मिक्स वेजिटेबल सूप (Mix Veg Soup)
कड़क सर्दियों के दिन, और खाने से पहले गरमा गरम सूप पीने को मिल जाय! तो आइये आज हम मिक्स वेजिटेबल सूप (Mixed Vegetable Soup) बनायें.
Read - Mix Veg Soup Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mix Veg Sour
- गाजर - 1 मीडियम आकार की (छोटी छोटी कतर लीजिये)
- फूल गोभी - एक चौथाई गोभी (एक कटोरी कतरा हुआ)
- हरे मटर के दाने - आधा कटोरी
- शिमला मिर्च - 1 मीडियम आकार की (बीज निकाल कर, बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कद्दूकस कर लीजिये या 1 छोटी चम्मच पेस्ट)
- कार्न फ्लोर - 1 बड़ा चम्मच
- मक्खन - 2 बड़े चम्मच
- काली मिर्च - आधी छोटी चम्मच
- सफेद मिर्च - आधा छोटा चम्मच
- चिल्ली सास - 1 बड़ा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- नीबू - आधा
- हरा धनियां - 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
विधि - How to Make Mix Veg Soup
सब्जिया सभी धो कर, पहले से काट ली गयीं हैं.
कार्न फ्लोर को, 2 बड़े चम्मच पानी में घोल लीजिये (गुठलियां न पड़ें).
एक भारी तले के बर्तन में, मक्खन डाल कर गरम कीजिये. अदरक का पेस्ट, सारी कटी हुई सब्जियां डाल दीजिये. सब्जियों को मक्खन में चला कर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर भूनिये. अब सब्जियों ढक कर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दें.
सब्जी में 600 ग्राम पानी, कार्न फ्लोर का घोल, काली मिर्च, सफेद मिर्च, चिल्ली सास, और नमक डालिये. सूप को उबाल आने तक लगातार चलाते रहें. उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक धीमी गैस पर पकायें. गैस बन्द कर दीजिये. सूप में नीबू का रस और हरा धनियां और थोडा मख्खन डाल कर मिला दीजिये.
मिक्स वेजिटेबल सूप (Mix Veg Soup) तैयार है. गरमा गरम परोसिये और पीजिये.
कमेंट (194)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कुलदीप जी, बिना घी और मक्खन के भी आप सूप बना सकते हैं लेकिन इसके उपयोग से सूप का स्वाद और भी अधिक बढ. जाता है.
निशा: पूनम जी, एसा हो जाता है, कि कई बार चीजें अच्छी नहीं बनती, परेशान न हों आप केक का वीडियो देखें और ट्राई करें, आप अवश्य ही अच्छा केक बना पायेंगी.
निशा: अर्फा जी, काली मिर्च अल्सर पेशेन्ट के लिये नुकसान देय है.
निशा: लक्ष्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनील जी, आप इसे मक्खन डाले बिना भी बना सकते हैं. बटर की जगह सूप में क्रीम डाल सकते हैं और बिना क्रीम बटर के भी सूप अच्छा लगता है.
निशा: मै जल्द ही इसकी विडियो अपलोड करने की कोशिश करूंगी.
निशा: केशर जी, हमारी रेसिपीज़ पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरगम जी, हमारी सभी रेसिपीज़ हमारी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हैं. आप कृ्प्या वहां से देख लीजिए.
निशा: हिमांशी जी, काली मिर्च की तरह ही सफेद मिर्च गोल गोल होती हैं, इसे white pepper कहते हैं. इसे दक्खिनी मिर्च भी कहा जाता है. इसकी खुशबू और तीखापन काली मिर्च से और अधिक होता है.
निशा: रूचि जी, धन्यवाद.
निशा: रंजना जी, बेबी के लिये सूप बना रहे हैं तब उसमें सिर्फ नमक डालना होता है और बेबी के सूप में सब्जियां न डालें, बेबी को सूप छलनी में छान कर दें, सूप टमाटर, बेबी कार्न या किसी भी सब्जी का बेबी के लिये बनाया जा सकता है.
निशा: आयुष्मान जी, हां, आप अपनी पसंदानुसार सब्जियां डाल सकते हैं.
निशा: प्रवजीत जी, धन्यवाद.
निशा: जाग्रति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, आप अपनी पसंदानुसार सब्जियां डालकर सूप बना सकती हैं.
निशा: स्वाति जी, इन्हें दक्खिनी मिर्च भी कहते हैं.
निशा: गुरविन्दर जी, हम जल्दी ही इस रेसिपी का वीडियो अपलोड करेंगे.
निशा: प्रशांत जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राज जी, आप हमारी वेबसाइट पर जाकर सूप बनाने का तरीका देख सकते हैं.
निशा: राजेश जी, कार्न फ्लोर मक्का से बना स्टार्च होता है, किराना स्टोर पर आसानी से खरीदा जा सकता है.
निशा: राजेश जी, धन्यवाद.
निशा: नवजोत जी, इसे दकनी मिर्च भी कहते हैं. यह आपको किसी भी किराना स्टोर पर मिल जाएगी.
निशा: निकिता जी, इसे हल्का सा पकाना जरूरी है.
निशा: वरूण जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: सचिन जी, सफेद मिर्च की जगह काली मिर्च पाउडर ले सकते हैं.