चोकलेट चिप आइसक्रीम - Chocolate Chip Ice Cream

ठंडी मुलायम आइसक्रीम और नन्हे नन्हे चोकलेट के टुकडे जो आपकी आइसक्रीम के स्वाद को और भी अधिक बढ़ा देंगे. घर की बनी प्राकृतिक चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) का स्वाद कुछ और ही होता है.
Read this recipe in English - Chocolate Chip Ice Cream
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chocolate Chip Ice Cream
- फुल क्रीम मिल्क - 2 1/2 कप (500 ग्राम)
- बनीला कस्टर्ड पाउडर - 2 टेबल स्पून
- क्रीम - 1 कप ( 200 ग्राम)
- चीनी - 3/4 कप (150 ग्राम)
- चोकलेट - 1/4 कप (कद्दूकस की हुई)
विधि - How to make Chocolate Chip Ice Cream
कस्टर्ड को आधा कप दूध में गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, किसी बर्तन में दूध और कस्टर्ड पाउडर मिला हुआ दूध मिलाकरा उबालने के लिये रखिये, दूध में उबाल आने के बाद 5-6 मिनिट चमचे से चलाते हुये पकाइये, चीनी डाल कर मिला लीजिये.
चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) के लिये कस्टर्ड दूध का मिश्रण तैयार है. मिश्रण को नार्मल तापमान पर आने के बाद, चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) के लिये कस्टर्ड एकदम ठंडा होना चाहिये.

ठंडे कस्टर्ड में क्रीम को व्हिप करके मिलायें और 1 बड़ी चम्मच चाकलेट के टुकड़े डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये.
फैटे हुये मिश्रण में बचे हुये सारे चाकलेट के टुकड़े मिला दीजिये और एअर टाइट कन्टेनर में मिश्रण को डालकर, आइसक्रीम जमने के लिये फ्रीजर में रख दीजिये, 1- 1 1/2 घंटे के बाद जब आइसक्रीम हल्की सी जम जाय तब, कन्टेनर को फ्रीजर से निकालिये, चमचे या बीटर से आइसक्रीम थोड़ा सा फैट दीजिये (इस तरह आइसक्रीम में एअर बबल आ जाते है वह नरम जमती है).
4-6 घंटे में आइसक्रीम जम कर तैयार हो जाती है.
कन्टेनर से चौकलेट चिप आइसक्रीम निकाल कर परोसिये और खाइये.
सुझाव
- यदि आपकी चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) अधिक समय फ्रीजर में रहने के कारण सख्त हो जाये तो इसे परोसने से पहले फ्रीजर से निकाल कर 20 मिनट के लिये फ्रिज में रख दीजिये, जिससे यह मुलायम हो जायेगी.
- चोकलेट चिप आइसक्रीम (Chocolate Chip Ice Cream) के लिये कस्टर्ड बनाते समय इसमें पोदीने की नरम पत्तिया कूट कर मिलाकर आप पोदीना फ्लेवर की चोकलेट चिप आइसक्रीम (Mint-Chocolate Chip Ice Cream) भी बना सकते हैं.
Chocolate Chip Ice Cream video in Hindi
कमेंट (214)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: इतिशा जी, मलाई बहुत अधिक घी होता है, आइसक्रीम अच्छी नहीं बनेगी.
निशा: शिल्पी जी, आइसक्रीम खुली प्याली में भी जम जाती है, एअर टाइट कन्टेनर लेने से उसमें बर्फ नहीं जमती. आइसक्रीम न जमने का कारण, फ्रीजर में आइसक्रीम जमने के लिये प्रोपर कूलिंग नहीं हो रही है.
निशा: कनिका जी, मिश्रण में हल्के से बुलबुले आने तक 2 मिनट फैंट लीजिये.
निशा: आइशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितु जी, आप अवश्य बनायेंगी, जो हमारा मन कहता है उसे करें तो वह काम बड़ी आसानी से हो जाता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुशिकेश जी, फ्रिज में अधिक समय तक आइसक्रीम रखी हो तो एसा हो जाता है, उसे परोसने से पहले 10 मिनिट बाहर रख लीजिये, और सर्व कीजिये, आइसक्रीम अच्छी लगेगी.
upaas mai kya kya kha sakte hai kya cadbury kha sakte hai
निशा; संजना जी, आपको अच्छी लगती है तो अवश्य खाइये.
निशा: राजेन्दर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोशनी जी, वनीला आइसक्रीम मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: प्रिया, इन्हैं भी किया जा सकता है, लेकिन चौकलेट की दुकान पर अलग से चौकलेट चिप और चौकलेट कम्पाउन्ड मिलते हैं, उससे चौकलेट आइसक्रीम बनाई जाती है.
निशा: आंचल जी हां अमूल का फुल क्रीम दूध पैक लिया जा सकता है.
plz tell me how to make ice cream with hand maker at home.
निशा: विश्नु जी, क्रीम कच्चे दूध को फैंट कर बनाई जाती है, इसे किसी भी डेयरी से लिया जा सकता है.
I love this recipe :)
निशा: डा.रेनू जी, दूध फुल क्रीम लीजिये, हैवी क्रीम लेंगी तो आइसक्रीम और क्रीमी बनेगी और सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि उसे अच्छी तरह फैटा जाना, मिश्रण को 2 घंटे के बाद उसे फैटिये, एसा 2-3 बार करने से आइसक्रीम में एअर आ जाती है और वह अच्छी सोफ्ट बनती है.
निशा: सुचि मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: वेश्नवी जी, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: तनुश्री, अमूल की फ्रेस क्रीम या डेयरी क्रीम कोई भी ली जा सकती है.
निशा: प्रीती, मलाई दूध के साथ फैंट कर डाली जा सकती है.
Mem meri ice cream m halki halki ice jam gai h ab hum kiya kare
निशा: गोविन्द जी आइसक्रीम को परोसने से 10 मिनिट पहले फ्रीजर से निकाल कर रख लीजिये, और सर्व कीजिये. आइसक्रीम को एअरटाइट कन्टेनर में जमायेंगे तो आइस नहीं जमेगी.