चोकलेट चिप आइसक्रीम - Chocolate Chip Ice Cream

📅 1 जून 2011 👁 6.4 लाख बार देखी गई 💬 214 कमेंट ★ 3.1 (11957)


ठंडी मुलायम आइसक्रीम और नन्हे नन्हे चोकलेट के टुकडे जो आपकी आइसक्रीम के स्वाद को और भी अधिक बढ़ा देंगे. घर की बनी प्राकृतिक चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) का स्वाद कुछ और ही होता है.

Read this recipe in English - Chocolate Chip Ice Cream

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chocolate Chip Ice Cream

  • फुल क्रीम मिल्क - 2 1/2 कप (500 ग्राम)
  • बनीला कस्टर्ड पाउडर - 2 टेबल स्पून
  • क्रीम - 1 कप ( 200 ग्राम)
  • चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
  • चोकलेट - 1/4 कप (कद्दूकस की हुई)

विधि - How to make Chocolate Chip Ice Cream

कस्टर्ड को आधा कप दूध में गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, किसी बर्तन में दूध और कस्टर्ड पाउडर मिला हुआ दूध मिलाकरा उबालने के लिये रखिये, दूध में उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट चमचे से चलाते हुये पकाइये, चीनी डाल कर मिला लीजिये.

चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) के लिये कस्टर्ड दूध का मिश्रण तैयार है. मिश्रण को  नार्मल तापमान पर आने के बाद, चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) के लिये कस्टर्ड एकदम ठंडा होना चाहिये.

ठंडे कस्टर्ड में क्रीम को व्हिप करके मिलायें और 1 बड़ी चम्मच चाकलेट के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये.

फैटे हुये मिश्रण में बचे हुये सारे चाकलेट के टुकड़े मिला दीजिये और एअर टाइट कन्टेनर में मिश्रण को डालकर, आइसक्रीम जमने के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, 1- 1 1/2 घंटे के बाद जब आइसक्रीम हल्की सी जम जाय तब, कन्टेनर को फ्रीजर से निकालिये, चमचे या बीटर से आइसक्रीम थोड़ा सा फैट दीजिये (इस तरह आइसक्रीम में एअर बबल आ जाते है वह नरम जमती है).

4-6 घंटे में आइसक्रीम जम कर तैयार हो जाती है.

कन्टेनर से चौकलेट चिप आइसक्रीम निकाल कर परोसिये और खाइये.

सुझाव

  • यदि आपकी चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) अधिक समय फ्रीजर में रहने के कारण सख्त हो जाये तो इसे परोसने से पहले फ्रीजर से निकाल कर 20 मिनट के लिये फ्रिज में रख दीजिये, जिससे यह मुलायम हो जायेगी.
  • चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) के लिये कस्टर्ड बनाते समय इसमें पोदीने की नरम पत्तिया कूट कर मिलाकर आप पोदीना फ्लेवर की  चोकलेट चिप आइसक्रीम (Mint-Chocolate Chip Ice Cream) भी बना सकते हैं.

Chocolate Chip Ice Cream video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (11957 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (214)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

chanchal gattani
mam is recepe ki video kese milegi humen....

निशा: चंचल, अभी इसका वीडियो बना नहीं है, जैसे ही बन जायेगा आपको देखने के लिये इसी रैसिपी पर मिल जायेगा, हम इसे जल्दी ही बनायेंगे.
kirti srivastava
pl tell at my mail that could we use malai in place of cream ion icecream
Debodyti Roy
Dear Nisha ji,
hum aapse janna chahte hai ki ice cream ko ekdam soft soft sa karne ke liye keye kar sakte hai..jaisa hume dukan me milta hai soft ice cream..kyun ki hum jab bana ne jaate hai to ye ekdam ice ki tukre jaisa crunchy ho jata hai..plzz bataiye ga.. hum aapke reply ka intzaar karenge..nirash mat kijiye..

निशा:देबोद्यति, आइस क्रीम को 2-3 घंटे जमने के बाद उसे एक बार फिर से मिक्सर या बीटर से बीट करके रखें, आइसक्रीम नरम बनती हैं.
Dhruma Shah
Is recipe Custard Powder na use karna ho ko toh koi aur option hey jo Jain people kha sakte hey?

निशा: ध्रुमा, आप दूध को गाढ़ा कर लीजिये और कस्टर्ड मत डालिये.
jaanvi
nisha aunty,,,,,kya aap mjhe bya skti hai kya cream ki jagah agr malai faint kr mix kre to chalega....?????? mai thoda confuse hu....plz mjhe btana.....

निशा: जानवी, आप मलाई भी डाल कर आइसक्रीम बना सकती हैं.
Nissu
Nishaji aap ki chocolate chip Ice Cream Recipe muje ahji lagi kya aap vanila Ice Cream de sakti hai.

निशा: निसु, इसके लिये आपको गर्मियां आने तक इन्तजार करना पड़ेगा, धन्यवाद.
meenakshi
kya hum full cream milk ke bjaye amul tond milk ni dal skte.

निशा:
मीनाक्षी, आइसक्रीम, फुल क्रीम से ही अच्छी बनती हैं.
Roop
Hi Nisha ji..You are amzing...too much clear wording in your Dishes explanation..thanks..I want to know how to make Butter naan in Microwave..

