चोकलेट चिप आइसक्रीम - Chocolate Chip Ice Cream

ठंडी मुलायम आइसक्रीम और नन्हे नन्हे चोकलेट के टुकडे जो आपकी आइसक्रीम के स्वाद को और भी अधिक बढ़ा देंगे. घर की बनी प्राकृतिक चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) का स्वाद कुछ और ही होता है.
Read this recipe in English - Chocolate Chip Ice Cream
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chocolate Chip Ice Cream
- फुल क्रीम मिल्क - 2 1/2 कप (500 ग्राम)
- बनीला कस्टर्ड पाउडर - 2 टेबल स्पून
- क्रीम - 1 कप ( 200 ग्राम)
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- चोकलेट - 1/4 कप (कद्दूकस की हुई)
विधि - How to make Chocolate Chip Ice Cream
कस्टर्ड को आधा कप दूध में गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, किसी बर्तन में दूध और कस्टर्ड पाउडर मिला हुआ दूध मिलाकरा उबालने के लिये रखिये, दूध में उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट चमचे से चलाते हुये पकाइये, चीनी डाल कर मिला लीजिये.
चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) के लिये कस्टर्ड दूध का मिश्रण तैयार है. मिश्रण को नार्मल तापमान पर आने के बाद, चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) के लिये कस्टर्ड एकदम ठंडा होना चाहिये.

ठंडे कस्टर्ड में क्रीम को व्हिप करके मिलायें और 1 बड़ी चम्मच चाकलेट के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये.
फैटे हुये मिश्रण में बचे हुये सारे चाकलेट के टुकड़े मिला दीजिये और एअर टाइट कन्टेनर में मिश्रण को डालकर, आइसक्रीम जमने के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, 1- 1 1/2 घंटे के बाद जब आइसक्रीम हल्की सी जम जाय तब, कन्टेनर को फ्रीजर से निकालिये, चमचे या बीटर से आइसक्रीम थोड़ा सा फैट दीजिये (इस तरह आइसक्रीम में एअर बबल आ जाते है वह नरम जमती है).
4-6 घंटे में आइसक्रीम जम कर तैयार हो जाती है.
कन्टेनर से चौकलेट चिप आइसक्रीम निकाल कर परोसिये और खाइये.
सुझाव
- यदि आपकी चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) अधिक समय फ्रीजर में रहने के कारण सख्त हो जाये तो इसे परोसने से पहले फ्रीजर से निकाल कर 20 मिनट के लिये फ्रिज में रख दीजिये, जिससे यह मुलायम हो जायेगी.
- चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) के लिये कस्टर्ड बनाते समय इसमें पोदीने की नरम पत्तिया कूट कर मिलाकर आप पोदीना फ्लेवर की चोकलेट चिप आइसक्रीम (Mint-Chocolate Chip Ice Cream) भी बना सकते हैं.
Chocolate Chip Ice Cream video in Hindi
कमेंट (214)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूजा जी, कस्टर्ड पाउडर स्टार्च होता है जिसमें फ्लेवर मिले रहते हैं. इसे आप इसी नाम से किसी भी ग्रोसरी स्टोर से ले सकती हैं.
Aa recipe ka koi whatapp grup ho aap ka.....
निशा: महेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्या जी, गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम जमने में समय अधिक लग जाता है. बार-बार फ्रिज को खोलने से भी उसकी कुलिंग पर असर पड़ता है. इसलिए आइसक्रीम जमने में थोडा़ अधिक समय लग जाता है.
निशा: पायल जी, आइसक्रीम को एअर-टाइट कन्टेनर में भरकर ना रखा जाए, तो इस पर आइस क्रिस्टल जम जाते हैं.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सलमान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलिमा जी, घर मे आइसक्रीम को बिना इनके बना सकते हैं, और आप चाहें तो जीएमएस. और सीएमसी. पाउडर डालकर भी बना सकती हैं.
निशा: पायल जी, धन्यवाद.
निशा: स्वाति जी, इसमें थोड़ी और क्रीम व्हिप करके और पाउडर चीनी डालकर दोबारा से मिश्रण में मिक्स कीजिए और फिर से, जमा लीजिए.
निशा: राजू जी, एअर टाइट कन्टेनर में आइसक्रीम जमाने से बर्फ़ नही जमेगी.
निशा: वैशाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, डाल सकते हैं.
निशा: भरत जी, फ्रैश क्रीम का उपयोग कीजिए या हैवी क्रीम ताजा डेयरी से लेकर यूज कर सकते है, ताजा क्रीम खट्टी नहीं होती.
In place of cream can I use malai in same quantity?
निशा: शुभांगी जी, यूज कर सकती हैं.
?
निशा: गीतांजली जी, सिम्पल क्रीम ही लेनी है, उसे व्हिप करना है.
Loving it... :*
thanks for d recip
निशा: विशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी जी, फ्रिज में अधिक समय तक आइसक्रीम रखी हो तो ऎसा हो जाता है, उसे परोसने से पहले 10 मिनिट बाहर रख लीजिये, और सर्व कीजिये, आइसक्रीम अच्छी लगेगी.
Give me answer
निशा: पुष्पम जी, आपको ये सामग्री आसानी से उपलब्ध हो जाएगी.
निशा: हर्ष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: समृद्धि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.