मिक्स वेजिटेबल सूप (Mix Veg Soup)
कड़क सर्दियों के दिन, और खाने से पहले गरमा गरम सूप पीने को मिल जाय! तो आइये आज हम मिक्स वेजिटेबल सूप (Mixed Vegetable Soup) बनायें.
Read - Mix Veg Soup Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mix Veg Sour
- गाजर - 1 मीडियम आकार की (छोटी छोटी कतर लीजिये)
- फूल गोभी - एक चौथाई गोभी (एक कटोरी कतरा हुआ)
- हरे मटर के दाने - आधा कटोरी
- शिमला मिर्च - 1 मीडियम आकार की (बीज निकाल कर, बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कद्दूकस कर लीजिये या 1 छोटी चम्मच पेस्ट)
- कार्न फ्लोर - 1 बड़ा चम्मच
- मक्खन - 2 बड़े चम्मच
- काली मिर्च - आधी छोटी चम्मच
- सफेद मिर्च - आधा छोटा चम्मच
- चिल्ली सास - 1 बड़ा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- नीबू - आधा
- हरा धनियां - 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
विधि - How to Make Mix Veg Soup
सब्जिया सभी धो कर, पहले से काट ली गयीं हैं.
कार्न फ्लोर को, 2 बड़े चम्मच पानी में घोल लीजिये (गुठलियां न पड़ें).
एक भारी तले के बर्तन में, मक्खन डाल कर गरम कीजिये. अदरक का पेस्ट, सारी कटी हुई सब्जियां डाल दीजिये. सब्जियों को मक्खन में चला कर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर भूनिये. अब सब्जियों ढक कर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दें.
सब्जी में 600 ग्राम पानी, कार्न फ्लोर का घोल, काली मिर्च, सफेद मिर्च, चिल्ली सास, और नमक डालिये. सूप को उबाल आने तक लगातार चलाते रहें. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें. गैस बन्द कर दीजिये. सूप में नीबू का रस और हरा धनियां और थोडा मख्खन डाल कर मिला दीजिये.
मिक्स वेजिटेबल सूप (Mix Veg Soup) तैयार है. गरमा गरम परोसिये और पीजिये.
कमेंट (194)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूनम जी, आप क्रीम और बटर पसन्द नहीं करते तो इन्हैं मत डालिये, बिना क्रीम के भी सूप अच्छा बनता है. वैसे तो सूप कभी पिया जा सकता है, लेकिन शाम को डिनर से पहले सूप लीजिये, अच्छा है.
निशा: शीतल जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: चंदा, कार्न फ्लोर लिया जा सकता हैं, थोड़ा सा खाने से कुछ फर्क नहीं पड़ता.
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पारी, वेबसाइट पर दाल चावल की इडली, सूजी की इडली, स्वीट कार्न इडली और भी कई तरह की इडली रेसिपी उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर इडली रेसिपी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: पूर्वा जी सूप में लाल मिर्च मत डालिये, ये तीखी होती हैं, सूप में काली मिर्च ही अच्छी रहती हैं.
निशा: संदीप जी, सेलरी धनिये की तरह की पत्तियां होती है, ये सब्जी यानि कि नीबू, अदरक बेचने वालों के पास मिल जाती हैं.
kya cornflour ki jagah aata use kar sakte hai.
निशा: रानी, सूप के लिये कार्न फ्लोर ही ज्यादा अच्छा रहता है, आप को मैदा यूज करनी है तो उसे पहले मक्खन या घी में हल्का सा भून कर यूज करें, इसी तरह भून कर मक्के का आटा भी यूज कर सकते हैं, लेकिन इनके सभी के स्वाद में थोड़ा थोड़ा फरक होता है.
meri bibi ne kaha ki aj mujhe vegetable soup chahiye. mujhe bnana aata nhi tha lekin apki site ne ......... thank God
uper wala h abhi ......
निशा: महेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: Raimasi jI, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीतिका जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उमेश जी, आपके कमेन्ट से मुझे बहुत खुशी हो रही है, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; सोनिया जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
THANKS AND KEEP IT UP THE GOOD WORK
निशा: स्वाति जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, सफेद मिर्च की जगह काली मिर्च पाउडर ले सकते हैं, और चिल्ली सास नहीं डालेंगी तो कोई बात नहीं, काली मिर्च सफेद से तीखी होती है. जो रैसिपी के वीडियो नहीं बने हैं उन्हैं मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: रिम्पी मैं कोशिश करूंगी.
use nhi kr skte kya please reply my answer
निशा: ममता, काली मिर्च की तरह सफेद मिर्च भी आती इसकी महक और स्वाद अलग होता है.
निशा: प्रदीप जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: इंदिरा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सूप को गाढ़ा करने के लिये कार्न फ्लोर का यूज किया जाता है.