मशरूम सूप - Creamy Mushroom Soup

मशरूम सूप कई तरह से बनाया जाता है लेकिन मक्खन के साथ कुटे मसाले में स्टिर फ्राइ किये हुये मशरूम की क्रीम से बने मशरूम सूप का कोई मुकाबला नहीं.
Read - Creamy Mushroom Soup in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cream of mushroom soup
- मशरूम - 1 पैक (200 ग्राम)
- मक्खन - 2 टेबल स्पून
- हरा धनियां- 1 - 2 टेबल स्पून
- क्रीम - 2 टेबल स्पून
- नीबू - 1
- कार्न फ्लोर - 2 टेबल स्पून
- नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- कालीमिर्च ताजा कुटी -1/4 छोटी चम्मच
- अदरक पेस्ट - 1/2 छोटी चम्मच
विधि - How to Make Mushroom Soup
सबसे पहले मशरूम को कपड़े से पोंछ लीजिये और डंठल की तरफ से थोड़ा हटाकर छोटा छोटा काट लीजिये. पैन में 1 या 2 टेबल स्पून मक्खन डालकर मेल्ट होने तक गरम कर लीजिये. मक्खन में अदरक डालिये और हल्का सा भून लीजिये, कटे हुये मशरूम, नमक, काली मिर्च डाल कर, सारी चीजों के मिलने तक मिला दीजिये, और इन्हैं ढककर धीमी गैस पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये, और चैक कीजिये. मशरूम के अन्दर से काफी जूस निकल आने के बाद 2 मिनिट खुले ही पका लीजिये, ताकि मशरूम नर्म हो जायं.

थोड़े से मशरूम 1/4 भाग मशरूम कढ़ाई में साबूत टुकड़े छोड़ दीजिये और 3/4 भाग मशरूम के टुकड़े मिक्सर जार में डालिये और हल्के दरदरे पीस लीजिये. पिसे मशरूम उसी कढ़ाई में डाल दीजिये जिसमें साबूत टुकड़े हैं. 2 कप पानी डाल दीजिये, उबाल आने के बाद, कार्न फ्लोर को 2-3 टेबल स्पून पानी में गुठलियां खतम होने तक घोलिये और सूप में मिला दीजिये, सूप को 2-3 मिनिट उबलने दीजिये, 1 टेबल स्पून क्रीम डाल दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और 2 छोटे चम्मच नीबू का रस डालकर मिला दीजिये.
बहुत ही अच्छा मशरूम का सूप बनकर तैयार है, सूप को प्याले में डालिये, क्रीम और हरे धनिये से गार्निस कीजिये, गरमा गरम सूप पीजिये.
सुझाव:
- सूप में प्याज और लहसुन डालना चाहते हैं, तब गरम मक्खन में 1 बारीक कटी प्याज और 4 लहसुन की कली बारीक कटी हुई डालिये, और प्याज के हल्के गुलाबी होने तक भूनने के बाद, अदरक, मशरूम के टुकड़े डालिये और बिलकुल इसी तरह से सूप बना लीजिये.
कमेंट (33)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुबोध जी, हमारे यहां इसी वैरायटी के मशरूम मिलते हैं, अगर दूसरी वैरायटी के मशरूम खाने में यूज करते हैं और वे आसानी से मिल जाते हैं तब आप उनसे भी सूप बना सकते हैं.
Pl send me snacks recipe for diabetic person
निशा: योगेन्द्र जी, डायवेटिक लोंगों के लिये मूंग दाल चीला, बेसन का चीला, दलिया पुलाव, खिचड़ी, अंकुरित चने व मूंग, तली हुई नमकीन भी थोड़ा थोड़़ा ले सकते हैं, ये सारी चीजें मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है.
निशा: रमेश जी, धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Really loved it!!!
निशा: हिमांशु जी, धन्यवाद.
निशा: रितु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सचिन जी, आप हमारी सभी रेसिपीज़ वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.
निशा: सुजाना जी, यह वेजीटेरियन रैसिपीज़ की वेबसाइट है. हम नॉन वेज रैसिपी नहीं बनाते.
Thanks
निशा: शांडिल जी, आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद.
निशा: जिगनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उज्मा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नज़रूल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निर्मल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तरुन जी, आप बिना क्रीम के सूप बना सकते हैं, क्रीम तो सूप को स्वादिष्ट बनाने के लिये डाली गई है.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद और बेबी को प्यार.
निशा: उपासना जी, आप यलो बटर यूज कर सकते हैं, बहुत अच्छा लगेगा.