लौकी के कोफ्ते - Lauki Ke Kofte Recipe - Doodhi Kofta Curry

लौकी की सब्जी आप नहीं खाते कोई बात नहीं, लौकी के कोफ्ते (Lauki ka Kofta) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, ये लौकी के कोफ्ते (Lauki Kofta Curry) आप अवश्य पसन्द करेंगे. तो आइये आज हम लौकी के कोफ्ते (Ghiye Ke Kofte) बनायें.
Read this recipe in English - Lauki Kofta Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingrements for Lauki Ke Kofte
कोफ्ते
- लौकी —500ग्राम (कद्दूकस की हूई)
- बेसन - 50 ग्राम (1/2 कप)
- हरी मिर्च — 1-2 (बारीक काट लीजिये)
- अदरक —1/2 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर लीजिये)
- लाल मिर्च - 2 पिंच
- हरा धनियाँ — 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ )
- नमक — स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- तेल- तलने के लिये
विधि - How to make Lauki Ke Kofte
लौकी को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये. एक बर्तन में कद्दुकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च, हरा धनियाँ बेसन और नमक मिला कर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण को 10 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि बेसन के कण फूल जाय. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मोटे तले की कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. उगंलियों से करीब 1 टेबिल स्पून मिश्रण उठाकर कढ़ाई में डालिये. 4-5 कोफ्ता या कढ़ाई में एक बार में जितने कोफ्ता आ जायं डाल दीजिये. कोफ्ता पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. सब्जी के लिये कोफ्ते तैयार हैं.
तरी:
तरी को कई चीजों से बनाया जाता है, वीडियो में हमने खसखस की तरी लेकिन लिखित रैसिपी में दही और क्रीम से बनाई है, तरी बनाने के लिये डिटेल जानकारी सर्च बटन पर विभिन्न तरीज आर्टीकल पढ़ सकते हैं.
- टमाटर - 2-3 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च -2-3
- अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा
- दही - आधा कप
- क्रीम या मलाई - आधा कप
- तेल — 1 - 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चोथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियाँ — 1 टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच से कम)
विधि - How to make Lauki Ke Kofte
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये. अब पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे, तब दही और मलाई फैट कर मिला दीजिये और चला चला कर 3-4 मिनिट तक भूनिये.
मसाला भुनने के बाद एक गिलास पानी या आप तरी को जितना पतला रखना चाहते हैं पानी मिला दीजिये. तरी को चमचे से चलाते रहें, उबाल आने के बाद नमक और गरम मसाला मिलाइये. तरी में पहले से तैयार किये हुये लौकी के कोफ्ते और आधा कतरा हुआ हरा धनियां डाल दीजिये और 1-2 मिनिट तक उबलने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये. लौकी के कोफ्ते (Lauki Doodhi Ke Kofte) की सब्जी तैयार है.
सब्जी (Lauki Kofta Curry) को प्याले में निकाल लीजिये. बचा हुआ हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम लौकी के कोफ्ते की सब्जी चपाती, परांठा, नान या चावल किसी के साथ खाइये.
6 लोगों के लिये. बनाने में 45 मिनिट
कमेंट (244)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks
निशा: सुमन, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोन्टी जी हां लस्सी भी डाली जा सकती है.
निशा: रूबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapki racipi bhut he aachi h but kya aap easi racipi bej sakti h jo bhut kam time m ready ho jaye kyuki hum student h we have no more time for cooking.. pls help
निशा: दीपेश जी, पोहा, चीला मीठा या नमकीन बहुत जल्दी बन जाता है, और चावल तो बहुत जल्दी बन जाते हैं, माइक्रोवेव या गैस जैसे चाहें बनायें, परांठे किसी भी तरह के ये सारी रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.
tari bnane k liye curd dalne pr wo fat jata h cn u advise me uske liye mujhe kya krna chahiye
plz rply
निशा: अनु जी, दही नार्मल तापमान पर होना चाहिये, दही को पहले से मथ लीजिये, और दही डालने के बाद सब्जी को लगातार चलाते हुये पकाइये जब तक कि उसमें अच्छी तरह उबाल न आ जाये, दही नहीं फटेगा.
निशा: मंगला जी, ग्रेवी को थोड़ा पतला रखिये, कोफ्ते ग्रेवी को एब्जोर्ब करते हैं.
निशा: कुन्नू जी, आप सही कह रही है, जरा सी ही देर में बस आने लगती है, तेल में लालमिर्च मत डालिये, टमाटर का पेस्ट डालने के बाद लालमिर्च डालिये, और मसाला भूनिये, सब्जी का कलर बहुत अच्छा आयेगा.
निशा; संसकृ्ति जी, मुझे भी बहुत अच्छा लग रहा है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना जी, लौकी को कद्दूकस करके उसके जूस को निचोड़ कर निकाल दीजिये, अब पेस्ट गीला नहीं होगा, अच्छे से फैट लीजिये, कोफ्ते अच्छे बनेंगे.
Agar main Onion dalti hu to creame & dahi dono ka dalna jaruri hai, can i used only curd??
निशा: रजनी जी, आप सिर्फ दही से भी ग्रेवी बना सकती हैं.
निशा; कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनाक्षी जी कोफ्ते के मिश्रण को थोड़ा गाढ़ा बनायें और कोफ्ते अच्छे ब्राउन होने तक तलें, ग्रेवी बनने के बाद कोफ्ते ग्रेवी में डालें, कोफ्ते ग्रेवी में नहीं घुलेंगे, धन्यवाद.
निशा: दिव्या, बहुत बहुत धन्यवाद.
ache recipi h apki recipi toh waise bhe badi yummy hoti h
मैं इस रेसिपी में प्याज डालना चाहू तो कब डालू?? please suggest me.
निशा: प्रेम, तेल में जीरा भूनने के बाद 1 प्याज बारीक कटी हुई डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाद में सारे मसाले इसी क्रम में डालते हुये सब्जी बनाइये.
निशा: शिवानी, रसगुल्ला की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रसगुल्ला लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं. खाने में नई नई नई चीजें अवश्य खायें लेकिन कम मात्रा में खायें तो हैल्थ के लिये अच्छा है.
lauki ko kisne par vo turant kala ho jata hai..kya kare ki kala na ho..?
निशा: सीमा, कोफ्ते बना रही हैं,इसके डार्क होने से कोई फरक नहीं पढ़ता, इसमें बेसन और मसाले मिला दीजिये, और कुछ मिलाने की आवश्यकता नहीं है़ं.
निशा: सुनीता जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गौता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योतिस्ना जी, बिना मलाई क्रीम के भी ग्रेवी बनाई जाती है,वह अलग स्वाद की होगी, खराब नहीं होगी.
निशा: परमजीत जी, कोफ्ते डालने के बाद, सब्जी को ज्यादा देर नहीं उबालना है, बस 1-2 मिनिट उबालिये और गैस बन्द कर दीजिये.
निशा: शिवानी, दही हमने ग्रेवी के लिये यूज किया है, किसी भी कोफ्ते की ग्रेवी के लिये दही यूज कर सकते हैं.
निशा: शुशान्त, बैंगन की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बैंगन लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.