चोकलेट चिप आइसक्रीम - Chocolate Chip Ice Cream

ठंडी मुलायम आइसक्रीम और नन्हे नन्हे चोकलेट के टुकडे जो आपकी आइसक्रीम के स्वाद को और भी अधिक बढ़ा देंगे. घर की बनी प्राकृतिक चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) का स्वाद कुछ और ही होता है.
Read this recipe in English - Chocolate Chip Ice Cream
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chocolate Chip Ice Cream
- फुल क्रीम मिल्क - 2 1/2 कप (500 ग्राम)
- बनीला कस्टर्ड पाउडर - 2 टेबल स्पून
- क्रीम - 1 कप ( 200 ग्राम)
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- चोकलेट - 1/4 कप (कद्दूकस की हुई)
विधि - How to make Chocolate Chip Ice Cream
कस्टर्ड को आधा कप दूध में गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, किसी बर्तन में दूध और कस्टर्ड पाउडर मिला हुआ दूध मिलाकरा उबालने के लिये रखिये, दूध में उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट चमचे से चलाते हुये पकाइये, चीनी डाल कर मिला लीजिये.
चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) के लिये कस्टर्ड दूध का मिश्रण तैयार है. मिश्रण को नार्मल तापमान पर आने के बाद, चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) के लिये कस्टर्ड एकदम ठंडा होना चाहिये.

ठंडे कस्टर्ड में क्रीम को व्हिप करके मिलायें और 1 बड़ी चम्मच चाकलेट के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये.
फैटे हुये मिश्रण में बचे हुये सारे चाकलेट के टुकड़े मिला दीजिये और एअर टाइट कन्टेनर में मिश्रण को डालकर, आइसक्रीम जमने के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, 1- 1 1/2 घंटे के बाद जब आइसक्रीम हल्की सी जम जाय तब, कन्टेनर को फ्रीजर से निकालिये, चमचे या बीटर से आइसक्रीम थोड़ा सा फैट दीजिये (इस तरह आइसक्रीम में एअर बबल आ जाते है वह नरम जमती है).
4-6 घंटे में आइसक्रीम जम कर तैयार हो जाती है.
कन्टेनर से चौकलेट चिप आइसक्रीम निकाल कर परोसिये और खाइये.
सुझाव
- यदि आपकी चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) अधिक समय फ्रीजर में रहने के कारण सख्त हो जाये तो इसे परोसने से पहले फ्रीजर से निकाल कर 20 मिनट के लिये फ्रिज में रख दीजिये, जिससे यह मुलायम हो जायेगी.
- चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) के लिये कस्टर्ड बनाते समय इसमें पोदीने की नरम पत्तिया कूट कर मिलाकर आप पोदीना फ्लेवर की चोकलेट चिप आइसक्रीम (Mint-Chocolate Chip Ice Cream) भी बना सकते हैं.
Chocolate Chip Ice Cream video in Hindi
कमेंट (214)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
me aap se ye janan chahti thi ki me isme kon sa custard use krun chocolate flavour ya gir normal yellow custard bhi chalega....
thanku. plz reply sooon ..............
निशा: कनिका जी, आप इसमें चौकलेट फ्लेवर कस्टर्ड ले सकती है, अच्छा लगेगा.
निशा: रूपा, घर के मिल्क से आप क्या कहना चाहते हैं क्या आपके घर पर गाय या भैस है, अगर हैं तो आप ये दूध यूज कर सकते हैं.
harshang thakkar on 14 March, 2014 02:03:51 AM
nishaji namaskar aap ki yah recipy me muje choko powder ,gmc,cmc,accence,corn flower ka bhi upyog karna he to how can i make it more taty and more soft like branded ice cream ? pls reply
Reply Flag
y cant u reply me till now mem?
निशा: हरशंग जी ये चीजें डालकर आइसक्रीम बनाइये अच्छी बनेगी, मैं भी कोशिश करूंगी इन्हैं डालकर बनाने की, धन्यवाद.
निशा: माया, सारी चीजें बराबर नाप कर लीजिये, अच्छी तरह फैटिये, आइसक्रीम अच्छी बनेगी.
निशा: सना, स्ट्रावेरी के फ्लेवर के लिये स्ट्रावेरी डालनी होगी.
निशा: जितेन्द्र जी, वह रबड़ी होती है और रबड़ी की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रबड़ी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Kya main ye jan sakta hun kyi ice cream bananey wala machine chotta wala kaha sey milta hai barat main, kyukyi usmey icream ka batter dalkar 2-3 minute main ice cream teyar ho jata hai,.....Apka kimti samaye ke liya danyawad madam jii.
निशा: फन्टोसोक जी, आप इन्हैं इलेक्ट्रिक सामान बेचने वाली सोप पर देख सकते है.
निशा: पूजा जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: पूजा, वेबसाइट पर कई तरह के स्पंज केक रैसिपी उपलब्ध है, आप उनमें से जो भी पसन्द करें वह बना सकती हैं और आपको मेरी ओर से जन्म दिन की शुभकामनायें.
निशा: पूजा, वेबसाइट पर जलेबी की रैसिपी उपलब्ध है, वीडियो भी है, सर्च बटन पर जलेबी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं, धन्यवाद.
निशा: सोनक जी, ड्राई फ्रूट भारी होने से वे तले में चले जाते हैं, आइसक्रीम को 2 घंटे जमने दीजिये, इसके बाद फैटिये और तब आप ड्राई फ्रूट डालेंगी तो वे तले में नहीं जायेंगे.
निशा: सोनक जी, ठंडे दूध में चोकलेट चिप्स डालेंगी तो वे कभी नहीं घुल सकते, और आइस क्रीम पत्थर की तरह जमी है, आप उसे बाहर निकालिये और 5-6 मिनिट बाद सर्व कीजिये, वह नरम हो जाती है, धन्यवाद.
निशा: आइसक्रीम में क्रीम और मलाई की जगह केला यूज नहीं करते, बनाना आइसक्रीम बनाने के लिये केला यूज करते हैं.
निशा: सोनक जी, मलाई की जगह क्रीम यूज कर सकते हैं.
निशा: सोनक जी, मलाई की जगह क्रीम ले सकते हैं
निशा: सोनक जी, आइसक्रीम जमाने के लिये के लिये एअर टाइट कन्टेनर ही होना चाहिये है, और एक हफ्ता पुरानी मलाई फ्रिज में खट्टी हो जाती है इसे मिठाई के लिये यूज नहीं कर सकते. क्स्टर्ड की जगह कार्न फ्लोर यूज कर सकते हैं.
Mai aapki or aapki recipe ki bahut badi fan hu.aapki bina onion ki recipe bahut tasty bnti h .muje pehle khana bnana ni aata tha,lekin aapki recipe website sey sikh kr mai bahut see dish tasty bnana sikh gayee hu .essey meri family,mere husband or meri beti bahut tarif krte h .to hmesha aap k liye he thanks niklta h mun sey.....
Thank u so much.....saath he request h k kids recipe or some different drinks recipe btaye jo hm guest k liye serve kr khub taarif paa skey.
Thanks again.
निशा: राधिका जी वेबसाइट पर किड्स के लिये और बहुत सारे ड्रिंक भी है, आप सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
निशा: पूजा मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: पूजा मैं कोशिश करूंगी.
निशा: पूजा, बनाना चिप्स की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बनाना चिप्स लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
Mam i want to say something you Mam i want to try the butter scotch ice cream. plz send me butter scotch ice cream recipe. thanku mam. and i am wanting your reply, onces again thanks.....
निशा: नेन्सी जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: पूजा, हमने मेन्गो चीज केक नहीं बनाया है.