लौकी के कोफ्ते - Lauki Ke Kofte Recipe - Doodhi Kofta Curry

लौकी की सब्जी आप नहीं खाते कोई बात नहीं, लौकी के कोफ्ते (Lauki ka Kofta) खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, ये लौकी के कोफ्ते (Lauki Kofta Curry) आप अवश्य पसन्द करेंगे. तो आइये आज हम लौकी के कोफ्ते (Ghiye Ke Kofte) बनायें.
Read this recipe in English - Lauki Kofta Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingrements for Lauki Ke Kofte
कोफ्ते
- लौकी —500ग्राम (कद्दूकस की हूई)
- बेसन - 50 ग्राम (1/2 कप)
- हरी मिर्च — 1-2 (बारीक काट लीजिये)
- अदरक —1/2 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर लीजिये)
- लाल मिर्च - 2 पिंच
- हरा धनियाँ — 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ )
- नमक — स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- तेल- तलने के लिये
विधि - How to make Lauki Ke Kofte
लौकी को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये. एक बर्तन में कद्दुकस की हुई लौकी, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च, हरा धनियाँ बेसन और नमक मिला कर अच्छी तरह मिला लीजिये. मिश्रण को 10 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि बेसन के कण फूल जाय. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
मोटे तले की कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. उगंलियों से करीब 1 टेबिल स्पून मिश्रण उठाकर कढ़ाई में डालिये. 4-5 कोफ्ता या कढ़ाई में एक बार में जितने कोफ्ता आ जायं डाल दीजिये. कोफ्ता पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये कोफ्ते प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे कोफ्ते इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये. सब्जी के लिये कोफ्ते तैयार हैं.
तरी:
तरी को कई चीजों से बनाया जाता है, वीडियो में हमने खसखस की तरी लेकिन लिखित रैसिपी में दही और क्रीम से बनाई है, तरी बनाने के लिये डिटेल जानकारी सर्च बटन पर विभिन्न तरीज आर्टीकल पढ़ सकते हैं.
- टमाटर - 2-3 (मीडियम साइज)
- हरी मिर्च -2-3
- अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा
- दही - आधा कप
- क्रीम या मलाई - आधा कप
- तेल — 1 - 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चोथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियाँ — 1 टेबिल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
- नमक — स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच से कम)
विधि - How to make Lauki Ke Kofte
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिये. अब पिसा हुआ टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे, तब दही और मलाई फैट कर मिला दीजिये और चला चला कर 3-4 मिनिट तक भूनिये.
मसाला भुनने के बाद एक गिलास पानी या आप तरी को जितना पतला रखना चाहते हैं पानी मिला दीजिये. तरी को चमचे से चलाते रहें, उबाल आने के बाद नमक और गरम मसाला मिलाइये. तरी में पहले से तैयार किये हुये लौकी के कोफ्ते और आधा कतरा हुआ हरा धनियां डाल दीजिये और 1-2 मिनिट तक उबलने दीजिये, आग बन्द कर दीजिये. लौकी के कोफ्ते (Lauki Doodhi Ke Kofte) की सब्जी तैयार है.
सब्जी (Lauki Kofta Curry) को प्याले में निकाल लीजिये. बचा हुआ हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम लौकी के कोफ्ते की सब्जी चपाती, परांठा, नान या चावल किसी के साथ खाइये.
6 लोगों के लिये. बनाने में 45 मिनिट
कमेंट (244)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Specially meri maa ko bahut pasand aye.thanks..
निशा: स्वाति जी, बहुत बहुत धन्यवाद
baad mujhe sasural mai bhi to banana h
निशा: पूजा जी, अवश्य ट्राई कीजिये, आप अच्छे कोफ्ते बनायेंगी.
Mujhe aapka recipe dekhna/padna aur usko try karna bahut pasand hain.
Thank you.