निशा: रूप, धन्यवाद. माइक्रोवेव में बटर नान नहीं बन पाते.
vini soni
what is vegetable stock?


निशा: विनि, सब्जियों को उबाल कर छान लें, वह ही वेजिटेबल स्टोक होता है.
ashwini
choclate konsa chahye i mean kis type ke????

निशा: अश्विनी, चौकलेट बार चाहिये होती हैं, चौकलेट पाउडर भी लिया जा सकता है.
suman
Nishaji
aajkal ghar per ganpati ji padhere hue hain aur vo aapke receipe ke sahare hi ladoo kha rahe hain
I am very thankful to you

Suman

निशा: सुमन, धन्यवाद.

dhara
pls nicha ji reply kijeye na
full cream kya hota hai aur
custard power kya hota hai & ye kaha milta hai
pls reply.

निशा: धारा, जिस दूध से घी नहीं निकाला जाता है, वह फुल क्रीम होता है. कस्टर्ड पाउडर स्टार्च होता है जिसमें फ्लेवर मिले रहते हैं.
dhra
custard powder kya hota hai & ye kaha milta hai .

Dhara
full cream kya hai
Nura
Custard kya hota hai
Nura
Custard kya hota hai.

निशा: नूरा, कस्टर्ड में मेन इनग्रीडियेन्ट कार्न स्टार्च होता है, फूड कलर और एसेन्स भी मिले होते हैं, कस्टर्ड से आइसक्रीम और पुडिंग बनाई जाती है.
kusum goel
mam kya hum choclates joo aaj kal home made choclates bol kar bazar me khub bikk rahi hai,kya hum usse ghar pe bana sakte hain?kaise plz iski recepie dijiye na.,...plz mam..

निशा: कुसुम, जी हां चौकलेट घर में बनती है, हम लिखेंगे.
piyush jha
nish gi choclate ice creemlajavab thi par ky ham ice cream kisi aur flavour me ban sakti he please reply soon.

निशा: पियूष, आइसक्रीम बहुत सारे फ्लेवर में बनाई जाती है.
Aaradhana k. Dhurve
Wow..nisha ji ye to bahut yummy dikh rahi hai..kash meri bhi aisi hi yummy bane..
Ranjeet Jaswal
Please tell me about ice-cream making machine. From where we can buy it and please also tell me about the cost of it.

Thanks
kavita
hi Nisha ji,
maine ice cream try ki per wo market jaisi soft nahi the ,thoda thoda birf jaisi ho rahi thi kya aap bata sakte hai kyu? jabki maine sari samagri sahi matra me dali thi...

निशा: कविता, आप आइसक्रीम को 2 घंटे जमने के बाद, फ्रीजर से निकाल कर, एक बार और अच्छी तरह फैट लीजिये, आइसक्रीम अच्छी बनेगी.
ruchi
hello nisha ji
plz. btaye ki kaun sa chocolate use kare

निशा: रुचि, चौकलेट बार आता है हमने वही चौकलेट यूज की है, आम तौर पर यह बेकिंग प्रोडक्ट्स बेचने वाली दुकानों पर उपलब्ध हो जाता है. अगर आप को ये चौकलेट नहीं मिल रहा है, तब मिक्स करने के लिये चौकलेट पाउडर और टुकड़े डालने के लिये जो आप खाने के लिये चौकलेट लेती हो उसे बारीक काट कर मिला लीजिये.
nidhi
hii nisha ji...
ur recepies are too good... pls tell which choclate should i use... pls reply.. thanks for the recepies..
poonam
hi nisha g me apse ye puchna chati hu ki choclate hum koi bhi use kar sakte ha ya fir ice cream banane wali choclate alag milti ha plz jaldi reply kijiyega.

निशा: पूनम चौकलेट बार आती है जिसे आइसक्रीम बनाने में या चौकलेट बनाने में प्रयोग में लाया जाता है, अलग से आइसक्रीम के लिये नहीं हैं.
Reeta
hello Nisha ji

Nisha ji mujhey aapse yahi pouchna ha ki ye choclate kha se milegi ya fir diary milk choclste use kar sakta ha
ruchi
hi nisha ji
thanks for writing custard recipee
nisha ji ye chocolate kahan milegi aur yeh kaun si chocolate hai plz. btaiye maine aapse pehle bhi kai baar pucha hai
with regards
ruchi
pooja sharma
namste nishaji,nishaji mai ye puchana chati hu ki agar cream ki jagah malai dale to kya use alag se fhente.saath hi plz vanilla or butter scotch bhi sikhaye kyonki ye basic hoti hai.iske aalawa kuch zaldi banane wale drinks bhi sikha de to maza aajaye. kya karu nishaji aapki recipes hoti hi lajwab hai ki puche bina raha nahi jata.aap mughse paresan to nahi hui na.

निशा: पूजा, आप पूछती रहिये मुझे अच्छा लगता है, मैं वह सब लिखने की कोशिश करूगी जो आप चाहेंगी, धन्यवाद.
sonam
Yummy.....Nishaji....
नियति
निशा जी ये चाकलेट कहा मिलती है?ये डैरी मिल्क भी ले सकते हैं क्या?
Anamika
thnx mam for this recipe.. mam cream kaha aur kis naam se milti hai...Anamika Raipur c.g.

निशा:
अनामिका, अमूल की ताजा क्रीम तो सब जगह मिल जाती है.