह बताऊं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सूप को गाढ़ा करने के लिये और स्वादिष्ट बनाने के लिये कार्न फ्लोर का यूज किया जाता है.
निशा: नितिश जी, सूप तीखा लग रहा है, इसका कारण तो उसमें काली मिर्च का थोड़ा अधिक हो जाता है, अगली बार काली मिर्च कम यूज कीजिये.
निशा: सुषमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mix soup agr baby k liye banna ho to Kaise banaye... my baby age 14month... Or nisha Ji meri baby Khane mai chatpata khati hai to plzz mujhe kuch aisi recipes btaye Jo ki healthy ho....
निशा: सूनीता बेबी को ये सूप दिया जा सकता है, उसके लिये ये बहुत ही पौष्टिक है, सूप को मिक्सर में डालकर चर्न करके बेबी को दीजिये, उसे ये पसन्द आयेगा. बेबी के खाने में ज्यादा मसाले का यूज न करें, बहुत सारे खाने इस आर्टीकल में सुझाये है. वेबसाइट में भी बेबी के लिये कई तरह के खाने हैं. सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: ममता, घी यूज किया जा सकता है.
निशा: john, काली मिर्च की तरह ही ये व्हाइट गोल मिर्च होती है, इसका स्वाद थोड़ा और अधिक तीखा होता है.
निशा: अंशु जी सब्जियों को डालकर मसाले में मिक्स करके, 2 मिनिट ढककर पकने दीजिये, सब्जियां ज्यादा नरम न हों थोड़ी क्रन्ची रहें.
निशा: डा. इन्दरजीत जी, अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियाजी, व्हाइट मिर्च भी काली मिर्च की तरह गोल होती है, इसका कलर व्हाइट होता है, महक और तीखापन काली मिर्च से भी अधिक होता है.
निशा: रीता जी, वेजीटेबल्स को फ्राई करने पर वह पूरी तरह पक जाती है, उन्हैं कुकर में डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.