Sangita , Dumka, Jharkhand
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुची जी, दूध नहींं, क्रीम का यूज कीजिये, क्रीम को नार्मल तापमान पर यूज कीजिये. ग्रेवी को चलाते हुये पकायेंगे तो नहीं फटेगी बहुत अच्छी ग्रेवी बनेगी.
निशा: राजश्री जी, टमाटर खट्टे हों और दही भी खट्टी हो तब ग्रेवी खट्टी बनती है. ग्रेवी को आप अपने पसन्द के अनुसार, प्याज टमाटर से, ड्राई फ्रूट से, बेसन डालकर बना सकते हैं.
निशा: लकी जी, दही से तरी अच्छी बनती है, लेकिन ये आवश्य बिलकुल नहीं है, आप अपने पसन्द के अनुसार तरी बना सकते हैं.
निशा: मधु जी, दही को फ्रिज से सीधा निकाल कर यूज करने से एसा होता है, दही को पहले से निकाल कर बाहर रख लीजिये, और नार्मल तापमान पर आने पर यूज किजिये, दही नहीं फटेगा.
निशा: सोनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जोया जी, गर्म तेल में जीरा या राई भूनते हैं, तभी वह अच्छे भुनते है, गैस कम कर दीजिये और अब हल्दी और धनियां पाउडर डालिये, हल्का सा भूनिये, टमाटर का पिसा मसाला या सब्जी जो भी डालना है डालिये और अब मिर्च डालिये, मिर्च तेल में न डालें क्यों इसकी बस गले में लगती है, बड़ी आसानी बहुत अच्छा मसाला भुन कर तैयार होता है, पास में पानी रखें अगर कभी आपको लगे कि मसाला जल जायेगा तो थोड़ा सा पानी डालकर उसे जलने से बचायें.
निशा: किरन जी हां बेसन में थोड़ा ईनो पाउडर डाल दीजिये, अप्पम मेकर में बहुत अच्छे कोफ्ते बनकर तैयार होंगे.
निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीतान्जली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नितेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हाजरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
s and m also tried to make this sabji's to impress my husband and my inlows family and seriously mam they all are impressed from me thanks mam and good luck to you
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, कोफ्ते तलते समय तेल अच्छा गरम होना चाहिये, ठंडे तेल में कोफ्ते तलने के लिये डाले जायं तो वे तेल अधिक एब्जोर्ब कर लेते हैं और तेल फट भी जाते हैं.
निशा: अशोक जी, मेरे परिवार में बिना प्याज के खाना खाया जाता है और वही खाना मैं भी पसन्द करती हूँ, लेकिन जो लोग प्याज पसन्द करते हैं वे प्याज डाल सकते है और मैं अपनी रेसिपी के नीचे प्याज कैसे यूज करें ये लिखने की कोशिश करती हूँ.
Today I tried your recipe lokie ke kofte..n its awesome...thank you so much...I always follow your recipes its really very easy....
निशा: शलीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिंकी जी, कोफ्ते मीडियम आग पर तलिये, अन्दर से कच्चे नहीं निकलेंगे.
निशा: mrunish ji, ये कोफ्ते तल कर ही बनाइये, ओवन में बने कोफ्ते इतने स्वादिष्ट नहीं बनेंगे.
Nisha Mam
kya lauki ka juice paani ki jagah gravy m daal sakte h
निशा: साक्षी जी हां डाला जा सकता है, लेकिन उसमें लौकी का स्वाद आयेगा.
निशा: गीता, खसखस की ग्रेवी के लिये खसखस को 3-4 घंटे पानी में भिगो दीजिये, और बारीक पेस्ट बनाकर, टमाटर मसाला भूनने के बाद डालिये और लगातार चलाते हुये भूनिये, खसखस नहीं फटता है, अगर ये मोटा पिसा हो तो दाने दिखाई दे सकते हैं.
निशा: शाहीना जी, लौकी के कोफ्ते के लिये बेसन ही डालिये, लौकी में जूस रहता है, अगर मूंग की पिसी दाल डालें तो लौकी मिलाने पर कोफ्ते का बैटर पतला हो जायेगा.