चोकलेट चिप आइसक्रीम - Chocolate Chip Ice Cream

ठंडी मुलायम आइसक्रीम और नन्हे नन्हे चोकलेट के टुकडे जो आपकी आइसक्रीम के स्वाद को और भी अधिक बढ़ा देंगे. घर की बनी प्राकृतिक चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) का स्वाद कुछ और ही होता है.
Read this recipe in English - Chocolate Chip Ice Cream
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chocolate Chip Ice Cream
- फुल क्रीम मिल्क - 2 1/2 कप (500 ग्राम)
- बनीला कस्टर्ड पाउडर - 2 टेबल स्पून
- क्रीम - 1 कप ( 200 ग्राम)
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- चोकलेट - 1/4 कप (कद्दूकस की हुई)
विधि - How to make Chocolate Chip Ice Cream
कस्टर्ड को आधा कप दूध में गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, किसी बर्तन में दूध और कस्टर्ड पाउडर मिला हुआ दूध मिलाकरा उबालने के लिये रखिये, दूध में उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट चमचे से चलाते हुये पकाइये, चीनी डाल कर मिला लीजिये.
चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) के लिये कस्टर्ड दूध का मिश्रण तैयार है. मिश्रण को नार्मल तापमान पर आने के बाद, चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) के लिये कस्टर्ड एकदम ठंडा होना चाहिये.

ठंडे कस्टर्ड में क्रीम को व्हिप करके मिलायें और 1 बड़ी चम्मच चाकलेट के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये.
फैटे हुये मिश्रण में बचे हुये सारे चाकलेट के टुकड़े मिला दीजिये और एअर टाइट कन्टेनर में मिश्रण को डालकर, आइसक्रीम जमने के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, 1- 1 1/2 घंटे के बाद जब आइसक्रीम हल्की सी जम जाय तब, कन्टेनर को फ्रीजर से निकालिये, चमचे या बीटर से आइसक्रीम थोड़ा सा फैट दीजिये (इस तरह आइसक्रीम में एअर बबल आ जाते है वह नरम जमती है).
4-6 घंटे में आइसक्रीम जम कर तैयार हो जाती है.
कन्टेनर से चौकलेट चिप आइसक्रीम निकाल कर परोसिये और खाइये.
सुझाव
- यदि आपकी चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) अधिक समय फ्रीजर में रहने के कारण सख्त हो जाये तो इसे परोसने से पहले फ्रीजर से निकाल कर 20 मिनट के लिये फ्रिज में रख दीजिये, जिससे यह मुलायम हो जायेगी.
- चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) के लिये कस्टर्ड बनाते समय इसमें पोदीने की नरम पत्तिया कूट कर मिलाकर आप पोदीना फ्लेवर की चोकलेट चिप आइसक्रीम (Mint-Chocolate Chip Ice Cream) भी बना सकते हैं.
Chocolate Chip Ice Cream video in Hindi
कमेंट (214)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Or mai kya aapki cookery classes join kr skti hu or kaise & tell me about the fees also plz
Mai sirf snacks,ice creams&cakes bnana sikhna cahti hu..
निशा: शोभा जी, मैं क्लासेज नहीं लेती हूँ, मैं रेसिपी वीडियो ही बनाती हूँ, इन्हैं देखकर आप थोड़ी सी प्रेक्टिस करके कुछ भी बना सकती हैं.
निशा: सुमन्तो जी, यदि आइसक्रीम मिश्रण को अच्छी तरह व्हिप कर लिया जाय तब एकदम सोफ्ट आइसक्रीम बनती है, आइस क्रीम थोड़ा जमने के बाद यानि के 2 बाद फिर से व्हिप करें, बहुत अच्छी सोफ्ट आइसक्रीम बनेगी, और क्रिस्टल भी नहीं बनेंगे.
निशा: निक्की जी, चौकलेट फ्लेवर कस्टर्ड अच्छा रहेगा, या वनीला कस्टर्ड डाला जा सकता है.
निशा: सुशांत जी, कर सकते हैं.
निशा: नसीम जी, दूध में उबाल आने के बाद, थोड़े से दूध में घुला कस्टर्ड पाउडर डालें और चलाते हुये पकायें, प्लीज इसके लिये वीडियो भी देख लीजिये.
निशा: प्रियंका जी, डेयरी पर दूध फुलक्रीम और टोन्ड और डबल टोन्ड मिलता है, टोन्ड दूध से क्रीम कम निकाली हुई होती है और डबल दूध से क्रीम अधिक निलाल ली जाती है, लेकिन फुल क्रीम दूध से क्रीम नहीं निकाली जाती है.
निशा: नीलू जी, चौकलेट पाउडर यूज किया जा सकता है, अगर क्रस्ड चौकलेट डालें तो और अच्छा स्वाद आयेगा.
निशा: कोमल जी, कस्टर्ड पाउडर आपको किसी भी किराना स्टोर से आसानी से मिल जाएगा.
निशा: रानी जी, स्पून से फैंट सकते हैं.
निशा: रानी जी, ठंडे कस्टर्ड में क्रीम और 1 बड़ी चम्मच चाकलेट के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह फैट कर मिक्स कर लीजिये.
निशा: आरती जी, इसे कस्टर्ड पाउडर से ही बनाया है.
निशा:जहांनवी जी, जले दूध से स्मैल नहीं जाती.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
hello mam,
glucose liquid ka ice cream me use kaise karte hai....
Thenks
this recipe is so nice
Thank you Nisha ji
aapko casata ice cream bhi aati h kya, uski recepi bhi btayiye plzzzzzzzz
shalini