मिक्स वेजिटेबल सूप (Mix Veg Soup)
कड़क सर्दियों के दिन, और खाने से पहले गरमा गरम सूप पीने को मिल जाय! तो आइये आज हम मिक्स वेजिटेबल सूप (Mixed Vegetable Soup) बनायें.
Read - Mix Veg Soup Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mix Veg Sour
- गाजर - 1 मीडियम आकार की (छोटी छोटी कतर लीजिये)
- फूल गोभी - एक चौथाई गोभी (एक कटोरी कतरा हुआ)
- हरे मटर के दाने - आधा कटोरी
- शिमला मिर्च - 1 मीडियम आकार की (बीज निकाल कर, बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कद्दूकस कर लीजिये या 1 छोटी चम्मच पेस्ट)
- कार्न फ्लोर - 1 बड़ा चम्मच
- मक्खन - 2 बड़े चम्मच
- काली मिर्च - आधी छोटी चम्मच
- सफेद मिर्च - आधा छोटा चम्मच
- चिल्ली सास - 1 बड़ा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- नीबू - आधा
- हरा धनियां - 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
विधि - How to Make Mix Veg Soup
सब्जिया सभी धो कर, पहले से काट ली गयीं हैं.
कार्न फ्लोर को, 2 बड़े चम्मच पानी में घोल लीजिये (गुठलियां न पड़ें).
एक भारी तले के बर्तन में, मक्खन डाल कर गरम कीजिये. अदरक का पेस्ट, सारी कटी हुई सब्जियां डाल दीजिये. सब्जियों को मक्खन में चला कर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर भूनिये. अब सब्जियों ढक कर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दें.
सब्जी में 600 ग्राम पानी, कार्न फ्लोर का घोल, काली मिर्च, सफेद मिर्च, चिल्ली सास, और नमक डालिये. सूप को उबाल आने तक लगातार चलाते रहें. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें. गैस बन्द कर दीजिये. सूप में नीबू का रस और हरा धनियां और थोडा मख्खन डाल कर मिला दीजिये.
मिक्स वेजिटेबल सूप (Mix Veg Soup) तैयार है. गरमा गरम परोसिये और पीजिये.
कमेंट (194)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: चचार जी, बेबी को टमाटो सूप या बेजीटेबल सूप दे सकते हैं, सूप के अन्दर डाला गया कार्न फ्लोर नुकसान दायक नहीं है.
निशा: निकेश जी, इसमें बटर का यूज न करें, आपकी पसन्द का सूप तैयार हो जायेगा.
Mujhe cooking too much pasand hai.mujhe soup mein protein ki matra barhane ke liye kya milana chahiye?
Soup mein musterd oil use kar saktey hain ya nahi?
Aur ye kaddukas kya hota hai?
Janmastmi ki shubhkamnaye
Thanks for answer.
निशा: सूप में प्रोटीन तो सिर्फ कार्न फ्लोर से मिल रही है, प्रोटीन बढ़ाने के लिये इसमें स्प्राउट्स डाल सकते हैं, सूप में सरसों का तेल स्वाद के लिहाज से अच्छा न रहे और कद्दूकस मतलब ग्रेट करना यानी उसे बारीक करना
निशा: लिपी जी, आलू को पेस्ट करके, ब्रोकली पेस्ट करके, पालक पेस्ट, मशरूम पेस्ट या लौकी टमाटर के पेस्ट से सूप को गाढ़ा किया जा सकता है.
निशा: सूरज जी, आप इसे मक्खन बिना भी बना सकते हैं घी डाल सकते हैं.
निशा: सुनन्दा जी, हर्ट प्रोब्लम वाले लोग ये सूप पी सकते हैं, अनके खाने में घी और तेल का यूज कम कीजिये.
निशा: नीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: vs, इसमें हमने ग्रीन चिल्ली सास यूज किया है.
निशा: उपासना जी, कार्नस्टार्च को आम भाषा में कार्नफ्लोर कहा जाता है. यह मक्के से निकाला हुआ स्टार्च होता है.
निशा: हफसा जी, टमाटर और बन्द गोभी को उबाल का पीस लीजिये और छान लीजिये, कढ़ाई में एक टेबल स्पून मक्खन, शिमला मिर्च के छोटे कटे टुकड़े डाले और क्रिस्पी होने तक भूनें, अब टमाटर और गोभी की प्यूरी डालें, और अपने अनुसार पानी,नमक और काली मिर्च पाउडर मिलायें, सूप में क्रीम या मक्खन डालकर सर्व करे.
निशा: पंकज जी, सूप को आप क्यों छानना चाहते हैं. मैने इसे छाना नहीं है.
निशा: प्रिति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गौरव जी, आप बिना कार्न फ्लोर डाले सूप बना सकती है, लेकिन कार्न फ्लोर से सूप गाढ़ा बनता है.
निशा: ममता जी, सब्जियां अपने पसन्द के अनुसार डाली जा सकती हैं.
I want to know manchow soup recipe. waiting for your reply.
निशा: क्षितुज मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
yuuuuummmmmyyyyy....
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नाराणन जी, आप न डालना चाहें तो न डालें.
निशा: अंकुश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank u so much
व्हाइट मिर्च काली मिर्च की तरह ही सफेद गोल मिर्च होती है, थोड़ा सा स्वाद में फरक होता है.
निशा: जी, आप इसे डाल सकते हैं.
reply soon...